Hanuman Chalisa

क्या ये नया गर्भ निरोधक साबित होगा?

Webdunia
मंगलवार, 16 मई 2017 (12:13 IST)
जंगली पौधों से मिलने वाले दो रसायन गर्भनिरोध के फौरी उपायों का अच्छा विकल्प बन सकते हैं। बस एक छोटी-सी शर्त है। अगर वैज्ञानिकों को केवल इतना पता चल जाए कि बड़ी तादाद में ये कहां मिलेंगे।
 
डैन्डलाइन या कुकरौंधा (सिंहपर्णी) के पौधे की जड़ और 'थंडर गॉड वाइन' के पौधे पारंपरिक दवाओं में लंबे समय से इस्तेमाल किए जाते रहे हैं। अब कैलिफ़ोर्निया के वैज्ञानिकों ने ये पाया है कि ये पौधे प्रजनन की प्रक्रिया को भी रोक सकते हैं।
 
रिसर्च रिपोर्ट : इस पर एक ब्रितानी शुक्राणु विशेषज्ञ का कहना है कि ये खोज पुरुष गर्भनिरोधकों की दिशा में नया मोड़ साबित हो सकती है।
 
हालांकि कैलिफ़ोर्निया में इस पर काम कर रही रिसर्च टीम ने बताया कि पौधे में इस रसायन की इतनी कम मात्रा मौजूद रहती है कि इसे पौधे से निचोड़कर अलग करना बेहद ख़र्चीला होगा। टेस्ट में ये देखा गया कि प्रिस्टिमेरिन और लुपेओल ने शुक्राणु को अंडाणु तक पहुंचने से रोक दिया।
 
नेशनल एकैडमी ऑफ़ साइंसेज़ के जर्नल 'प्रोसीडिंग्स' में छपी रिसर्च रिपोर्ट में कहा गया है, "ये केमिकल्स एक तरह से 'मॉलिक्यूलर कॉन्डम' की तरह काम कर रहे थे।"
 
पारंपरिक दवाएं : दूसरे शब्दों में कहें तो ये केमिकल्स शुक्राणु को नुकसान पहुंचाए बगैर प्रोजेस्टेरॉन हॉर्मोन को रोकने में कामयाब थे। इसी हार्मोन की वजह से शुक्राणु तैरते हैं।
 
लुपेओल केमिकल आम, डैन्डलाअन या कुकरौंधा (सिंहपर्णी) के पौधे की जड़ और ऐलो वेरा के पौधों में पाया जाता है। जबकि प्रिस्टिमेरिन ट्रिप्टेरीजिअम विलफ़ोर्डी प्लांट (थंडर गॉड वाइन) से निकाला जाता है। पारंपरिक चीनी दवाओं में इसका इस्तेमाल किया जाता है।
 
शोधकर्ताओं ने पाया कि ये केमिकल्स कम ख़ुराक पर ही असरदार हैं और दूसरे हॉर्मोन आधारित गर्भनिरोधकों के विपरीत इनका कोई साइड इफ़ेक्ट नहीं है।
Show comments

जरूर पढ़ें

Electric scooter खरीदने से पहले जान लें कौन-सी बैटरी है सबसे बेहतर? रेंज, चार्जिंग और लाइफ में कितना फर्क और कैसे करें चेक

सिया गोयल का वो खौफनाक कबूलनामा और बेकरी-ड्राई फ्रूट्स वाले इश्क की इनसाइड स्टोरी!

जमीन के मामले पर बीजेपी का कांग्रेस पर काउंटर अटैक, खडगे परिवार पर लगाए जमीन घोटाला का आरोप

Boss Scam Alert: WhatsApp पर आए ऐसा मैसेज तो भूलकर भी न खोलें फाइल, खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

Mumbai Rain : मुंबई में मानसून का तांडव, 24 घंटे में 340 मिमी बारिश, सड़कें डूबीं, ट्रेनें प्रभावित, IMD ने जारी की चेतावनी

सभी देखें

मोबाइल मेनिया

जून 2026 के 3 सस्ते स्मार्टफोन्स, 7000mAh बैटरी और गेमिंग परफॉर्मेंस का जबरदस्त कॉम्बो

Honor करने वाला है धमाका, आने वाला है 10,000mAh बैटरी और 10,000 Nits ब्राइटनेस वाला सस्ता स्मार्टफोन

15,000 रुपए में कौन सा फोन है बेस्ट? जानिए टॉप 5 5G स्मार्टफोन

Lava Bold N2 5G : यह भारत का सबसे सस्ता स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी, Android 16 और 120Hz डिस्प्ले

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अगला लेख