चंद्रमा पर बड़ी मात्रा में पानी के सबूत

Webdunia
शनिवार, 28 मई 2011 (13:09 IST)
BBC
चंद्रमा पर पानी की मौजूदगी पहले के अनुमानों से ज्यादा हो सकती है। ये मानना है अमेरिका के वैज्ञानिकों के एक दल का जिसने चंद्रमा से लाए गए पत्थरों का नए सिरे से अध्ययन किया है।

ज्वालामुखीय अवशेष या मैग्मायुक्त पत्थर अपोलो-17 अभियान के दौरान धरती पर लाए गए थे।

विज्ञान पत्रिका ‘साइंस’ में छपी शोध रिपोर्ट के अनुसार वैज्ञानिकों ने इस अध्ययन के लिए चांद से लाए गए उन मैग्मा अवशेषों का अध्ययन किया गया जो कि शीशे जैसे पत्थर या क्रिस्टल के बीच फंसे हुए हैं।

उन अवशेषों में अब तक के अनुमानों से 100 गुना ज्यादा पानी के अंश पाए गए हैं। इस अध्ययन के बाद वैज्ञानिकों की राय है कि एक समय चंद्रमा पर कैरीबियन सागर जितना पानी रहा होगा।

उत्पत्ति के सिद्धांत पर सवाल : ये मान्य सिद्धांत है कि चांद की सतह पर ज्यादातर पानी बर्फीले धूमकेतुओं या जलीय क्षुद्र ग्रहों से आया होगा, लेकिन वहां सतह के भीतर कितना ज्यादा पानी हो सकता है, उसका सही अंदाजा ताजा अध्ययन से ही लगाना संभव हो पाया है।

इस नई मिली जानकारी से चंद्रमा की उत्पत्ति को लेकर नए सवाल पैदा होते हैं।

अभी सर्वमान्य सिद्धांत ये है निर्माण के दौरान धरती की मंगल ग्रह के आकार के किसी पिंड की टक्कर हुई होगी। इस टक्कर के बाद दूर छिटकी पिघली चट्टानों से अंतत: चंद्रमा का निर्माण हुआ होगा।

ऐसे में तो निर्माण के दौरान से ही चंद्रमा की सतह सूखी होनी चाहिए थी, जबकि ताजा अध्ययन से पता चला है कि किसी समय चंद्रमा पर बड़ी मात्रा में पानी मौजूद था।

अध्ययन से जुड़े मुख्य वैज्ञानिक कार्नेगी संस्थान के डॉ. एरिक हॉरी के अनुसार चंद्रमा की उत्पत्ति के मान्य सिद्धांतों के समर्थन में बहुत सारे सबूत भी मौजूद हैं, जैसे- धरती पर पाए जाने वाले कई तत्व चंद्रमा पर भी हैं। लेकिन इन बातों का चंद्रमा पर मौजूद पानी के स्तर से साम्य नहीं हो पा रहा है।

डॉ. हॉरी के अनुसार, 'मैं समझता हूं टक्कर वाला चंद्रमा की उत्पत्ति का सिद्धांत सही है, लेकिन उत्पत्ति की प्रक्रिया से जुड़ी कुछ बुनियादी बातें अब भी हमारी समझ से बाहर हैं।'

Show comments

जरूर पढ़ें

1 साल के बच्चे ने सांप को चबाकर मार डाला, खुद हुआ बेहोश, जानिए क्‍या है मामला

अनिरुद्धाचार्य ने महिलाओं पर यह क्या कह दिया, मच गया बवाल?

नासमझ हैं भाजपा सांसद कंगना, उन्हें खुद पर नियंत्रण रखना चाहिए

गुजरात में रफ्तार का कहर, हिट एंड रन मामले में 2 की मौत

लोकसभा में खत्म गतिरोध, अगले सप्ताह ऑपरेशन सिंदूर पर होगी चर्चा

सभी देखें

मोबाइल मेनिया

iQOO Z10R 5G : 5,700mAh और 50MP कैमरे वाला सस्ता स्मार्टफोन

Apple iphone 17 pro price : लॉन्च से पहले ही आईफोन 17 प्रो की चर्चाएं, क्या होगी कीमत और फीचर्स, कैसा होगा कैमरा

iPhone 16 को कड़ी टक्कर देगा Vivo का सस्ता फोन, 6500mAh की दमदार बैटरी धांसू फीचर्स

Samsung Galaxy Z Fold 7 : सैमसंग का धांसू फ्लिप स्मार्टफोन, कीमत सुनेंगे तो हो जाएंगे हैरान

OnePlus Nord 5 : 20 घंटे चलने वाली बैटरी, 50 MP कैमरा, वन प्लस का सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च