ये मच्छर जिद्दी हैं...

Webdunia
FILE
मच्छरों को भगाने के लिए एक लोकप्रिय अमेरिकी निरोधक 'डीट' अपना प्रभाव खोता जा रहा है।

ब्रिटेन की एक संस्था 'लंदन स्कूल ऑफ हाइजीन और ट्रॉपिकल मेडीसिन' के शोधकर्ताओं का कहना है कि पहले तो इस मच्छर रिपेलेंट का प्रभाव मच्छरों पर पड़ता है लेकिन धीरे धीरे वे इसे अनदेखा करने लगते हैं।

डीट को अमेरिकी सेना ने विकसित किया था लेकिन शोधकर्ता मानते हैं कि अब इसका विकल्प ढूंढने की जरूरत है।

लंदन स्कूल ऑफ हाइजीन के डॉक्टर जेम्स लोगान कहते हैं, 'हमें समझना होगा कि मच्छर निरोधक किस तरह काम करते हैं औऱ मच्छर कैसे इन्हें पहचान पाते हैं और फिर उनके खिलाफ प्रतिरोधी ताकत बना लेते हैं। तभी हम इस समस्या का समाधान निकाल सकेंगे।'

डीट कीड़ो-मकोड़ो को भगाने के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले निरोधकों में से एक है। इसका रसायनिक नाम 'एन,एन डाईथाइल-मेला-टूलामइड' है। इसका विकास अमेरिकी सेना ने दूसरे विश्व युद्द के दौरान जंगलों में लड़ाई के लिए किया था।

परीक्षण

डीट कई सालों तक काफी करागर साबित हुआ लेकिन अब शायद ऐसा नहीं है। शोधकर्ताओं ने एडिस इज्पिटी मच्छरों पर लैब में परीक्षण किया।

एक शोधकर्ता की बांह पर डीट लगाकर फिर मच्छरों को छोड़ा गया। लेकिन डीट की वजह से मच्छर उस बांह पर नहीं फटके।

लेकिन कुछ घंटो बाद उन्हीं क्लिक करें मच्छरों को दुबारा मौका दिया गया तो शोधकर्ताओं ने पाया कि डीट कम प्रभावी हो गया था।

शोधकर्ताओं ने मच्छरों की एंटिना में इलेक्ट्रोड लगाया और पाया कि पहली बार तो वो डीट को सूंघ लेते हैं।

लेकिन दूसरी बार शायद उनकी सूंघने की क्षमता में कुछ परिवर्तन होता है जिससे वो डीट को कम सूंघ पाते हैं जिससे उसकी निरोधक शक्ति भी कम हो जाती है।

इससे पहले इन्हीं शोधकर्ताओं की टीम ने पताया लगाया था कि मच्छरों में आनुवांशिक बदलाव से वो डीट के लिए प्रतिरोधी शक्ति पैदा कर लेते हैं। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की कोशिश, CM योगी ने उपद्रवियों को दी चेतावनी

समुद्र में आग का गोला बना जहाज, 300 से ज्यादा यात्री थे सवार, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

महंगा पड़ा कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में HR मैनेजर को गले लगाना, एस्ट्रोनॉमर के CEO का इस्तीफा

संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, बिहार में SIR पर विपक्ष ने उठाए सवाल

24 कंपनियों ने जुटाए 45,000 करोड़, IPO बाजार के लिए कैसे रहे 2025 के पहले 6 माह?

सभी देखें

मोबाइल मेनिया

Apple iphone 17 pro price : लॉन्च से पहले ही आईफोन 17 प्रो की चर्चाएं, क्या होगी कीमत और फीचर्स, कैसा होगा कैमरा

iPhone 16 को कड़ी टक्कर देगा Vivo का सस्ता फोन, 6500mAh की दमदार बैटरी धांसू फीचर्स

Samsung Galaxy Z Fold 7 : सैमसंग का धांसू फ्लिप स्मार्टफोन, कीमत सुनेंगे तो हो जाएंगे हैरान

OnePlus Nord 5 : 20 घंटे चलने वाली बैटरी, 50 MP कैमरा, वन प्लस का सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च

Nothing Phone 3 की क्या है कीमत, जानिए इसके 10 दमदार फीचर्स