जहां अंतिम संस्कार के लिए चाहिए चार वीकेंड

Webdunia
शनिवार, 16 फ़रवरी 2013 (14:52 IST)
BBC
हफ्ते में कई दिन काम करने के बाद आपको कितनी छुट्टियों की जरूरत महसूस होती है? और इन छुट्टियों में आप क्या करते हैं?

अफ्रीकी देश गांबिया में हाल ही में हफ्ते में केवल चार दिन काम करने की घोषणा हुई है। जबकि लेकिन घाना में तो मामला इससे भी आगे है।

घाना में लोग हफ्ते में तीन दिन ही काम करने की बातें कर रहे हैं। वजह ये नहीं कि लोगों को घर के कामकाज निपटाने होते हैं बल्कि उन्हें इन छुट्टियों में अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने जाना होता है।

दरअसल घाना में मृतकों के दफनाने या अंतिम संस्कार की प्रक्रिया काफी लंबी चौड़ी होती है। ज्यादातर लोग शनिवार और रविवार का समय देश के विभन्न हिस्सों में अंतिम संस्कारों में शामिल होने में बिताते हैं। घाना में घरेलू पर्यटन बुहुत हद तक इसी पर निर्भर करता है छुट्टियों में कितने लोग अंतिम संस्कारों में हिस्सा लेने के लिए एक कोने से दूसरे कोने जाते हैं।

घाना में मृतक संस्कार सिर्फ एक दिन की प्रक्रिया नहीं है, बल्कि इसमें कई दिन लगते हैं।

देश के कई हिस्सों में शुक्रवार को आमतौर पर लोग मृत व्यक्तियों के शवों को श्मशान घाट से अपने घर ले आते हैं। ये एक ऐसा संस्कार है जिसे महज लंच ब्रेक में नहीं किया जा सकता, बल्कि इसके लिए पूरे दिन की छुट्टी की जरूरत होती है।

दूसरे शब्दों में कहें तो लगभग हर सप्ताह के अंतिम दिनों में मृतक संस्कार में शामिल होने के लिए छुट्टी की जरूरत पड़ सकती है। हालांकि मौजूदा समय में शुक्रवार सरकारी दफ्तरों में कार्य दिवस होता है, लेकिन अक्सर देखा गया है कि इस दिन शायद ही कोई काम हो पाता है।

वैसे भी तीन दिन ही होता है काम...
एक तरह से ये बिना लिखा हुआ नियम बन गया है कि सरकारी दफ्तरों में सोमवार से गुरुवार तक ही कार्य दिवस होता है। ऐसे में इसे एक बेहतर सुझाव माना जा रहा है कि शुक्रवार को गैर-कार्य दिवस ही घोषित कर दिया जाए।

सोचने की बात ये है कि इससे घाना को एक फ्यूनरल पर्यटन स्थल के तौर पर प्रचारित करने में मदद मिलेगी और इसका लाभ पर्यटकों को लुभाने के लिए किया जा सकेगा।

लेकिन मुझे लगता है कि अगर देश में शुक्रवार को भी छुट्टी घोषित कर दी गई तो हो सकता है कि गुरुवार को भी लोग इस तरह से लेने लगें जैसे कि अभी शुक्रवार को लिया जाता है। यानी लोग गुरुवार से ही गायब रहने लगेंगे।

तो आपको क्या लगता है हफ्तों में कितने दिन काम होना चाहिए।

Show comments

जरूर पढ़ें

कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की कोशिश, CM योगी ने उपद्रवियों को दी चेतावनी

समुद्र में आग का गोला बना जहाज, 300 से ज्यादा यात्री थे सवार, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

महंगा पड़ा कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में HR मैनेजर को गले लगाना, एस्ट्रोनॉमर के CEO का इस्तीफा

संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, बिहार में SIR पर विपक्ष ने उठाए सवाल

24 कंपनियों ने जुटाए 45,000 करोड़, IPO बाजार के लिए कैसे रहे 2025 के पहले 6 माह?

सभी देखें

मोबाइल मेनिया

Apple iphone 17 pro price : लॉन्च से पहले ही आईफोन 17 प्रो की चर्चाएं, क्या होगी कीमत और फीचर्स, कैसा होगा कैमरा

iPhone 16 को कड़ी टक्कर देगा Vivo का सस्ता फोन, 6500mAh की दमदार बैटरी धांसू फीचर्स

Samsung Galaxy Z Fold 7 : सैमसंग का धांसू फ्लिप स्मार्टफोन, कीमत सुनेंगे तो हो जाएंगे हैरान

OnePlus Nord 5 : 20 घंटे चलने वाली बैटरी, 50 MP कैमरा, वन प्लस का सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च

Nothing Phone 3 की क्या है कीमत, जानिए इसके 10 दमदार फीचर्स