अब प्रिंट कीजिए अपना घर

- कोलिन ग्रांट

Webdunia
बुधवार, 17 अप्रैल 2013 (11:55 IST)
BBC
लीजिए, आपका ड्रीम प्रोजेक्ट अब आपके सामने है, अपने घर को प्रिंट कीजिए। ईंट गारे, सीमेंट और राज मिस्त्री-मजदूरों की अब कोई जरूरत नहीं। बस आप कंम्प्यूटर के स्क्रीन पर अपने घर का नक्शा डालिए और हाजिर है, आपका ड्रीम होम, यानि सपनों का घर।

चौंकिए नहीं, फटाफट साकार होते इस घर के लिए शुक्रिया कीजिए 3डी प्रिंटिंग तकनीक का। हालांकि, अभी ऐसा घर महज एक सपना है। मगर जल्दी ही दुनिया भर के चुनिंदा वास्तुकारों की टीम इस सपने को हकीकत में बदलने वाली है।

घर और इमारतें बनाने की कला में माहिर ये खास कलाकार दुनिया का पहला 3डी प्रिंट निकालने की पुरजोर कोशिश में लगे हुए हैं।

हैरतअंगेज : इस कोशिश में दुनिया भर के कई फर्में लगी हुई हैं। इन्हीं फर्मों में से एक है- एम्स्टर्डम का ‘डस’ आर्किटेक्ट। इस फर्म की डच की राजधानी में एक घर को प्रिंट करने की योजना है।

एक सचमुच की इमारत का प्रिंट। है न हैरतअंगेज!

आपके घर का प्रिंट निकालने वाला वह हैरतअंगेज प्रिटर होगा- ‘केमर मेकर’। यह प्रिंटर अपने आप में एक चमत्कार है। डच में ‘केमर मेकर’ का मतलब है- 'रुम- मेकर'

एक कमरे जितना बड़ा : बाहर से चमकीली धातु जैसा दिखने वाला शिपिंग कंटेनर के हिस्सों से बना यह प्रिंटर 6 मी। लंबा है। यह अद्भुत उपकरण 3डी प्रिंट के लिए प्लास्टिक और वुड फाइबर की विभिन्न किस्मों का इस्तेमाल करता है।

इनका इस्तेमाल करते हुए यह मशीन कंप्यूटर द्वारा बनाए गए होम प्लान के आधार पर सबसे पहले बिल्डिंग की बाहरी दीवारों को खड़ा करेगा। इसके बाद छत की बारी आएगी। और तब सबके अपने अपने कमरे और उसके भीतर की जरूरी चीजें। अंत में घर में रखे गए फर्नीचरों का नंबर आएगा।

एक दूसरे से जुड़े घर के इन अलग अलग हिस्सों को साइट पर खड़ा किया जाएगा। कुछ किनारे बच्चों के गेम ‘लेगो’ के आकार के हो सकते हैं। स्टील के तारों का इस्तेमाल करते हुए सारे हिस्सों को एक साथ टांक दिया जाएगा।

प्रिंट हेड : इस हैरतअंगेज कोशिश में लगे वास्तुकारों- हेडविग हेन्समैन और हैंस वरम्यूलेन से बातचीत करते समय बीबीसी संवाददाता उनके साथ इस खास मशीन में आराम से खड़े थे।

मशीन का विशाल प्रिंट हेड भी आराम से देखा जा सकता है। यह प्रिंट हेड एक लचीली नली से जुड़ा हुआ था। यह नली प्रिंट के छत की ओर जाती है और इसी नली के जरिए गर्म पिघला हुआ प्लास्टिक डाला जाता है।

नली से गरमागरम पिघली प्लास्टिक प्रिंट के अलग अलग हिस्सों में उपर से डालते ही घर का खांचा तैयार होने लगता है।

बड़े कमरे : यह भारी भरकम मशीन बड़े-बड़े कमरों को एक प्रिंट सेशन में आकार दे सकने में सक्षम होगी। इस परिकल्पना को रचने वालों ने खिड़की का एक गोल फ्रेम प्रमोशन के लिए ‘प्रिंट’ किया है। ये युवा आर्किटेक्ट उत्साह से लबालब हैं। आर्किटेक्चर आमतौर पर एक सुस्त और बेहद श्रमसाध्य विधा मानी जाती है।

आर्किटेक्चर की स्नातक स्तर की पढ़ाई पूरी करने के बाद पहली इमारत को आकार देने में कमोबेश 6 साल लग जाते हैं। जबकि यह 3 डी करिश्माई प्रोजेक्ट इतने समय के एक छोटे हिस्से में ही पूरा हो जाएगा।

हेन्समेन कहती हैं, 'हम दिल से काम करने वालों में से हैं। और 3डी प्रिंटर ने हमें ये नायाब मौका दिया है।'

वरम्यूलेन ने हेन्समेन से सहमति जताते हुए कहा, 'मुझे विश्वास है कि हमारा यह काम नई औद्योगिक क्रांति का अगुआई करेगा।'

यह 3डी प्रिटर चमक-दमक से लक दक मगर बेजार दफ्तरों के बाहर घास के टुकड़े पर खड़ा आधुनिक मूर्तिकला का एक नमूना दिखाई देता है। ऐसा नहीं कि यह प्रिंटर दफ्तर के भीतर समा नहीं सकता, मगर टीम चाहती है कि लोग इस प्रिंटर को काम करते हुए देखें।

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

Realme के 2 सस्ते स्मार्टफोन, मचाने आए तहलका

AI स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, इलेक्ट्रिक कार को कर सकेंगे कंट्रोल, जानिए क्या हैं फीचर्स

Infinix Note 40 Pro 5G : मैग्नेटिक चार्जिंग सपोर्ट वाला इंफीनिक्स का पहला Android फोन, जानिए कितनी है कीमत

27999 की कीमत में कितना फायदेमंद Motorola Edge 20 Pro 5G

Realme 12X 5G : अब तक का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्च