पैसे देकर पिंजरे में रहते हैं इस शहर के लोग

Webdunia
सोमवार, 12 मार्च 2018 (11:19 IST)
ऐसे पिंजरे की कल्पना कीजिए जो जिसकी लंबाई दो मीटर और ऊंचाई एक मीटर से कुछ ही अधिक है। सोचिए कि इस पिंजरे में ऐसे ही तीन खाने हैं। और अब सोचिए कि यही आपकी रिहाइश है।
 
हॉन्ग कॉन्ग में सस्ते मकानों की भारी कमी के कारण यहां रहने वाले कई लोगों के लिए यह एक सच्चाई बन चुकी है। दरअसल साल 2017 में ऐसे पिंजरेनुमा घरों में रहने वालों की संख्या अपने आप में एक रिकॉर्ड था।
 
डेमोग्राफिया नाम की एक कंसल्टेंसी कंपनी का कहना है कि लगातार आठवें साल हॉन्ग कॉन्ग में रहने के लिए दुनिया की सबसे महंगी जगहों की सूची में सबसे ऊपर है।
 
लेकिन अगर आपको लगता है कि इस पिंजरेनुमा घर में रहने की कीमत कुछ भी नहीं देनी पड़ती होगी तो आप ग़लत है। इन नन्हे नैनो घरों का किराया साल में 500 अमेरिकी डॉलर यानी 32 हज़ार के आस-पास है।
 
नए उपाय तलाशने की कोशिश
'नैनोहोग्रेस' कहे जाने वाले इन छोटे घरों के कई प्रकार हैं। कई मज़बूत और बढ़िया हैं लेकिन ये बात सच है कि इसमें रहने लायक जगह काफी कम होती है।
 
तेज़ी से बढ़ती आबादी के लिए घर की व्यवस्था पर शोध करने वाले गोलाकार पाइपों का इस्तेमाल घर बनाने के लिए कर रहे हैं। पाइप के भीतर बनाए जाने वाले इन छोटे घरों को सस्ता और मज़बूत बनाने की कोशिशें हो रही हैं।
 
इन्हें ओपॉड कहा जाता है। ओपॉड का एक नमूना बनाने वाले जेम्स लॉ कहते हैं, "हम कम खर्च करके घर में एक बाथरूम, किचन और फर्नीचर लगा सकते हैं।"
 
हालांकि इस तरह के घरों को महंगे मकानों और लोगों के आवास की दिक्कतों का स्थायी समाधान नहीं माना जा रहा।
 
घरों की समस्या केवल हॉन्ग कॉन्ग तक ही सीमित नहीं है। जापान, ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर, ब्रिटेन और न्यूज़ीलैंड में भी मकानों की कीमतें काफी ज़्यादा हैं और वे अधिकतर लोगों की पहुंच से दूर हैं।
 
कई लोगों के लिए विदेशी लोगों का उनके देश में ज़्यादा संपत्ति ख़रीदना भी एक समस्या है, जिससे मकानों के दाम बढ़ते हैं और संपत्ति का बाज़ार बिगड़ जाता है। साथ ही स्थानीय लोगों के लिए मकान ख़रीदना आसान नहीं रह जाता।
 
इस समस्या से निपटने के लिए न्यूज़ीलैंड एक ऐसे विधेयक पर काम कर रहा है जिसके तहत विदेशियों के देश में संपत्ति खरीदने पर रोक लगाई जा सके। यहां के प्रधानमंत्री जाकिंदा आर्डर्न के अनुसार इस कारण देश के वे युवा जो अपना पहला घर खरीदना चाहते हैं उन्हें दिक्कत हो रही है।
 
25 साल पहले न्यूज़ीलैंड की 75 फीसदी जनता के पास अपना ख़ुद का घर था। लेकिन मौजूदा स्थिति में देश के मात्र 64 फीसद लोगों के पास अपना घर है।
 
लोगों की पहुंच से दूर हैं घर
लंदन एक और ऐसा शहर है जहां एक दशक के भीतर संपत्ति के दाम दोगुना तक बढ़ गए हैं। कई जगहों पर लोगों को गराज में ही अपना घर बनाना पड़ रहा है और कुछ लोग छोटे घरों में रहते हैं या फिर दूसरों के साथ घर शेयर करते हैं।
 
ब्रिटेन में संपत्ति के कारोबार में लगे हेनरी प्रायर कहते हैं, "कई लोगों को लगता है कि ऐसा विदेशी निवेशकों के कारण हुआ है, लेकिन मेरी राय मानें तो असल में ऐसा नहीं है।"
 
प्रायर कहते हैं, "संपत्ति खरीदने के मामलों में सप्लाई और डिमांड का सिद्धांतों काम नहीं करता बल्कि ये लोन लेने की क्षमता और लोन की सुविधाओं तक पहुंच पर भी निर्भर करता है।"
 
अधिकतर शहरों में रहने के लिए सस्ते मकानों की कमी है लेकिन हॉन्ग कॉन्ग जैसी स्थिति फिलहाल उन शहरों में नहीं है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

मोबाइल मेनिया

iPhone 15 हुआ सस्ता, जानिए क्या 128 GB वाले स्मार्टफोन की कीमत

28000mAh बैटरी, 200MP कैमरा, 30GB रैम वाला 5G धांसू स्मार्टफोन लॉन्च

Vivo V60 5G India Price : वीवो के धांसू स्मार्टफोन की कीमत का खुलासा, जानिए क्या हैं फीचर्स

iQOO Z10R 5G : 5,700mAh और 50MP कैमरे वाला सस्ता स्मार्टफोन

Apple iphone 17 pro price : लॉन्च से पहले ही आईफोन 17 प्रो की चर्चाएं, क्या होगी कीमत और फीचर्स, कैसा होगा कैमरा

अगला लेख