Hanuman Chalisa

पूरी तरह से फ़िट हैं 120 साल के बाबा

Webdunia
मंगलवार, 4 अक्टूबर 2016 (12:45 IST)
- रौशन जायसवाल (वाराणसी से)
 
क्या लंबे जीवन और अच्छी सेहत का कोई तय नुस्खा है? बनारस के 120 साल के बाबा शिवानंद को देखकर लगता है कि ऐसा हो सकता है। बाबा शिवानंद के जीवन में लेट नाइट का मतलब है भोर यानी सुबह तीन बजे वे बिस्तर छोड़ देते हैं। स्नान के बाद ध्यान और फिर एक घंटे योग। उनका भोजन भी सादा है- उबला हुआ आलू, थोड़ा दाल-चावल और रोज़ करेले की सब्ज़ी या नीम की सूखी पत्तियां।
उन्हें तीखा और तेलयुक्त खाना पसंद नहीं। शिवानंद दूध और फल भी नहीं लेते। इसके पीछे उनकी मान्यता है कि अभी भी देश में बहुत से लोग ग़रीब हैं, जिन्हें दूध-फल नसीब नहीं हो पाता है।
 
बाबा को मसाले और तेल वाले भोजन के अलावा सेक्स से भी परहेज़ रहा, इसीलिए शायद उन्होंने विवाह नहीं किया। उनके लफ़्ज़ों में ''मेरे गुरु की कृपा से मुझे न तो डिज़ायर (इच्छा) है न डिज़ीज़ (बीमारी), न डिप्रेशन (तनाव) और न ही हाइपरटेंशन।''
 
बाबा के मुताबिक़ छह साल की छोटी उम्र से ही वे इसका पालन कर रहे हैं। बाबा शिवानंद 8 अगस्त 1886 को श्रीहट्ट ज़िले के हबीबगंज महकुमा, ग्राम हरिपुर के बाहुबल इलाक़े में एक ब्राह्मण परिवार में जन्मे थे। यह जगह अब बांग्लादेश में है।
बाबा के पास अंग्रेज़ी में रूपांतरित उनकी कुंडली, आधार कार्ड और पासपोर्ट भी है। वह प्रवचन के लिए इंग्लैंड, अमेरिका और बांग्लादेश भी जा चुके हैं। वो बताते हैं कि उनके माता-पिता दरवाज़े-दरवाज़े भीख मांगकर जीविका चलाते थे।
 
उन्होंने बताया, ''जब मैं चार साल का था तो मेरे माता-पिता ने मुझे नवद्वीप निवासी बाबा ओंकारनंद गोस्वामी को समर्पित कर दिया। जब मैं छह साल का था तो माता-पिता और बहन की भूख के चलते मौत हो गई। इसके बाद मैंने अपने गुरुजी के अधीन अध्यात्म की शिक्षा लेनी शुरू की और उन्हीं की प्रेरणा से कुंवारा जीवन जीने का फ़ैसला किया।''
बांग्लादेश से आए उनके शिष्य सत्यहरिदास बताते हैं कि वह बाबा की जीवनशैली, स्वस्थ जीवन और लंबी आयु से बेहद प्रभावित हैं। बनारस में डीज़ल लोकोमोटिव में टेक्निकल इंजीनियर जवाहरलाल सिंह 1984 से बाबा के भक्त हैं और उन्हें महापुरुष मानते हैं। डिब्रूगढ़ (असम) की महामुनी जब 10 साल की थीं, तभी से शिवानंद जी प्रभावित हैं।
 
अब बाबा शिवानंद के शिष्य चाहते हैं कि उनका नाम गिनीज़ बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स में भी शामिल हो।

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

Apple ला सकता है पहला फोल्डेबल iPhone Ultra, iPhone 18 सीरीज की लॉन्च रणनीति में बड़ा बदलाव

Moto G37 Power भारत में 19 मई को होगा लॉन्च, 7000mAh बैटरी और Android 16 से मचेगा धमाल, जानिए क्या रहेगी कीमत

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

अगला लेख