मेट्रो सुरंग में छिपा लड़की छेड़ने के बाद

Webdunia
सोमवार, 6 फ़रवरी 2012 (12:47 IST)
BBC
दिल्ली मेट्रो में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की एक और घटना सामने आई है।

हुडा सिटी सेंटर- जहांगीर पुरी वाली मेट्रो मार्ग के सिविल लाइन स्टेशन पर शुक्रवार की रात एक लड़की के साथ छेड़छाड़ की ये घटना घटी। घटना के बाद युवक भागने लगा, लोगों के पीछा करने पर वह मेट्रो ट्रैक पर कूद गया और सुरंग की दीवार से चिपक कर खड़ा हो गया।

अगर इस दौरान मेट्रो सुरंग से गुजरती तो उसकी जान भी जा सकती थी। बताया जा रहा है कि इस युवक की उम्र करीब 25 साल है और मेडिकल का छात्र है। इसके चलते राजीव चौक से विश्व विद्यालय तक करीब पौने घंटे तक मेट्रो सेवा बंद कर दी गई।

बाद में मेट्राकर्मियों और केंद्रीय औघोगिक सुरक्षा बल के जवानों की मदद से युवक को खोज निकाला गया और डीएमआरसी के हवाले कर दिया गया।

घटना : शुक्रवार की रात करीब 9।20 बजे एक लड़की ने छेड़े जाने को लेकर सिविल लाइन मेट्रो स्टेशन पर शोर मचा दिया।

लड़की ने जब शोर मचाने पर घबराकर खुद को बचाने के लिए वह मेट्रो ट्रैक पर कूद गया और सुरंग में छिप गया। इसकी सूचना ड्राइवर को दी गई और ड्राइवर ने मेट्रो को रोके रखा।

घटना की सूचना मिलते ही मेट्रो स्टेशन कंट्रोलर समेत सीआइएसएफ स्टॉफ मौके पर पहुंच गए और युवक को खोजने लगे। लेकिन युवक का पता नहीं लगा। सावधानी के तौर पर राजीव चौक से विश्वविद्यालय तक मेट्रो सेवा रोक दी गई।

मेट्रो ट्रेन की सहायता से स्टेशन कंट्रोलर एवं सीआइएसएफ के जवानों ने ट्रैक और सुरंग का तलाशी अभियान शुरू कर दिया। पुलिस और सुरक्षाकर्मियों ने युवक को सुरंग से निकाला और देर रात तक उससे पूछताछ करती रही।

सीआइएसएफ प्रवक्ता के का कहना है कि पकडे़ गए युवक को डीएमआरसी के हवाले कर दिया है।

Show comments

जरूर पढ़ें

कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की कोशिश, CM योगी ने उपद्रवियों को दी चेतावनी

समुद्र में आग का गोला बना जहाज, 300 से ज्यादा यात्री थे सवार, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

महंगा पड़ा कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में HR मैनेजर को गले लगाना, एस्ट्रोनॉमर के CEO का इस्तीफा

संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, बिहार में SIR पर विपक्ष ने उठाए सवाल

24 कंपनियों ने जुटाए 45,000 करोड़, IPO बाजार के लिए कैसे रहे 2025 के पहले 6 माह?

सभी देखें

मोबाइल मेनिया

iPhone 16 को कड़ी टक्कर देगा Vivo का सस्ता फोन, 6500mAh की दमदार बैटरी धांसू फीचर्स

Samsung Galaxy Z Fold 7 : सैमसंग का धांसू फ्लिप स्मार्टफोन, कीमत सुनेंगे तो हो जाएंगे हैरान

OnePlus Nord 5 : 20 घंटे चलने वाली बैटरी, 50 MP कैमरा, वन प्लस का सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च

Nothing Phone 3 की क्या है कीमत, जानिए इसके 10 दमदार फीचर्स

Nothing Phone 3 कल होगा लॉन्च, स्मार्टफोन में मिलेंगे ये खास फीचर्स, इतनी हो सकती है कीमत