एक के बाद एक बंद होते भारत के सर्कस

Webdunia
गुरुवार, 3 दिसंबर 2015 (11:40 IST)
- खुशबू दुआ (मुंबई से)
 
करीब दो दशक पहले तक मनोरंजन का माध्यम माना जाने वाला सर्कस भारत में अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है। मुंबई के बांद्रा में आज तक 'रैम्बो सर्कस' चल रहा है। वहां जाकर मालूम हुआ कलाकार किन विकट परिस्थितियों से गुजर रहे हैं।
बात जब सर्कस की होती है तो सबसे पहले बात सर्कस के 'जोकर' से ही शुरू होती है। 40 वर्षीय बीजू पिछले 25 सालों से 'रैंबो सर्कस' में 'जोकर' का किरदार निभा रहे हैं।
 
बीजू बताते हैं, 'मैंने अपने बच्चों को नहीं बताया था की मैं सर्कस का 'जोकर' हूं, डर लगता था कहीं उन्हें बात बुरी न लगे कि उनके पिता-पति एक 'जोकर' हैं जिस पर सब हंसते हैं।'
वे आगे कहते हैं, '25 वर्षों से काम करने के बाद अब जाकर मैं 25 से 30 हजार रुपए की आमदनी हर महीने कर पाता हूं, जिससे परिवार का पोषण होता है। लेकिन कुछ माह पहले मैंने परिवार को अपना सच्चाई बता दिया।"
 
'रैम्बो सर्कस' की स्थापना 1991 में महाराष्ट्र के पुणे शहर में पी.टी दिलीप ने की थी। अब इसकी जिम्मेदारी उनके बेटे के सर है।
सूदीप दिलीप कहते हैं, '15 साल पहले भारत में 350 से भी ज्यादा सर्कस थे लेकिन अब सिर्फ 11 या 12 ही बचे हैं।' 
 
वे आगे कहते हैं, 'मनोरंजन के सभी माध्यमों ने तकनीक की मदद से तरक्की कर ली लेकिन सर्कस आर्थिक कमजोरी के कारण पीछे रह गया।'
 
सर्कस में 'क्लोन' की भुमिका निभा रहे राजीव कहते हैं, 'आज मैं जो कुछ भी हूं इस सर्कस की वजह से हूं, नहीं तो इस कद काठी के साथ मुझे कौन काम देता अगर यह सर्कस भी बंद हो गया तो न जाने मैं क्या काम कर पाऊंगा?'
जानवर भी सर्कस के मुख्य आकर्षणों में से एक होते हैं। सूदीप बताते हैं, 'हम इस बात का पूरा ध्यान रखते हैं की जानवरों को किसी भी प्रकार की कोई तकलीफ न हो, जानवरों की देख-रेख में हम हर दिन करीब 25 हजार रुपए खर्च करते हैं।'
 
वे कहते हैं कि सर्कस की ओर से हमने सरकार से भी आर्थिक मदद की गुजारिश की है लेकिन अभी तक किसी भी प्रकार की मदद हमें नहीं मिली है।
Show comments

जरूर पढ़ें

big disasters of uttarakhand : उत्तराखंड की 5 बड़ी प्राकृतिक आपदाएं, जिनमें गई हजारों लोगों की जान

Uttarakhand Cloudburst : उत्तराखंड के धराली में बादल फटा, हर्षिल आर्मी कैंप तबाह, कई जवानों के लापता होने की आशंका

YouTube का बड़ा ऐलान : अब इन वीडियो पर नहीं मिलेगा पैसा, कहीं आपका चैनल भी तो लिस्ट में नहीं?

Maharashtra: 20 साल बाद उद्धव और राज ठाकरे मिलकर लड़ेंगे स्थानीय निकाय चुनाव

dharali : 10 तस्वीरों में देखिए कुदरत का कहर, चंद सेकंड्‍स में मलबे में दबा खूबसूरत धराली

सभी देखें

मोबाइल मेनिया

Vivo Y400 5G : 32MP सेल्फी कैमरा और 6,000mAh बैटरी वाला सस्ता 5G स्मार्टफोन

itel city 100 : 8000 से कम कीमत का धांसू स्मार्टफोन, 5200mAh की धमाकेदार बैटरी, फ्री मिलेगा स्पीकर

Motorola का सस्ता स्मार्टफोन Moto G86 Power, जानिए कितना दमदार

iPhone 15 हुआ सस्ता, जानिए क्या 128 GB वाले स्मार्टफोन की कीमत

28000mAh बैटरी, 200MP कैमरा, 30GB रैम वाला 5G धांसू स्मार्टफोन लॉन्च