Hanuman Chalisa

चांद की सैर पर जाएंगे दो मुसाफ़िर

Webdunia
बुधवार, 1 मार्च 2017 (14:35 IST)
अमेरिका की एक प्राइवेट रॉकेट कंपनी को दो व्यक्तियों ने चांद की सैर पर ले जाने के लिए पैसे दिए हैं। स्पेस एक्स के सीईओ एलन मस्क ने इसके बारे में जानकारी दी। कंपनी की योजना पर साल 2018 के आखिर में अमल किया जाना है। एलन मस्क के मुताबिक सैलानियों ने इसके लिए अच्छी खासी रकम भी जमा करा दी है।
उन्होंने बताया, "45 सालों में ये पहला मौका होगा जब मनुष्य अंतरिक्ष की गहराइयों में उतर सकेगा।" हालांकि अभी तक चांद के पास जाने वाले इन दोनों मुसाफिरों की पहचान नहीं जाहिर की गई है। लेकिन वे जिस स्पेसक्राफ्ट से चांद के सफर पर जाएंगे, उसकी पहली बार टेस्टिंग इस साल के आखिर में की जानी है। इस स्पेसक्राफ्ट को पहले चरण में मानवरहित ही अंतरिक्ष में भेजा जाना है।
 
एलन मस्क ने बताया कि अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के सहयोग के बिना ये मुमकिन नहीं हो पाता। उन्होंने कहा कि दोनों यात्री सौर मंडल में किसी और के बनिस्बत तेजी से सफर करेंगे। हालांकि यात्रियों की पहचान के सवाल पर मस्क ने इतना ही बताया कि वे एक दूसरे को जानते हैं और वे लोग हॉलीवुड से नहीं हैं।

Show comments

जरूर पढ़ें

राम मंदिर चढ़ावा विवाद में FIR दर्ज, 8 नामजद आरोपी, SIT रिपोर्ट के बाद बड़ा एक्शन, चंपत राय का नाम नहीं

कैफे में रची गई साजिश, CCTV से खुली पोल, एक बॉलीवुड फिल्म की तर्ज पर हुआ केतन का मर्डर

Passport : क्या पासपोर्ट भी नागरिकता का सबूत नहीं? जानिए भारत में कौन-से दस्तावेज साबित करते हैं आपकी पहचान

LPG को लेकर आई बड़ी खुशखबरी, सरकार ने दी बड़ी राहत

50000 से कम में मिल रहा है यह शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिंगल चार्ज में पूरे दिन का सफर

सभी देखें

मोबाइल मेनिया

जून 2026 के 3 सस्ते स्मार्टफोन्स, 7000mAh बैटरी और गेमिंग परफॉर्मेंस का जबरदस्त कॉम्बो

Honor करने वाला है धमाका, आने वाला है 10,000mAh बैटरी और 10,000 Nits ब्राइटनेस वाला सस्ता स्मार्टफोन

15,000 रुपए में कौन सा फोन है बेस्ट? जानिए टॉप 5 5G स्मार्टफोन

Lava Bold N2 5G : यह भारत का सबसे सस्ता स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी, Android 16 और 120Hz डिस्प्ले

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अगला लेख