नींबू से समझिए स्तन कैंसर की निशानियां

Webdunia
शनिवार, 21 जनवरी 2017 (11:09 IST)
फ़िलिपा रॉक्सबी (स्वास्थ्य रिपोर्टर) 
 
'नो योर लेमन्स' कैंपेन में अंडों रखने वाले डिब्बे में नींबुओं की तस्वीर से महिलाओं को स्तन कैंसर के लक्षणों की समझ बड़ी आसानी से मिल सकती है। कॉरीन कहती हैं कि कई मरीज़ स्तन के बारे में बात करना या उनकी तरफ़ देखना नहीं चाहते। लेकिन इस तस्वीर से कम पढ़ी-लिखी महिलाएं भी इसकी समझ हासिल कर सकती हैं।
अमेरिका, स्पेन, तुर्की और लेबनान में महिलाओं में स्तन कैंसर की जागरूकता फैलाने के लिए इस कैंपेन का इस्तेमाल किया गया है। 16 अलग अलग भाषाओं में इसका अनुवाद किया गया है। कॉरीन ने अपनी वर्ल्डवाइड कैंसर चैरिटी संस्था शुरू करने के लिए दो साल पहले नौकरी छोड़ दी थी।
 
साल 2003 में कॉरीन ने 'नो योर लेमन्स' शुरू किया था लेकिन कुछ दिन पहले एरिन स्मिथ शीज़े ने इस तस्वीर को शेयर किया, तबसे सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। एरिन को स्तन पर निशान दिखने के बाद स्तन कैंसर के चौथे स्टेज का पता चला। वो कहती हैं कि सोशल मीडिया पर अपने स्तन जैसी मिलती जुलती इस तस्वीर को देखकर उन्हें इसकी जानकारी मिली।
 
कई लोगों का मानना है कि नींबुओं की तस्वीर एकदम साफ़ और रंगीन है, ये तस्वीर, अक्सर सैकड़ों शब्दों के बीच खो जाने वाली अहम जानकारी को एकदम साफ़-साफ़ सामने रख देती है।
 
एक चैरिटी संस्था ब्रेस्ट कैंसर केयर के ताज़ा सर्वे में पता चला कि एक हज़ार में से एक तिहाई महिलाएं सामान्य तौर पर स्तन कैंसर के निशान और लक्षणों की जांच नहीं करतीं। जबकि 96 फ़ीसदी महिलाओं को पता था कि स्तन में गांठ, कैंसर का लक्षण है लेकिन एक चौथाई महिलाएं ये नहीं जानती थीं कि भीतर की ओर दबे हुए निप्पल भी कैंसर का एक लक्षण हैं।
 
हालांकि दस में से नौ मामलों में स्तन की गांठ कैंसर नहीं होती लेकिन फिर भी डॉक्टर से राय लेना अच्छा होता है। इसके अलावा स्तन में गड्ढे, निशान या फिर निप्पल के स्थान में बदलाव भी कैंसर के लक्षण हो सकते हैं।
 
यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन के प्रॉफ़ेसर जयंत वैद्य कहते हैं कि अंडों के डिब्बे में नींबुओं की तस्वीर से लोगों की दिलचस्पी बढ़ती है और आसानी से जानकारी याद रह जाती है। वो कहते हैं कि स्तन में नसों का फूलना या स्तन में सूजन जैसे लक्षण कम देखने को मिलते हैं जबकि चमड़ी का उतरना, संतरे के छिलके जैसी त्वचा या बड़ी गांठें बढ़े हुए कैंसर की निशानियां हैं।
Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

Realme के 2 सस्ते स्मार्टफोन, मचाने आए तहलका

AI स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, इलेक्ट्रिक कार को कर सकेंगे कंट्रोल, जानिए क्या हैं फीचर्स

Infinix Note 40 Pro 5G : मैग्नेटिक चार्जिंग सपोर्ट वाला इंफीनिक्स का पहला Android फोन, जानिए कितनी है कीमत

27999 की कीमत में कितना फायदेमंद Motorola Edge 20 Pro 5G

Realme 12X 5G : अब तक का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्च

अगला लेख