3 वर्ष का तन्हा बच्चा, और जंगल के वो 72 घंटे

Webdunia
शनिवार, 24 सितम्बर 2016 (10:28 IST)
रूस के बर्फीले इलाके साइबेरिया के डरावने जंगलों में तीन साल के एक बच्चे ने अकेले 72 घंटे बिताए हैं। ये जंगल वहां पाये जाने वाले भेड़िए और जंगली भालुओं के लिए जाने जाते हैं। जब सेरिन डोपचट जंगलों में खोया तब उसकी जेब में केवल एक चॉकलेट था।
'द साइबेरियन टाइम्स' के अनुसार उसने एक बड़े पेड़ के नीचे अपने रातें गुज़ारीं। सेरिन पेड़ की जड़ों के बीच एक सूखे स्थान पर सो गया। सेरिन को खोजने के लिए हवाई और ज़मीनी स्तर पर बड़ा अभियान चलाया गया था। माना जा रहा है कि वो एक पिल्ले के पीछे पीछे जंगलों में घुस गया था।
 
स्थानीय मीडिया के अनुसार सेरिन अपनी परदादी के साथ रहते थे और उनकी नज़रों से बच कर टूवा गणराय में जंगलों के बीच बसे गांव खुट के नज़दीकी इलाकों में चला गया। 72 घंटों तक वो कम तापमान, जंगली जानवरों के ख़तरे और तेज़ गति से बहने वाली नदी में गिर जाने के ख़तरे से जूझते रहे। सेरिन को उनके अंकल ने बचाया।
 
टूवा में नागरिक सुरक्षा और आपात स्थिति एजेंसी के प्रमुख अयास सेरीग्लार ने द साइबेरियन टाइम्स को बताया, 'हालात बेहद ख़तरनाक थे। मिनास नदी तेज़ बहती है और ठंडी है। अगर एक छोटा बच्चा इसमें गिर गया होता तो मौत तय थी।'
'जंगलों में भेड़िए हैं, भालू हैं। भालू सर्दियों में खाना जुटाने की तैयारी करते हैं। वो किसी भी चलती चीज़ पर हमला कर सकते हैं।'

उन्होंने बताया 'और तो और, दिन के समय इतनी ठंड नहीं होती लेकिन रात को बर्फ़ गिरती है। अगर हम यह मानें कि बच्चा दिन के समय खो गया था, तो वो सर्दी के पूरी तरह तैयार नहीं था, केवल शर्ट और जूते पहने था, कोई कोट नहीं।'
 
बच्चे को ढ़ूंढ़ने के लिए गांववालों समेत स्थानीय पुलिसकर्मी, और एक हेलीकॉप्टर को लगाया गया था। 120 वर्ग किलोमीटर के इलाक़े में खोज अभियान चलाया गया। एक अधिकारी ने स्थानीय मीडिया को बताया कि बच्चे ने अपने अंकल की आवाज़ पहचान ली जो उसे पुकार रहे थे। जब सेरिन को उनके अंकल ने गले लगाया तो सेरिन का पहला सवाल था कि उसकी टॉय कार ठीक तरह से चल रही है या नहीं।
 
डॉक्टरों का कहना है कि सेरिन को किसी तरह की चोट नहीं आई। 'द साइबेरियन टाइम्स' के अनुसार गांव को लोग अब सेरिन को रूडयार्ड किपलिंग की किताब 'जंगल बुक' के किरदार मोगली के नाम से पुकार रहे हैं।
Show comments

जरूर पढ़ें

Changur Baba : छांगुर बाबा की पूरी कहानी, धर्मांतरण का रैकेट और करोड़ों की संपत्ति, STF और ATS के चौंकाने वाले खुलासे

भारत में पहली बार डिजिटल जनगणना : अब खुद भर सकेंगे अपनी जानकारी

प्रियंका और माही की बीमारी के आगे क्‍यों लाचार हुए पूर्व CJI, क्‍या है उनका बंगला कनेक्‍शन

UP : अंबेडकरनगर सरकारी आवास से मिले 22.48 लाख रुपए के 100 और 500 के पुराने नोट, ACMO की 11 साल पहले हुई थी मौत, बेड और अटैची से मिलीं नोटों की गड्डियां

क्यों डरे हुए हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, घर और बाहर दोनों जगह घिरे

सभी देखें

मोबाइल मेनिया

OnePlus Nord 5 : 20 घंटे चलने वाली बैटरी, 50 MP कैमरा, वन प्लस का सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च

Nothing Phone 3 की क्या है कीमत, जानिए इसके 10 दमदार फीचर्स

Nothing Phone 3 कल होगा लॉन्च, स्मार्टफोन में मिलेंगे ये खास फीचर्स, इतनी हो सकती है कीमत

POCO F7 5G : 7550mAh बैटरी वाला सस्ता स्मार्टफोन, जानिए Price और Specifications

10000 रुपए से कम कीमत में 6000mAh बैटरी वाला धांसू 5G फोन, फीचर्स कर देंगे हैरान

अगला लेख