शार्ली एब्दो का कवर छापने पर मुक़दमा

Webdunia
गुरुवार, 29 जनवरी 2015 (13:25 IST)
-अश्विन अघोर, मुंबई से
महाराष्ट्र के ठाणे ज़िले में एक उर्दू अख़बार की संपादक शिरीन दलवी पर फ्रांसीसी पत्रिका शार्ली एब्दो के कवर को छापने के लिए मुक़दमा दर्ज किया गया है। बुधवार को गिरफ़्तार की गई शिरीन को अदालत से जमानत मिल गई है।
मुंब्रा पुलिस थाने के वरिष्ठ इंस्पेक्टर एसएम मुंढे ने बीबीसी को बताया कि शिरीन दलवी के खिलाफ आईपीसी की धारा 295 ए के तहत मामला दर्ज किया गया। हमें 15 दिन पहले शिकायत मिली थी। हमने तफ्तीश करने के बाद दलवी को बुधवार सुबह गिरफ्तार किया।
 
मुंब्रा पुलिस के अनुसार राष्ट्रीय उलेमा काउंसिल के सदस्य नुसरत अली ने अख़बार के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। ठाणे के मुंब्रा से प्रकाशित होने वाले उर्दू अख़बार 'अवधनामा' के 17 जनवरी के संस्करण में शार्ली एब्दो के कवर को प्रकाशित किया था।
 
पेरिस स्थित शार्ली एब्दो के दफ़्तर पर हुए हमले के बाद प्रकाशित अंक के कवर पर मुसलमानों के पैगंबर मोहम्मद को 'मैं शार्ली एब्दो हूँ' की तख्ती पकड़े हुए दिखाया गया था। कैरीकेचर के ऊपर लिखा हुआ था, "सभी को क्षमा"। पत्रिका के दफ़्तर में हुए हमले में 12 लोग मारे गए थे।
 
पत्रकार संघ ने भी की माँग : मुंढे ने बीबीसी को बताया कि इस मामले में शिरीन दलवी को अदालत में पेश किया गया, जहाँ बाद में उन्हें जमानत मिल गई। कार्टून प्रकाशन के बाद मुंबई के उर्दू पत्रकार संघ ने भी दलवी की गिरफ्तारी की मांग की थी।
 
पुलिस के अनुसार कई अन्य पाठकों ने मुंबई और ठाणे में इस अख़बार में शार्ली एब्दो के कवर को प्रकाशित करने पर शिकायत की थी। अवधनामा अखबार भारत के सात अलग-अलग शहरों से प्रकाशित होता है।
Show comments

जरूर पढ़ें

PM Modi Speech : जकूजी, स्टाइलिश बाथरूम और शीशमहल, लोकसभा में 1 घंटे 36 मिनट का PM मोदी का भाषण, जानिए प्रमुख बिंदु

आतिशी की बढ़ीं मुश्किलें, मानहानि मामले में BJP नेता की याचिका पर नोटिस जारी

हरियाणा के CM सैनी का दावा, अनिल विज मुझसे नाराज नहीं

दिल्ली चुनाव 2025: त्रिकोणीय मुकाबला या बहुमत का संकट? कौन बनेगा सत्ता का असली दावेदार?

इतना है भारतीय महिलाओं का गोल्ड पावर कि कई देशों का गोल्ड रिजर्व भी है इनसे पीछे, जानिए पूरी डीटेल

सभी देखें

मोबाइल मेनिया

Realme 14 Pro : रियलमी का सस्ता Phone, ठंड में बदलेगा कलर, फीचर्स भी हैं धमाकेदार

पोको ने लॉन्च किए 2 सस्ते स्मार्टफोन Poco X7 Pro 5G और Poco X7 5G, जानिए फीचर्स

नए साल पर सस्ता हुआ iphone 16, जानिए कितने घटे दाम

Vivo Y29 5G : सस्ते स्मार्टफोन में महंगे फोन के फीचर्स

Realme 14x : IP69 रेटिंग वाला सबसे सस्ता फोन, 6000mAh बैटरी के साथ धमाकेदार फीचर्स