6।000 भारतीय दुनिया की जेलों में

Webdunia
BBC
भारत सरकार का कहना है 6,000 से ज्यादा भारतीय दुनिया की 71 अलग-अलग जेलों में बंद हैं। विदेश राज्य मंत्री शशि थरूर ने लोकसभा में एक बयान में कहा है कि 6,470 भारतीय दुनिया की जेलों में बंद हैं और इनमें से 6,313 पुरुष और 157 महिलाएँ हैं।

भारतीय कैदियों की सबसे ज्यादा संख्या, 1,226, सऊदी अरब में है और 1,092 कैदियों के साथ संयुक्त अरब अमीरात दूसरे नंबर पर आता है।

पाकिस्तान की जेलों में 842 भारतीय बंद हैं और इनमें से ज्यादातर अवैध तरीके से पाकिस्तानी सीमा में प्रवेश करने के आरोप में या सुरक्षा नियमों को तोड़ने के आरोप में गिरफ्तार किए गए हैं।

चीन की जेलों में 174 भारतीय बंद हैं और इन पर हवाला, क्रेडिट कार्ड की धोखाधड़ी, बलात्कार और ड्रग्स की तस्करी के मुकदमे चल रहे हैं।

विदेश राज्य मंत्री का कहना था, 'अपने दूतावासों की मदद से हम दूसरे देशों की सरकारों के साथ हर संभव कोशिश करते हैं कि भारतीय नागिरकों की मदद कर सकें।’

उनका कहना था कि दूतावास के अधिकारी जेलों में बंद भारतीयों के परिवारों से भी संपर्क में रहते हैं।

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

Vivo V60 5G India Price : वीवो के धांसू स्मार्टफोन की कीमत का खुलासा, जानिए क्या हैं फीचर्स

iQOO Z10R 5G : 5,700mAh और 50MP कैमरे वाला सस्ता स्मार्टफोन

Apple iphone 17 pro price : लॉन्च से पहले ही आईफोन 17 प्रो की चर्चाएं, क्या होगी कीमत और फीचर्स, कैसा होगा कैमरा

iPhone 16 को कड़ी टक्कर देगा Vivo का सस्ता फोन, 6500mAh की दमदार बैटरी धांसू फीचर्स

Samsung Galaxy Z Fold 7 : सैमसंग का धांसू फ्लिप स्मार्टफोन, कीमत सुनेंगे तो हो जाएंगे हैरान