व्यायाम से बढ़ता है दिमाग

Webdunia
कैब्रिज विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों के ताजा शोध में पता चला है कि नियमित व्यायाम से मस्तिष्क की क्षमता को बढ़ाया जा सकता है।

BBC
शोध के नतीजे नेशनल एकेडमी ऑफ साइंस की पत्रिका में प्रकाशित किए गए हैं। इसके मुताबिक चूहों पर किए गए स्मृति परीक्षण में व्यायाम का काफी असर पड़ा। जिन चूहों ने व्यायाम किया उनके मस्तिष्क के एक खास हिस्से में नई कोशिकाएँ विकसित हुईं जबकि व्यायाम न करने वाले चूहों में ऐसा नहीं हुआ।

नई कोशिकाएँ : अध्ययनकर्ताओं का मानना है कि चीजों को पहचानने की क्षमता में आए सुधार के पीछे इन नई कोशिकाओं का ही हाथ है।

कैंब्रिज विश्वविद्यालय के प्रयोगात्मक मनोविज्ञान विभाग के वैज्ञानिकों और बाल्टीमोर के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एजिंग के शोधकर्ताओं का का उद्देश्य यह पता लगाना था कि व्यायाम से मस्तिष्क की सक्रियता क्यों बढ़ जाती है।

इससे पहले हुए अध्ययन बताते हैं कि व्यायाम से जानवरों और इंसान दोनों के मस्तिष्क की सक्रियता बढ़ाने में मदद मिलती है। ताजा अध्ययन के नतीजे बताते हैं कि व्यायाम करने वाले चूहे समान तरह की स्मृतियों में भेद करना सीख जाते हैं।

शोधकर्ताओं के मुताबिक ऐसा व्यायाम के कारण मस्तिष्क में बनी नई कोशिकाओं के कारण हुआ। अध्ययन चूहों के दो समूहों पर 105 दिन तक किया गया। इन चूहों को खाने की गोली पाने के लिए कंप्यूटर स्क्रीन पर बने बॉक्स को छूने के लिए प्रशिक्षित किया गया।

बेहतर प्रदर्शन : चूहों के एक समूह को व्यायाम करने वाले पहिए पर दौड़ने की सुविधा थी, वे एक दिन में औसतन 20 किमी की दौड़ लगाते थे जबकि दूसरे समूह को ऐसी कोई सुविधा उपलब्ध नहीं करवाई गई थी।

चूहों के इन दोनों समूहों को एक पर्दे पर दो बॉक्स दिखाए गए। इनमें से एक बॉक्स को छूने के बाद कुछ खाने को मिलता था। इससे चूहों ने यह पता लगा लिया कि किस बॉक्स को छूने के बाद खाने की गोली मिलती है।

इसके बाद बॉक्स उनकी जगह से हिला दिया गया। उन दोनों बॉक्स को पास-पास ला दिया गया जिससे उनके लिए यह याद रखना कठिन हो जाए कि किस बॉक्स को छूने से खाने की गोली मिलती है। इस दौरान उन चूहों ने बेहतर प्रदर्शन किया जिन्होंने व्यायाम किया था।

अध्ययन में शामिल कैंब्रिज विश्वविद्यालय के तिमोथी बुशी कहते हैं, 'एक तरह दिखने वाली चीजों में भेद कर पाना अच्छी स्मृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है।' उन्होंने कहा, 'हमारा अध्ययन दिखाता है कि स्मृति के इस पहलू को व्यायाम से बढ़ाया जा सकता है।'

वैज्ञानिक मान रहे हैं कि ऐसा प्रयोग मानव पर भी हो सकता है। वे सकारात्मक परिणामों की उम्मीद कर रहे हैं।

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

मोबाइल मेनिया

Vivo V60 5G India Price : वीवो के धांसू स्मार्टफोन की कीमत का खुलासा, जानिए क्या हैं फीचर्स

iQOO Z10R 5G : 5,700mAh और 50MP कैमरे वाला सस्ता स्मार्टफोन

Apple iphone 17 pro price : लॉन्च से पहले ही आईफोन 17 प्रो की चर्चाएं, क्या होगी कीमत और फीचर्स, कैसा होगा कैमरा

iPhone 16 को कड़ी टक्कर देगा Vivo का सस्ता फोन, 6500mAh की दमदार बैटरी धांसू फीचर्स

Samsung Galaxy Z Fold 7 : सैमसंग का धांसू फ्लिप स्मार्टफोन, कीमत सुनेंगे तो हो जाएंगे हैरान