Hanuman Chalisa

देह व्यापार से निकल ख़ुद व्यापारी बनी

Webdunia
-दिव्या आर्य, बीबीसी संवाददाता, कोलकाता से
मानव तस्करी और देह व्यापार से बचकर निकली एक औरत की कहानी, उन्हीं की ज़बानी।
मेरा पति मुझे एक कमरे में ले गया, जहां बहुत सी लड़कियां बैठी थीं, और बोला कि तुम मेरे ख़िलाफ़ घरेलू हिंसा का केस करोगी, तो लो मैं तुम्हें यहां ले आया, अब ज़िंदगी भर यहीं रहना।
 
पहली कड़ी : 'लौट आई, पर मैं अब एक गंदी औरत थी'
ये एक कोठा था। मेरा पति मुझसे बदला लेने के लिए मुझे यहां धोखे से ले आया था। मैं 16 साल की थी जब उससे शादी कर दी गई। वो बहुत मारपीट करता था। मैं पढ़ी-लिखी नहीं थी। पर हिम्मत कर वापस घर भाग आई और उसके ख़िलाफ़ घरेलू हिंसा का मुकदमा दायर कर दिया।
 
ये उसी का बदला था। बंगाल के एक गांव से वो मुझे नशे की दवा खिलाकर पुणे के कोठे में ले आया था। वहां मुझे कुछ अच्छा नहीं लगता था। रोज़ हर व़क्त रोती रहती, यही सोचते हुए कि कब घर वापस जा पाऊंगी। 
 
उस दौरान मेरे अंदर बहुत सारा गुस्सा और न्याय पाने की ज़िद पैदा हो गई। पुलिस ने जब छुड़ाया और पुणे से वापस बंगाल आई तो वकील के पास गई और कहा कि पति के ख़िलाफ मानव तस्करी का केस करना है।
 
उन्होंने बहुत सारे पैसे मांग डाले। पर मेरे पास कमाने का कोई ज़रिया नहीं था। कई बार तो खाने के लिए भी नहीं होता था। फिर एक समाजसेवी संस्था ने ट्रेनिंग दी और दुकान लगवाई। मैं परचून का सामान बेचने लगी। डर को पीछे कर, एक बार फिर लोगों का सामना करने की हिम्मत हुई।
उसी संस्था की मदद से पति के ख़िलाफ़ मानव तस्करी का मुकदमा भी दायर करवाया। मेरे परिवार में मैं पहली हूं जिसने अदालत का दरवाज़ा खटखटाया है। पर जब बयान देने के लिए फिर पुणे जाना पड़ा तो फिर दिक्कतें शुरू हुईं।
 
गांववालों ने ताने देने शुरू कर दिए। वो कहते, कहां जाती हो? क्या करती हो? एक बार जहां से भाग आई वहां अब क्यों जाती हो? परिवार से कहते, इतनी बड़ी लड़की है, एक बार शादी ख़राब हुई तो क्या, तलाक़ दिलाओ और फिर करा दो, घर में रखने से शर्म नहीं आती?
 
और ये सब सुनकर मेरा परिवार मुझसे ही झगड़ता है। बस यही मुझे सबसे बुरा लगता है। मैं जब इतनी कोशिश कर रही हूं कि सब ठीक हो जाए, मेरी दुकान चले, तब परिवार वाले बिल्कुल साथ नहीं देते, कहते हैं तुमसे होता है तो करो, हम कुछ नहीं कर पाएंगे।
 
तो मैंने अब ये समझ लिया है कि एक इंसान जो अपने लिए सोचता है वही सबसे अहम है। अगर मैं ही सोचूं कि मैं गंदी हूं तो सब ख़राब हो जाएगा। पर मैंने समझा है कि मैं ठीक हूं तो अब सब सही लगता है।
 
(बीबीसी संवाददाता दिव्या आर्य से मुलाकात पर आधारित)
Show comments

जरूर पढ़ें

CBSE OSM विवाद पर विपक्ष का हमला, ट्रांसफर, ट्रांसफर और धर्मेंद्र प्रधान सेफ

Gel vs AGM vs Lead-Acid Battery : कौन-सी बैटरी है सबसे बेहतर? जानिए फायदे, नुकसान, उम्र और सही उपयोग

CBSE OSM Controversy क्या है और कौन हैं सार्थक सिद्धांत, जिन्होंने पूरी प्रणाली को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे

हवा में उड़ता 'हनुमान भक्त': 10,000 फीट की ऊंचाई पर पैराग्लाइडिंग करते हुए पढ़ी चालीसा, रोंगटे खड़े कर देगा Video

जवानी का वो गुनाह और बुढ़ापे में जेल की सलाखें: वैशाली के 84 वर्षीय बुजुर्ग की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर क्यों दे रही बड़ी सीख?

सभी देखें

मोबाइल मेनिया

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

Apple ला सकता है पहला फोल्डेबल iPhone Ultra, iPhone 18 सीरीज की लॉन्च रणनीति में बड़ा बदलाव

Moto G37 Power भारत में 19 मई को होगा लॉन्च, 7000mAh बैटरी और Android 16 से मचेगा धमाल, जानिए क्या रहेगी कीमत

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

अगला लेख