शनि के चांद पर पानी होने की संभावना

- जोनाथन अमोस (विज्ञान संवाददाता)

Webdunia
बुधवार, 9 अप्रैल 2014 (11:50 IST)
BBC
सौरमंडल के दूसरे सबसे बड़े ग्रह शनि के एक चंद्रमा इन्सेलादस की सतह के नीचे पानी का 'सागर' होने के पर्याप्त सबूत मिले हैं। इस न ई खोज ने ब्रह्मांड में पृथ्वी के बाहर जीवन होने की संभावना को बढ़ा दिया है।

जब से अंतरिक्ष में जेट विमानों ने इसके दक्षिणी ध्रुव से बर्फीली चीजों को टूट कर गिरते देखा है तब से वैज्ञानिक उत्साहित है। नासा के अंतरिक्ष यान कासिनी की मदद से शोधकर्ता पानी के अत्यंत सूक्षम गुरुत्वाकर्षण संकेत का भी पता लगाएंगें।

साइंस पत्रिका ने इसकी विस्तृत रिपोर्ट छापी है।

प्रोफेसर लुसियानो लेस ने बीबीसी न्यूज से कहा, 'हमने जो मापा है उसके हिसाब से यह उत्तरी अमेरिका के सुपीरियर झील के आकार के एक बड़े जलाशय के अस्तित्व में होने की संभावना है।' यह इटली के गार्डा झील से 245 गुना बड़ा हो सकता है।

BBC
अनुकूल परिस्थितियां : प्रोफेसर लेस और उनकी टीम के निष्कर्षों के मुताबिक 500 किमी चौड़ा यह चंद्रमा सूक्ष्मजीवों के जीवन के अस्तित्व के लिहाज से पृथ्वी के बाद सबसे उपयुक्त जगह होगी। कासिनी से मिले आकड़ों के मुताबिक इन्सेलादस के बर्फीले सतह के 40 किमी नीचे तरल पदार्थ है।

कासिनी ने सबसे पहले 2005 में इस चंद्रमा पर फैले हुए वातावरण का पता लगाया था तब से वहां पानी के सागर होने की संभावना को बल मिला है। कासिनी जब पहली बार शनि ग्रह में पहुंचा था तो वहां पर अंधेरा था। उस वक्त शनि में सर्दी का मौसम चल रहा था। इसके वातावरण में खनिज और जल वाष्प होने के संकेत मिले है ं।

कासिनी लवण और कार्बन युक्त जैविक अणुओं का पता भी लगा रहा है। इन्सेलादस के चारों ओर की कक्षा विकेन्द्रीत है। यह गोलाकार नहीं है। इसलिए इस विशाल ग्रह के द्वारा इन्सेलादस के बर्फ को गर्म कर के और पिघला के गुरुत्वाकर्षण को कम और ज्याद ा करने की संभावना रहती है।

सौर मंडल में कई कैसे चंद्रमाएं है जिस पर जीवन होने की मजबूत संभावनाएं है। शनि का सबसे बड़ा उपग्रह टाइटन, बृहस्पति के चन्द्रमाओं यूरोपा, गेनीमेड और कैलिस्टो और नेपच्यून के ट्राइटन इस श्रेणी में आते हैं।

चट्टान में पानी की मौजूदगी होने की वज़ह से इनमें से इन्सेलादस और यूरोपा पर जीवन होने की अधिक संभावना है। क्योंकि इससे रसायनिक प्रक्रियाओं की संभावना बढ़ जाती है जो जीवन उत्पन्न होने के लिए अनुकूल परिस्थितियां तैयार करती है।

Show comments

जरूर पढ़ें

Changur Baba : छांगुर बाबा की पूरी कहानी, धर्मांतरण का रैकेट और करोड़ों की संपत्ति, STF और ATS के चौंकाने वाले खुलासे

भारत में पहली बार डिजिटल जनगणना : अब खुद भर सकेंगे अपनी जानकारी

प्रियंका और माही की बीमारी के आगे क्‍यों लाचार हुए पूर्व CJI, क्‍या है उनका बंगला कनेक्‍शन

UP : अंबेडकरनगर सरकारी आवास से मिले 22.48 लाख रुपए के 100 और 500 के पुराने नोट, ACMO की 11 साल पहले हुई थी मौत, बेड और अटैची से मिलीं नोटों की गड्डियां

क्यों डरे हुए हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, घर और बाहर दोनों जगह घिरे

सभी देखें

मोबाइल मेनिया

OnePlus Nord 5 : 20 घंटे चलने वाली बैटरी, 50 MP कैमरा, वन प्लस का सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च

Nothing Phone 3 की क्या है कीमत, जानिए इसके 10 दमदार फीचर्स

Nothing Phone 3 कल होगा लॉन्च, स्मार्टफोन में मिलेंगे ये खास फीचर्स, इतनी हो सकती है कीमत

POCO F7 5G : 7550mAh बैटरी वाला सस्ता स्मार्टफोन, जानिए Price और Specifications

10000 रुपए से कम कीमत में 6000mAh बैटरी वाला धांसू 5G फोन, फीचर्स कर देंगे हैरान