Hanuman Chalisa

बोलीविया ने शुरू की 'उल्टी चलने वाली' घड़ी

Webdunia
शुक्रवार, 27 जून 2014 (11:08 IST)
FILE
इस घड़ी में अंकों का क्रम आम घड़ियों से उलट है। घड़ी के कांटे दांए से बांए घूमते हैं।

दक्षिण अमेरिकी देश बोलीविया के एक शहर में एक घड़ी के अंकों का क्रम उलट दिया गया है। यह घड़ी ला पाज़ शहर में स्थित बोलीवियाई संसद की इमारत के बाहर लगी है। न सिर्फ इस घड़ी में अंकों का क्रम उलट दिया गया है बल्कि घड़ी के कांटे भी आम घड़ियों से उलट बांई तरफ से दांई तरफ़ घूमते हैं।

बोलीविया के विदेश मंत्री डेविड चोकुएहुआंसा ने इस घड़ी को 'दक्षिण की घड़ी' नाम दिया है।

उन्होंने कहा कि घड़ी में यह परिवर्तन बोलीविया के नागरिकों को अपनी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के प्रति जागरूक करने के लिए किया गया है। इस परिवर्तन के माध्यम से आम नागरिकों को यह संदेश दिया गया है कि वे स्थापित मान्यताओं को चुनौती दे सकते हैं और नए सृजनात्मक ढंग से सोच सकते हैं।

मंगलवार को एक पत्रकार वार्ता के दौरान विदेश मंत्री ने कहा, 'कौन कहता है कि घड़ी के कांटों को एक ही दिशा में घूमना होगा? हम हमेशा दूसरों की बात क्यों मानें? हम नए ढंग से क्यों नहीं सोच सकते?'

दक्षिण में रहते हैं : बोलिविया के विदेश मंत्री ने अपनी कलाई पर भी 'दक्षिण की घड़ी' बांध रखी थी। उन्होंने कहा, 'हमें चीजों को जटिल नहीं बनाना है, हमें बस इतना याद रखना है कि हम उत्तरी नहीं दक्षिणी अमरीका में रहते हैं।'

उन्होंने पत्रकारों को यह भी बताया कि अभी हाल ही में बोलीविया के शहर सांता क्रूज़ में हुई जी-77 की बैठक में आने वाले विभिन्न देशों के प्रतिनिधि मंडल को ऐसी ही टेबल घड़ियां दी गईं थीं जिनमें घड़ी के कांटे बांई तरफ से घूमते हों।

प्रतिनिधिमंडल को जो घड़ियां दी गईं थीं उनका आकार बोलीविया के मानचित्र जैसा था। इस मानचित्र में चिली स्थिति उस विवादित भूभाग को भी बोलीविया का अंग दिखाया गया था जिसे वो अपना बताता है।

एक सवाल के जवाब में विदेश मंत्री ने बताया कि इस घड़ी को आम जनता पर जबरदस्ती थोपा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा, 'अगर आप दक्षिण की घड़ी खरीदना चाहते हैं तो खरीदिए। अगर आप उत्तर की घड़ी पहनना चाहते हैं तो पहनते रहिए।'

Show comments

जरूर पढ़ें

दुनिया के देशों में परमाणु हथियारों की होड़, ट्रंप ने कहा- फिर शुरू करेंगे परीक्षण, क्या पाकिस्तान बना रहा है टैक्टिकल न्यूक्लियर वेपन्स

e-Aadhaar App : आधार में एड्रेस, जन्म तारीख या मोबाइल नंबर में करेक्शन को कैसे बना देगा आसान, समझिए

राजस्थान में दूसरा बड़ा हादसा, बेकाबू डंपर ने कई गाड़ियों को रौंदा, 14 लोगों की मौत, 40 घायल

तेलंगाना बस-ट्रक हादसा, जो बच गए उन मुसाफिरों ने बताई मौत की खौफनाक दास्‍तां, सुनकर फट जाएगा कलेजा

क्या यूक्रेन को मिलेगी अमेरिका से टॉमहॉक मिसाइल? क्या है राष्ट्रपति ट्रंप का रुख

सभी देखें

मोबाइल मेनिया

Lava Agni 4 की टीजर ने मचाया धमाका, जानिए कब होगा लॉन्च, क्या होंगे फीचर्स

एलन मस्क का बड़ा दावा : 5-6 साल बाद 'स्मार्टफोन युग' खत्म! न Apps, न iOS/Android, सिर्फ AI

iPhone 16 Pro Max की तरह लुक वाला सस्ता स्मार्टफोन, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी

Vivo ने त्योहारी सीजन में सस्ते स्मार्टफोन लॉन्च कर बढ़ाई Samsung टेंशन, iPhone 17 को देंगे कड़ी टक्कर

सस्ता Samsung Galaxy M17 5G क्या दिखा पाएगा कमाल, जानिए क्या हैं फीचर्स