16 वर्ष लंबे केला युद्ध का अंत

Webdunia
BBC
यूरोपीय संघ ने केला आयात करने पर लगने वाले टैक्स पर एक समझौता किया है जिसका मतलब है कि दुनिया का सबसे लंबा व्यापार विवाद समाप्त हो सकेगा। लातिनी अमेरिका के अनेक देश बड़े केला उत्पादक हैं और इस आयात कर में कमी होने से उन्हें यूरोपीय संघ के देशों में केला भेजने पर कम टैक्स देना होगा।

अफ्रीकी और कैरीबियाई देशों से जो केला यूरोपीय संघ के देशों में आयात किया जाता है उस पर कोई टैक्स नहीं देना होता है। नए समझौते का मतलब है कि लातिनी अमेरिकी देशों का केला भी अब यूरोपीय बाजार की कीमतों का सामना कर सकेगा।

विशेषज्ञों ने अनुमान व्यक्त किया है कि इस समझौते के बाद लातिनी अमेरिकी देशों से केले का जो आयात होगा उसकी बदौलत केले के मूल्यों में 12 प्रतिशत तक कमी आ सकती है।

इस समझौते से केले के आयात कर में 176 यूरो प्रति टन से कटौती करके इसे 148 यूरो पर लाया जाएगा। उसके बाद अगले सात वर्षों के दौरान इस आयात कर में और भी कटौती की जाएगी जिसे अंततः 114 प्रति टन पर लाया जाएगा।

यूरोपीय संघ के विभिन्न व्यापार प्रतिनिधियों ने इस संधि पर मंगलवार, 15 दिसंबर को जिनेवा में हस्ताक्षर किए हैं।

यूरोपीय संघ के अध्यक्ष होजे मैनुअल बरोजो ने इस अवसर पर कहा, 'मैं बेहद प्रसन्न हूँ कि हमने आखिरकार केला विवाद का हल निकाल लिया है और यह हल ऐसा समझौता है जो सभी पक्षों को स्वीकार्य है। एक बहुप्रणाली व्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए यह समझौता बहुत महत्वपूर्ण है।'

करीब 16 वर्ष पहले यूरोपीय संघ ने केले के आयात पर कर लगाया था और तभी से इस केला युद्ध की शुरुआत हुई थी। अब विशेषज्ञों का अनुमान है कि इस समझौते से दुनिया का यह सबसे पुराना कारोबारी युद्ध समाप्त हो सकेगा, लेकिन गहराई से देखें तो इस विवाद की जड़ें यूरोपीय औपनिवेशवाद से भी कहीं दूर तक जाती हैं।

विवाद की जड़ : 1975 में पूर्व कैरीबीयाई देशों को यूरोपीय देशों में केला निर्यात करने की काफी छूट दी गई थी। बीबीसी के यूरोपीय व्यापार मामलों के संवाददाता नाइजेल कैस्सिडी का कहना है कि इस व्यवस्था के पीछे विचार ये था कि पूर्व यूरोपीय औपनिवेशिक देशों को अपने बूते पर ही और बिना किसी विदेशी सहायता के आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलना चाहिए।

लेकिन लातिनी अमरीकी देशों, जिनमें अमेरिका भी शामिल है, की लंबे समय से ये शिकायत रही है कि यह व्यवस्था पक्षपाती है, हालाँकि अमरीका केले का कोई ख़ास उत्पादन नहीं करता है।

इसी रुख की हिमायत विश्व व्यापार संगठन ने भी करते हुए कहा था कि लातिनी अमेरिकी देशों से यूरोपीय देशों में केले के आयात पर कर लगाने की व्यवस्था गैरकानूनी है।

बहरहाल, इस नए समझौते से अफ्रीका, कैरीबीयाई और प्रशांत क्षेत्र के देशों में केला उत्पादकों को कुछ नुकसान हो सकता है जो अभी तक यूरोपीय संघ के देशों में केला निर्यात करने पर कोई टैक्स नहीं अदा करते हैं।

इनमें से बहुत से ऐसे देश हैं जिनकी अर्थव्यवस्था केला निर्यात पर बड़े पैमाने पर निर्भर करती है और ये देश यूरोपीय बाजारों तक अपना केला पहुँचाने में यूरोपीय संघ की कर माफी पर टिके होते हैं।

यूरोप का केला बाजार दुनिया भर में सबसे बड़ा है, यानी यूरोपीय देशों में केले की सबसे ज्यादा खपत होती है। यूरोपीय बाजारों में वर्ष 2008 में 55 लाख टन फलों का आयात किया गया था।

Show comments

जरूर पढ़ें

पूर्व प्रधानमंत्री का पोता बलात्कार मामले में दोषी, कोर्ट में रो पड़ा प्रज्वल, अब सजा का इंतजार

निमिषा प्रिया की फांसी रद्द होने की खबरों का सच, विदेश मंत्रालय ने बताई हकीकत

'रमी' खेलने वाले मंत्री कोकाटे को मिला नया विभाग

किससे है गंगा के ग्रीष्मकालीन प्रवाह का संबंध, IIT रुड़की के रिसर्च में हुआ खुलासा

राहुल गांधी बोले, वोट चोरी करवा रहा है चुनाव आयोग, हमारे पास सबूत

सभी देखें

मोबाइल मेनिया

itel city 100 : 8000 से कम कीमत का धांसू स्मार्टफोन, 5200mAh की धमाकेदार बैटरी, फ्री मिलेगा स्पीकर

Motorola का सस्ता स्मार्टफोन Moto G86 Power, जानिए कितना दमदार

iPhone 15 हुआ सस्ता, जानिए क्या 128 GB वाले स्मार्टफोन की कीमत

28000mAh बैटरी, 200MP कैमरा, 30GB रैम वाला 5G धांसू स्मार्टफोन लॉन्च

Vivo V60 5G India Price : वीवो के धांसू स्मार्टफोन की कीमत का खुलासा, जानिए क्या हैं फीचर्स