Hanuman Chalisa

कई मुस्लिम देशों में 'पोर्क' खाने पर पाबंदी नहीं

Webdunia
गुरुवार, 13 अप्रैल 2017 (11:34 IST)
- सलमान रावी
हाल ही में अरब देश बहरीन में पोर्क की बिक्री और आयात पर प्रतिबंध की मांग को लेकर काफ़ी बहस हुई। लेकिन वहाँ की सरकार ने पाबंदी लगाने के एक सांसद के प्रस्ताव को ठुकरा दिया। कुवैत और सऊदी अरब को छोड़कर कई मुस्लिम देश ऐसे हैं जहां 'पोर्क' यानी सुअर के मांस की बिक्री पर कोई रोक नहीं है। इनमे दक्षिण एशियाई देशों के अलावा संयुक्त अरब अमीरात के देश भी शामिल हैं।
 
बहरीन : इस अरब देश में हाल ही में 'पोर्क' को लेकर काफी बहस चली। एक सांसद ने मांग की थी कि बहरीन में 'पोर्क' की बिक्री और आयात पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए क्योंकि यह इस्लाम में हराम है। लेकिन सरकार ने सांसद के इस प्रस्ताव को यह कहकर ठुकरा दिया कि ऐसा करना ग़ैर मुसलमानों के मौलिक अधिकार का हनन करने के बराबर होगा। 
 
'पोर्क' पर प्रतिबंध लगाने की मांग बहरीन के सांसद अब्दुल्लाह बिन होवैल वर्ष 2015 से ही करते आ रहे हैं। लेकिन इसी बीच बहरीन की सबसे बड़ी धार्मिक इकाई 'शूरा काउंसिल' ने उन तमाम प्रस्तावों को ख़ारिज कर दिया जिनके तहत 'पोर्क' की बिक्री को संज्ञेय अपराध की श्रेणी में रखा जा सकता था।
 
बहरीन की सरकार का कहना है कि जो 'पोर्क' देश में आयातित होता है उसके सभी मानकों की कड़ाई से जांच की जाती है। बहरीन में बाहर से आकर काम करने वालों की काफ़ी बड़ी संख्या है और इनमे ग़ैर मुसलमान भी बड़ी तादाद में हैं।
 
दुबई : संयुक्त अरब अमीरात के सबसे लोकप्रिय शहर दुबई में भी शराब की तरह ग़ैर-मुसलामानों के लिए 'पोर्क' खाने पर कोई पाबंदी नहीं लगाई गई है। सुपर मार्केटों मॉलों में जहाँ पोर्क बिकता है, उन्हें बोर्ड लगाना पड़ता है कि यह ग़ैर मुसलमानों के लिए ही है। लेकिन ख़रीदने वाले ग्राहकों की पहचान पूछी भी नहीं जाती है।
इंडोनेशिया : इंडोनेशिया के कई ऐसे प्रांत हैं जैसे बाली, उत्तरी सुमात्रा, पूर्वी नूसा टेंग्गारा, मलूकू, पपुआ और पश्चिम पपुआ में मुसलामानों की आबादी उतनी नहीं हैं। इसलिए यहां 'पोर्क' खुलेआम बेचा जाता है। मुसलमानों के लिए होटलों पर बोर्ड लगे होते हैं कि 'यहां हलाल मांस मिलता है और 'पोर्क' नहीं बेचा जाता है। ग़ैर मुसलमानों की आबादी में 'पोर्क' की काफ़ी खपत है और पूरे इंडोनेशिया में खाए जाने वाले मांस में 'पोर्क' 25 प्रतिशत है।
 
मलेशिया : मलेशिया एक मुस्लिम बहुल राष्ट्र है जहां मुसलामानों की आबादी 60 प्रतिशत है। इसलिए मलेशिया की सरकार ने 'पोर्क' के लिए अलग इलाकों को चिन्हित किया है जहां सूअर के फ़ार्म बनाने की अनुमति दी गई है। इस तरह के फ़ार्म ज़्यादातर पूर्वी मलेशिया में हैं और इसके अलावा ग़ैर मुसलमानों की आबादी वाले प्रांतों में हैं। जैसे पेनांग, पेराक, सेलेंगोर, मालक्का और जोहोर।
 
ब्रुनेई : ब्रुनेई में 'पोर्क' आयात किया जाता है। जानवरों को यहां नहीं काटा जाता है। ज़्यादातर 'पोर्क' का आयात मलेशिया से ही किया जाता है। यहाँ भी ग़ैर मुसलामानों के 'पोर्क' खाने पर कोई पाबंदी नहीं लगाई गई है।
 
लेबनान : यहाँ भी ग़ैर मुसलमान 'पोर्क' खाते हैं और बेचते भी हैं और इस पर कोई पाबंदी नहीं है।
तुर्की : तुर्की में भी 'पोर्क' सदियों से खाया जाता रहा है और यहाँ भी किसी के भी 'पोर्क' खाने पर कोई पाबंदी नहीं है। चाहे वो किसी धर्म का मानने वाला क्यों ना हो।
Show comments

जरूर पढ़ें

यूक्रेन ने रूस पर दागे 1000 से ज्यादा ड्रोन और क्रूज मिसाइलें, तेल डिपो में आग, मॉस्को एयरपोर्ट प्रभावित, जेलेंस्की बोले- यूक्रेन जलेगा तो रूस भी जलेगा

कथा की आड़ में 'फर्जी शादी' की साजिश, दुष्कर्म कर हड़पे लाखों रुपए और सोने-चांदी के जेवर, कथावाचक पवनदेव फरार

पूर्व PM के बेटे के साथ Cyber Fraud, 7.8 करोड़ रुपए की ठगी, कैसे फंसे जालसाजों के जाल में

Electric Scooter खरीदने से पहले 14 जरूरी बातें जो आपके लिए जानना जरूरी

राहुल गांधी के साथ कोटा में खड़ा हुआ Gen-Z, NEET पेपर लीक और देश के एजुकेशन सिस्‍टम का किया पोस्‍टमार्टम

सभी देखें

मोबाइल मेनिया

जून 2026 के 3 सस्ते स्मार्टफोन्स, 7000mAh बैटरी और गेमिंग परफॉर्मेंस का जबरदस्त कॉम्बो

Honor करने वाला है धमाका, आने वाला है 10,000mAh बैटरी और 10,000 Nits ब्राइटनेस वाला सस्ता स्मार्टफोन

15,000 रुपए में कौन सा फोन है बेस्ट? जानिए टॉप 5 5G स्मार्टफोन

Lava Bold N2 5G : यह भारत का सबसे सस्ता स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी, Android 16 और 120Hz डिस्प्ले

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अगला लेख