वो लड़की जिसके साथ राहुल की शादी की अफ़वाह उड़ी

Webdunia
मंगलवार, 8 मई 2018 (12:17 IST)
पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की एक लड़की के साथ तस्वीर फ़ेसबुक और व्हाट्सएप पर वायरल हो रही है। दावा ये किया जा रहा था कि तस्वीर में दिखने वाली लड़की से उनकी शादी होने वाली है।
 
47 वर्षीय राहुल गांधी का नाम जब एक लड़की के साथ जुड़ा तो तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो गईं। सोशल मीडिया पर खोज-खोजकर राहुल गांधी की लड़की के साथ तस्वीरें शेयर की जाने लगीं। इसी बीच, तस्वीर में दिखने वाली लड़की ने इंटरनेट पर चल रहीं तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा, "ये अफवाह मात्र है। अफवाह फैलाने वाले बाज आएं।"
 
लड़की ने ये भी कहा कि जिन राहुल गांधी से उनका नाम जोड़ा जा रहा था, वो उन्हें अपना "भाई" मानती हैं। राहुल को अपना भाई मानने वाली इस महिला का नाम अदिति सिंह हैं, जो रायबरेली सदर सीट से कांग्रेस की विधायक हैं। अदिति ने इस अफ़वाह के पीछे इशारों-इशारों में भाजपा का हाथ बताया और इसे कर्नाटक चुनाव से लोगों का ध्यान भटकाने की साज़िश बताया।
'राखी' वाले भाई हैं राहुल
सोनिया गांधी के साथ अपने परिवार के सदस्यों की तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि दोनों परिवारों के बीच संबंध काफी पुराने हैं। उन्होंने ट्वीट किया, "हमारे पारिवारिक संबंध काफी पुराने हैं। जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही हैं, ये पारिवारिक मुलाकातों का हिस्सा मात्र हैं।"
 
अफ़वाहों से तंग आने के बाद उन्होंने ट्वीट कर अपने दुख का इज़हार किया। उन्होंने लिखा, "मैं कल से बहुत अधिक परेशान हूं। सोशल मीडिया पर मेरी और राहुल गांधी जी की शादी को लेकर लगातार झूठ फैलाया जा रहा है।"
 
उन्होंने यह साफ किया कि राहुल गांधी जी उनके 'राखी' वाले भाई हैं।
 
कौन हैं अदिति सिंह?
29 साल की अदिति पांच बार इलाके से विधायक रहे अखिलेश सिंह की बेटी हैं। उन्होंने राजनीति में अपना कदम 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के दौरान रखा। माना जाता है कि वो प्रियंका गांधी की करीबी हैं और पार्टी के नेतृत्व ने उन्हें विधानसभा सीट लड़ने के लिए टिकट दिया था।
अदिति ने अमेरिका के ड्यूक विश्वविद्यालय से मैनेजमेंट स्टडी में मास्टर्स की पढ़ाई की हैं। अदिति ने विधानसभा चुनाव में अपने प्रतिद्वंदी को करीब 90 हजार वोटों से हराया था। रायबरेली कांग्रेस पार्टी के लिए सिर्फ़ एक सीट ही नहीं, बल्कि यहां जीत की परंपरा को बनाए रखने की चुनौती भी रही है। कांग्रेस पार्टी में उनकी अहमियत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उनके लिए खुद भाई-बहन (राहुल और प्रियंका गांधी) की जोड़ी प्रचार करने चुनावी मैदान में उतरी थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

मोबाइल मेनिया

28000mAh बैटरी, 200MP कैमरा, 30GB रैम वाला 5G धांसू स्मार्टफोन लॉन्च

Vivo V60 5G India Price : वीवो के धांसू स्मार्टफोन की कीमत का खुलासा, जानिए क्या हैं फीचर्स

iQOO Z10R 5G : 5,700mAh और 50MP कैमरे वाला सस्ता स्मार्टफोन

Apple iphone 17 pro price : लॉन्च से पहले ही आईफोन 17 प्रो की चर्चाएं, क्या होगी कीमत और फीचर्स, कैसा होगा कैमरा

iPhone 16 को कड़ी टक्कर देगा Vivo का सस्ता फोन, 6500mAh की दमदार बैटरी धांसू फीचर्स

अगला लेख