शादी से पहले सेक्स, सौ कोड़ों की सजा

Webdunia
बुधवार, 27 फ़रवरी 2013 (13:00 IST)
FILE
मालदीव में एक पंद्रह वर्षीय लड़की को अदालत ने सौ कोड़ों की सजा सुनाई है। अदालत ने यह सजा लड़की को विवाह-पूर्व यौन संबंध स्थापित करने के आरोप में सुनाई है।

लड़की ने पिछले साल आरोप लगाया था कि उसके सौतेले पिता ने उसका यौन शोषण किया और उनके बच्चे को मार डाला था।

अभियोजकों का कहना था कि इस आरोप से बलात्कार का मामला साबित नहीं होता है। मानवाधिकार संगठन एमनेस्टी इंटरनेशनल ने इस सजा की आलोचना की है और इससे 'क्रूर, अपमानजनक और अमानवीय' बताया है। मालदीव सरकार का भी कहना है कि वह इस फैसले से सहमत नहीं है और कानून में बदलाव की जरूरत है।

नजरबंद : बाल न्यायालय की प्रवक्ता ज़ैमा नशीद का कहना है कि इस लड़की को आठ महीने तक बच्चों के एक घर में नजरबंद रहने का आदेश दिया गया है। प्रवक्ता ने इस सजा की पैरवी करते हुए कहा कि लड़की ने अपनी इच्छा से कानून का उल्लंघन किया था।

अधिकारियों का कहना है कि लड़की को कोड़े तब लगाए जाएंगे जब वो 18 साल की हो जाएगी, या फिर यदि वो इसके लिए पहले तैयार हो जाती है। करीब चार लाख की आबादी वाले द्वीप समूहों के देश मालदीव में कानूनी तौर पर शरीया के साथ-साथ अंग्रेजी कानून से भी प्रभावित है।

एमनेस्टी इंटरनेशनल के शोधकर्ता अहमद फैज़ का कहना है कि मारने-पीटने की सज़ा देना बहुत क्रूरता है और सरकार को इसे खत्म कर देना चाहिए।

उनका कहना था कि हमें इस बात पर बेहद आश्चर्य है कि सरकार इस कानून को खत्म करने के लिए कुछ नहीं कर रही है। कानून की किताबों से ऐसी सजाओं को पूरी तरह से हटा देना चाहिए। मालदीव में ये इस तरह का अकेला मामला नहीं है। ऐसे मामले इससे पहले भी प्रकाश में आते रहे हैं।

कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की कोशिश, CM योगी ने उपद्रवियों को दी चेतावनी

समुद्र में आग का गोला बना जहाज, 300 से ज्यादा यात्री थे सवार, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

महंगा पड़ा कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में HR मैनेजर को गले लगाना, एस्ट्रोनॉमर के CEO का इस्तीफा

संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, बिहार में SIR पर विपक्ष ने उठाए सवाल

24 कंपनियों ने जुटाए 45,000 करोड़, IPO बाजार के लिए कैसे रहे 2025 के पहले 6 माह?

Apple iphone 17 pro price : लॉन्च से पहले ही आईफोन 17 प्रो की चर्चाएं, क्या होगी कीमत और फीचर्स, कैसा होगा कैमरा

iPhone 16 को कड़ी टक्कर देगा Vivo का सस्ता फोन, 6500mAh की दमदार बैटरी धांसू फीचर्स

Samsung Galaxy Z Fold 7 : सैमसंग का धांसू फ्लिप स्मार्टफोन, कीमत सुनेंगे तो हो जाएंगे हैरान

OnePlus Nord 5 : 20 घंटे चलने वाली बैटरी, 50 MP कैमरा, वन प्लस का सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च

Nothing Phone 3 की क्या है कीमत, जानिए इसके 10 दमदार फीचर्स