राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का 'अर्थात'

BBC Hindi
बुधवार, 8 अक्टूबर 2014 (14:29 IST)
- निधीश त्यागी संपादक, बीबीसी हिंदी सेवा

इस विजयादशमी को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दो प्रचारक देश को संबोधित कर रहे थे। एक आकाशवाणी पर। दूसरा दूरदर्शन पर। एक आम चुनावों में जीत कर धमाकेदार तरीके से प्रधानमंत्री के पद पर आया है। दूसरे उस संगठन के प्रमुख हैं जो खुद को सांस्कृतिक संगठन बताता है (और भारतीय जनता पार्टी उसकी राजनीतिक विंग है)।


आधुनिक भारत की राजनीति और इतिहास में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की भूमिका और योगदान महज सांस्कृतिक नहीं रही है। उनके बारे में अलग-अलग राय हैं।

संघ की छाप : कोई राष्ट्र निर्माण में उनका महत्व बताते नहीं थकता, कोई उन्हें विभाजनकारी प्रवृतियों का सूत्रधार बताता है।

पिछले चुनावों में आरएसएस ने प्रधानमंत्री पद के लिए मोदी की दावेदारी को पूरा समर्थन दिया था और अब जब ऐसा हो गया है, तो यह देखने वाली बात है कि संघ और भाजपा के बीच के समीकरण किस तरह आगे बढ़ेंगे।

ये वक्त देश और यहां रहने वाले हिंदुओं के लिए इसलिए दिलचस्प है कि पहली बार भारतीय जनता पार्टी अकेले अपने बूते केंद्र में सरकार बनाने में सफल हुई है।

अखंड भारत और हिंदू राष्ट्र का सपना संजोए आरएसएस के लिए ये बहुत राहत की बात है क्योंकि इस मिट्टी पर इससे पहले संघ की इतनी बड़ी छाप नहीं दिखाई दी। अब क्या होगा, ये सवाल सबके जहन में है।

कई सवाल हैं? : बीबीसी हिंदी की टीम ने आरएसएस का अर्थात समझने की कोशिश की है। उसकी परिकल्पनाएं कैसी हैं? और परिभाषाएं कैसी? आरएसएस के अपने क्या सवाल हैं?

और आरएसएस को लेकर क्या? क्या रिश्ता है संघ का केंद्र सरकार से? कैसे देखते हैं देश के अल्पसंख्य वर्ग उसे? संघ अतीत को कैसे देखता है और भविष्य को कैसे? वहां नारीवाद का क्या स्थान है और हाशिए के लोगों का क्या? उदारवादी और धर्मनिरपेक्ष वर्ग इसे किस तरह से देख रहा है?

इस सीरीज में संघ के भीतर और बाहर के लोगों से बातचीत, उन पर नजर रखने वाले विश्लेषकों की राय और उनके साहित्य में खोजबीन की गई है। इस वक्त की राजनीति, समाज और देश को समझने के लिए आरएसएस को समझना जरूरी लगता है।
Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

मोबाइल मेनिया

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

Samsung का सबसे सस्ता स्मार्टफोन हो गया लॉन्च, पॉवरफुल हैं फीचर्स

Realme 14 Pro : रियलमी का सस्ता Phone, ठंड में बदलेगा कलर, फीचर्स भी हैं धमाकेदार

पोको ने लॉन्च किए 2 सस्ते स्मार्टफोन Poco X7 Pro 5G और Poco X7 5G, जानिए फीचर्स