चूहों के ख़ौफ़ से सहमा पाकिस्तान का एक शहर

Webdunia
सोमवार, 2 मई 2016 (14:06 IST)
पाकिस्तान के ख़ैबर पख़्तूनख़्वाह प्रांत की राजधानी पेशावर में चूहों ने इंसानों पर हमले शुरू कर दिए हैं। शनिवार को शहर के लेडी रीडिंग अस्पताल में 22 घायलों को लाया गया है। इन लोगों को चूहों ने काटा था।
इस महीने अब तक 374 लोग चूहों के काटने से ज़ख़्मी हो गए हैं। पेशावर में चूहों के काटने के मामलों में ख़तरनाक स्तर पर इज़ाफ़ा हुआ है। इससे शहर में डर का माहौल है। ये यूहों आम चूहों के मुक़ाबले काफ़ी बड़े भी बताए जा रहे हैं।
 
लेडी रीडिंग अस्पताल में रोज़ाना चूहों के काटने से घायल लोग इलाज के लिए पहुँच रहे हैं। अस्पताल के प्रवक्ता सैय्यद जमील शाह ने बीबीसी को बताया कि इस महीने चूहों के काटने से घायल होने वालों में 174 बच्चे और 72 महिलाएं हैं।
 
जमील शाह के मुताबिक अगर चूहा गर्दन से नीचे काटे तो एक इंजेक्शन दिया जाता है और अगर गर्दन ऊपर काटे तो चार इंजेक्शन कुछ दिनों के अंतराल से दिए जाते हैं।
 
उनके मुताबिक़ चूहों ने ज़्यादातर बच्चों को गर्दन से ऊपर काटा है। उनका कहना था कि ज़्यादातर घायल अंदरूनी पेशावर के उन इलाक़ों से हैं जहां खाने और गल्ले की दुकाने हैं।
 
पेशावर के रहने वाले राशिद महमूद को भी चूहे ने चेहरे पर काटा है। उन्होंने बताया कि रात और सुबह के वक़्त गली में चूहे ही नज़र आते हैं। चूहों के शिकार ज़्यादातर लोग वो हैं जो ज़मीन पर सोते हैं। हालांकि कुछ लोगों का ये भी कहना है कि ये चूहे चारपाई पर भी चढ़ जाते हैं।
 
ज़िला प्रशासन ने चूहा मारने के लिए जनता के सहयोग से एक अभियान भी चलाया था और लोगों को प्रत्येक चूहा मारने के बदले तीस रुपए भी दिए जा रहे थे, लेकिन बाद में ये चूहा मार अभियान बंद कर दिया गया।
 
Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra : साइकल चालक की दुर्घटना में मौत, बीमा कंपनी ने परिजन से मांगा ड्राइविंग लाइसेंस, उपभोक्ता आयोग ने सुनाया यह फैसला

कौन हैं AIADMK के पलानीस्वामी, जिन पर भाजपा ने भरोसा दिखाया?

पराली ने घोला इंदौर की हवा में जहर, घरों तक आया काला कचरा, IIT Indore ने किया था अलर्ट, क्‍यों नहीं हो रही कार्रवाई?

पिछड़ी जातियों को लेकर आंध्र के CM चंद्रबाबू नायडू ने किया यह वादा

ट्रंप टैरिफ पर भारत को बड़ी राहत, 9 जुलाई तक नहीं लगेगा अतिरिक्त शुल्क

सभी देखें

मोबाइल मेनिया

Xiaomi के इस स्मार्टफोन में मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट और बैंक ऑफर्स भी

Motorola Edge 60 Fusion : दमदार बैटरी और परफॉर्मेंस के साथ आया मोटोरोला का सस्ता स्मार्टफोन

Infinix का नया सस्ता 5G स्मार्टफोन, फीचर्स मचा देंगे तहलका

Samsung का अब तक का सबसे सस्ता स्मार्टफोन, AI फीचर के साथ मिलेगा 2000 का डिस्काउंट

48MP के AI कैमरे के साथ iPhone 16e को टक्कर देने आया Google का सस्ता स्मार्टफोन

अगला लेख