दुनिया में सबसे तेज हवाएं कहां चलती हैं?

Webdunia
शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2015 (11:18 IST)
- इला डेवियस 
जब कभी आपको तूफान के दौरान तेज हवाओं का एहसास होता है तब क्या आप कभी सोचते हैं कि दुनिया में सबसे तेज हवाएं कहां बहती हैं। शायद न सोचा हो। वैसे यदि आप ऐसा सोचें तो आपको ये जानकर अचरज होगा कि इस होड़ में कई शहर और क्षेत्र शामिल हैं।
बैरो आइलैंड : इस सूची में अव्वल नंबर पर स्थित है बैरो आइलैंड। ऑस्ट्रेलिया के उत्तर-पश्चिमी तट पर स्थित यह द्वीप तेज हवाओं के लिए मशहूर रहा है। 10 अप्रैल, 1996 को यहां के वेदर स्टेशन ने करीब 408 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं को रिकॉर्ड किया था।
 
विश्व मौसम विज्ञान संस्था (डब्ल्यूएमओ) के मुताबिक यह सबसे तेज हवाओं का रिकॉर्ड है। इस तेज हवा की वजह ओलिविया नामक ट्रॉपिकल साइक्लोन (उष्णकटिबंधीय चक्रवात) था। ट्रॉपिकल साइक्लोन (उष्णकटिबंधीय चक्रवात) तब उठता है कि जब समुद्र की सतह पर वाष्प कम दबाव का क्षेत्र बनाते हैं। यह विषुवत्त रेखा की ओर सफर करती है।
 
अगर यह तूफान दक्षिण प्रशांत महासागर से उत्पन्न होती हैं तो इन्हें साइक्लोन कहते हैं। अगर यह उत्तरी प्रशांत महासागर में उत्पन्न होते हैं तो इन्हें टायफून कहते हैं और अगर यह अटलांटिक महासागर में उत्पन्न होते हैं तो हरिकेन कहते हैं। साइक्लोन ओलिविया के दौरान हवा के एक तेज झोंके ने जरूर रिकॉर्ड बना दिया, लेकिन इस साइक्लोन को सबसे खतरनाक साइक्लोन नहीं माना जाता है।
 
विश्व मौसम विज्ञान संगठन के मुताबिक, इस मामले में चैंपियन 1961 का टायफून नैंसी है, जो प्रशांत महासागर में उत्पन्न हुआ था, इसके जापान के तट से टकराने पर 170 लोगों की मौत हो गई थी। नैंसी जब जापान के समुद्री तट से टकराया था, तब उसकी गति 346 किलोमीटर प्रति घंटा थी। हालांकि मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक यह बढ़ाचढ़ा कर पेश किया गया आंकड़ा हो सकता है।
 
ओकलाहोमा : वैसे इससे भी तेज हवाएं टॉरनेडो में उत्पन्न होती है, ऐसे में दुनिया में सबसे तेज हवा वाला इलाका अमेरिका के मध्य में हो सकता है। टॉरनेडो में हवा तेजी से जमीन से उठती है और थंडरस्टॉर्म का रूप लेती है। तेजी से घूमती हुई हवा कॉलम के रूप में होती है, जब यह पानी के संपर्क में आता है तब झरने की तरह पानी गिरना शुरू हो जाता है, जिसे वॉटरस्पाउट कहते हैं। टॉरनेडो सबसे खतरनाक और हिंसक वायुमंडलीय तूफान होता है।
 
अमेरिका के नॉर्मन ओकलाहोमा स्थित नेशनल स्वीयर स्टॉर्म्स लेबोरेटॉरी के मुताबिक टॉरनेडो सबसे खतरनाक वायुमंडलीय तूफान है। वैसे तो टॉरनेडो दुनिया भर में आते हैं लेकिन अमेरिका में ये तूफान सबसे ज्यादा आते हैं। 27 अप्रैल, 2011 को अमेरिका के दक्षिण पूर्वी राज्यों में 24 घंटे के अंदर 207 टॉरनेडो तूफान आए। इस इलाके को टॉरनेडो एले के नाम से जानते हैं।
 
ओकलाहोमा में सबसे तूफानी टॉरनेडो आया था। विश्व मौसम विज्ञान संस्थान के मुताबिक 3 मई 1999 को ब्रिज क्रीक के निकट आए टॉरनेडो तूफ़ान की गति 302 मील प्रति घंटा थी। ये तूफान निश्चित तौर पर खतरनाक होते हैं, लेकिन ज्यादा समय तक रहते नहीं। लेकिन एक जगह ऐसी है जहां सालों तूफानी हवाएं चलती हैं।
 
दक्षिणी समुद्र : विषुवत्त रेखा के 30 डिग्री उत्तर और दक्षिण में काफी तेज हवा बहती है। इस इलाके में सूर्य की गर्मी पृथ्वी की सतह पर असमान रूप से पड़ती है। बहरहाल, दुनिया की सैर करने वाले किसी भी नाविक से आप पूछेंगे कि सबसे तेज हवाओं वाले समुद्र कौन से हैं तो वे दक्षिणी समुद्र का ही नाम लेंगे।
 
इन्हें इन अक्षांशों के नाम से जाना जाता है- रोरिंग 40, फ्यूरियस 50 और स्क्रीमिंग 60। इन इलाकों में महाद्वीपों की मौजूदगी से भी तेज हवाओं पर असर नहीं होता। औसतन हवा की गति 100 मील प्रति घंटे होती है। एक शताब्दी पहले इनके दक्षिण में स्थित एक जगह की पहचान सबसे तेज हवा वाली जगह के तौर पर हुई।
 
अंटार्कटिका : अंटार्कटिका में तेज हवाओं का झोंका चलता रहता है जिसे काटाबाटिक हवाएं या नीचे की ओर बहने वाली हवाएं भी कहते हैं। यह काफी हद तक ठंडे जलवायु पर निर्भर होती हैं।
 
ब्रिटेन में केंब्रिज स्थित ब्रिटिश अंटार्कटिक सर्वे के जॉन किंग बताते हैं, 'सतह के लगातर ठंडे होने से खासकर अंटार्कटिक विंटर में, जब सूर्य हमेशा क्षितिज से नीचे होता है, तेज हवा की एक लेयर बन जाती है।'
 
फरवरी, 1912 से लेकर दिसंबर, 1913 तक वैज्ञानिकों ने केप डेनिसन में हवा की स्पीड को मापने का इंतजाम पूर्वी अंटार्कटिका के कॉमनवेल्थ बे में किया। 6 जुलाई, 1913 को यहां हवां की गति थी 153 किलोमीटर प्रति घंटा। केप डेनिसन अभियान दल के सर डगलस माउसन ने कहा, 'साल भर यहां की जलवायु बर्फीले तूफ़ान वाली रहती है। सप्ताहों तक हरिकेन तूफ़ान शोर करता रहता है।'
 
काफी तेज हवाओं के चलने और शून्य से कम तापमान के चलते काटाबाटिक हवाओं की गति को मापना खासा मुश्किल है। ऐसी स्थिति में गति मापने वाले यंत्र भी कई बार नष्ट हो जाते हैं। तो फिर सबसे तेज हवाओं वाली जगह कौन सी है? ऊपर दी गई जानकारी से स्पष्ट है कि ये इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस मापदंड से और किन भूगोलिक परिस्थितियों में ये तय कर रहे हैं।
Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

Realme के 2 सस्ते स्मार्टफोन, मचाने आए तहलका

AI स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, इलेक्ट्रिक कार को कर सकेंगे कंट्रोल, जानिए क्या हैं फीचर्स

Infinix Note 40 Pro 5G : मैग्नेटिक चार्जिंग सपोर्ट वाला इंफीनिक्स का पहला Android फोन, जानिए कितनी है कीमत

27999 की कीमत में कितना फायदेमंद Motorola Edge 20 Pro 5G

Realme 12X 5G : अब तक का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्च