कौन ज्यादा सोता है स्त्री या पुरुष

Webdunia
मंगलवार, 10 मई 2016 (11:17 IST)
- जेम्स गैलेग़र (स्वास्थ्य संपादक)
 
वैज्ञानिकों ने एक स्मार्टफ़ोन ऐप के ज़रिए दुनिया भर में लोगों के सोने के समय के पैटर्न का पता लगाया है। साइंस एडवांसेज़ में छपे एक शोध के मुताबिक महिलाएं पुरुषों के मुकाबले ज़्यादा सोती हैं और मध्यम आयु वर्ग के पुरुष सबसे कम सो पाते हैं।
इस शोध के मुताबिक 30 से 60 साल के बीच की महिलाएं पुरुषों से तीस मिनट ज्यादा समय बिस्तर में बिताती हैं। यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन के शोधकर्ताओं ने वर्ष 2014 में एंट्रेन ऐप जारी किया था जिसका मकसद लोगों को जेटलैग से राहत दिलाना था।
 
इस ऐप को इस्तेमाल करने वाले लोगों को विकल्प दिया गया था कि वो अपने सोने के समय के बारे में जानकारी शोधकर्ताओं से साझा कर सकते हैं।
 
शोध में शामिल प्रॉफेसर डेनियल फ़ोर्जर ने कहा, 'हम पर देर तक जागने का सामाजिक दबाव है और हमारी शारीरिक व्यवस्था हमें सुबह जल्दी उठने को कहती है, इसके बीच में हमारी नींद कुर्बान हो रही है। इसी से दुनिया भर के देशों में नींद को लेकर संकट बढ़ रहा है।'
 
यूनिवर्सिटी ऑफ कैम्ब्रिज के डॉ. अखिलेश रेड्डी ने कहा कि इस शोध के मुताबिक हमारे शरीर का तंत्र हमें कुछ ऐसी चीजें करने को कह रहा है जो हम सामाजिक स्थितियों की वजह से नहीं कर पा रहे हैं और इसके परिणाम दिखने में कई साल लग जाते हैं।
 
शिफ्टों में काम करने वाले लोगों की नींद में ख़लल का रिश्ता टाइप 2 डायबिटिज जैसी बीमारियों से बताया गया है।
Show comments

जरूर पढ़ें

Weather Update : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बादल फटने से मची तबाही, हल्द्वानी में नहर में गिरी कार, वायनाड में बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी

TTP के हमले में विंग कमांडर अभिनंदन को पकड़ने वाले पाक मेजर की मौत, फिर सामने आई आतंकीस्तान की सचाई

CBSE का बड़ा निर्णय, साल में 2 बार होंगी class 10 एक्जाम, पहली बार फरवरी तो दूसरी बार मई में एग्जाम

RBI ने कॉल मनी के लिए बाजार समय 1 जुलाई से 2 घंटे बढ़ाया, सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक होगा कार्यकाल

फ्रांस की महिला पर्यटक के साथ उदयपुर में बलात्कार, यौन उत्पीड़न के मामले में अमेरिका ने पर्यटकों को किया था आगाह

सभी देखें

मोबाइल मेनिया

POCO F7 5G : 7550mAh बैटरी वाला सस्ता स्मार्टफोन, जानिए Price और Specifications

10000 रुपए से कम कीमत में 6000mAh बैटरी वाला धांसू 5G फोन, फीचर्स कर देंगे हैरान

Apple, Google, Samsung की बढ़ी टेंशन, डोनाल्ड ट्रंप लॉन्च करेंगे सस्ता Trump Mobile T1 स्मार्टफोन

6000mAh बैटरी वाला सस्ता 5G ओप्पो फोन, जानिए कब होगा लॉन्च, क्या रहेगी कीमत

OnePlus 13s : Samsung-Apple को टक्कर देने आया वन प्लस का सस्ता स्मार्टफोन, जानिए क्या है कीमत, मिलेगा 5000 तक का डिस्काउंट

अगला लेख