Hanuman Chalisa

कीनिया के जिन इलाकों में तारें तक नहीं टीवी पहुंचा रहा बिजली

Webdunia
शनिवार, 28 जनवरी 2017 (12:38 IST)
- गैब्रिएला मुलीगन (टेक्नॉलॉजी ऑफ बिज़नेस रिपोर्टर) 
 
स्टेनली गिकॉन्यो का कहना है कि सैटेलाइट टीवी ने उनकी ज़िंदगी को बदल कर रख दिया है। अब वे खुद को पूरी दुनिया से जुड़ा हुआ महसूस करते हैं। मध्य कीनिया के मवीया में रहने वाले स्टेनली की जिंदगी पहले ऐसी नहीं थी।
दो बच्चों और अपनी बीवी के साथ इस इलाके में रह रहे स्टेनली के घर में बिजली नहीं थी। अब आप सोच रहे होंगे कि जब बिजली ही नहीं है तो आखिर सैटेलाइट टीवी फिर चल कैसे रहा है? दरअसल, स्टेनली के घर में बिजली का मुख्य स्रोत ये टीवी ही है। इस नए टीवी सर्विस को ऊर्जा दरअसल सूरज से मिलती है।
 
स्टेनली का परिवार उन परिवारों में से एक है जिन्होंने अज़ूरी टीवी की शुरुआत में ही सेवाएं ली हैं। ये टीवी सैटेलाइट सौर ऊर्जा से चलता है और उनका परिवार 50 चैनलों का आनंद ले सकता है। स्टेनली का कहना है कि इस सैटेलाइट टीवी ने उनकी ज़िंदगी को आसान बना दिया है और इतना ही नहीं कृषि व्यापार के लिए दरवाज़े भी खोले हैं।
 
उनका कहना था कि अज़ूरी टीवी से बहुत मदद मिल रही है। मैं अपने पसंदीदा चैनल देख सकता हूं खासतौर पर शांबा शेप अप जिससे मुझे कृषि क्षेत्र में नई जानकारी मिल रही है। स्टेनली अपने छोटे से खेत में सब्जियां उगाते हैं और मुर्गी पालन करते है। और वे कीनिया में उन 69 प्रतिशत लोगों में से एक थे जिनके पास टीवी नहीं है।
लेकिन दिसंबर में ब्रिटेन की सोलर कंपनी अज़ूरी टेक्नोलॉजी और कीनिया सैटेलाइट सेवा देने वाले जूकु ने मिलकर ये सेवा शुरू की है। इसके ज़रिए उपभोक्ता के घर की छत पर सोलर पैनल लगाया जाता है और ये बैटरी से जुड़ा होता है। इस बैटरी की मदद से बिजली के दूसरे उपकरण भी चलते हैं।
 
कीनिया में सौर ऊर्जा के उत्पाद यूँ तो कई दिनों से मौजूद हैं और कई ग्रामीण इलाकों में फ्री टू एयर टीवी स्टेशन अपनी सेवाएं भी दे रहे हैं, लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है जहां बिजली ही न पहुंची हो वहां लोग सैटेलाइट चैनल देख पा रहे हैं।

Show comments

जरूर पढ़ें

CBSE की नई भाषा नीति लागू, जानिए किन छात्रों पर नहीं होंगे नए नियम और किसे पढ़नी होगी अतिरिक्त भारतीय भाषा

China की भारत के साथ चालाकी, बांग्लादेश के तीस्ता प्रोजेक्ट पर बयान, आखिर क्यों बढ़ी भारत की चिंता

Bajaj Chetak, Ola S1 Pro, TVS iQube, Hero Vida V2 को टक्कर देने आ रहा है सस्ता विएतनामी इलेक्ट्रिक स्कूटर

अकाल तख्त का भगवंत मान सरकार को बड़ा अल्टीमेटम, 1 महीने में बेअदबी कानून बदलने का दिया आदेश

कौन हैं रिटायर्ड IAS योगेश्वर राम मिश्रा, जो हो सकते हैं राम मंदिर के CEO?

सभी देखें

मोबाइल मेनिया

Nothing Phone (3): ट्रांसपेरेंट डिजाइन और धांसू AI फीचर्स के साथ आ रहा है नथिंग का नया स्मार्टफोन, लीक हुई भारत में कीमत!

जून 2026 के 3 सस्ते स्मार्टफोन्स, 7000mAh बैटरी और गेमिंग परफॉर्मेंस का जबरदस्त कॉम्बो

Honor करने वाला है धमाका, आने वाला है 10,000mAh बैटरी और 10,000 Nits ब्राइटनेस वाला सस्ता स्मार्टफोन

15,000 रुपए में कौन सा फोन है बेस्ट? जानिए टॉप 5 5G स्मार्टफोन

Lava Bold N2 5G : यह भारत का सबसे सस्ता स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी, Android 16 और 120Hz डिस्प्ले

अगला लेख