लाखों पुरुषों को नहीं मिलेगी दुल्हन

Webdunia
BBC
चीन सरकार को आगाह किया गया है कि वर्ष 2020 तक लिंग अनुपात में असंतुलन इतना बढ़ जाएगा कि करीब दो करोड़ चालीस लाख चीनी पुरुषों को शादी के लिए लड़कियाँ नहीं मिलेंगी। ये अध्ययन चीन की सोशल साइंसिज अकादमी ने किया है।

अकादमी के मुताबिक नवजात शिशुओं के लिंग अनुपात में अंसतुलन चीन में जनसंख्या के हिसाब से सबसे बड़ी समस्या है।

अकादमी का कहना है कि समस्या का मुख्य कारण लिंग से जुड़ा गर्भपात है क्योंकि चीन में पारंपरिक तौर पर लड़कियों की तुलना में लड़कों को पसंद किया जाता है।

गर्भपात से बढ़ी समस्या : अध्ययन में कहा गया है कि लड़का पाने की तमन्ना के कारण चीन में गर्भपात करवाना आम बात है।

ग्रामीण इलाकों में ये रुझान ज्यादा देखा गया है। 80 के दशक में आई अल्ट्रासाउंड स्कैन की सुविधा के बाद गर्भपात में बढ़ोतरी हुई है। ताजा आँकड़ों से पता चलता है कि चीन में पैदा होने वाली हर 100 लड़कियों के मुकाबले 119 लड़कों का जन्म होता है।

शहरी इलाकों में रहने वाले कई चीनी युवा इन दिनों बच्चे नहीं चाहते जिससे समस्या और बढ़ गई है। कुछ प्रांतो में तो हर 100 लड़कियों के जन्म की तुलना में 130 लड़कों का जन्म होता है।

लिंग अनुपात के इस बढ़ते असंतुलन का मतलब है कि चीन के कुछ हिस्सों में मानव तस्करी और जबरदस्ती वेश्यावृत्ति करवाने की प्रथा बढ़ रही है।

Malegaon blast : मोदी, योगी का नाम लेने के लिए टॉर्चर किया, साध्वी प्रज्ञा का बड़ा खुलासा

Rahul Gandhi : राहुल गांधी को अरुण जेटली की धमकी का क्या है सच, बेटा बोला- उनका निधन तो 2019 में हो गया था

Prajwal Revanna : युवा सांसद बन बटोरी थीं सुर्खियां, 50 महिलाओं के साथ बलात्कार के आरोप, ऐसे हुआ प्रज्वल रेवन्ना कांड का खुलासा

लोकसभा चुनाव में धांधली नहीं होती तो मोदी पीएम भी नहीं होते, राहुल ने सीटों का आंकड़ा भी दिया

राजनाथ की राहुल को चुनौती, फोड़ दो सबूतों का एटम बम

itel city 100 : 8000 से कम कीमत का धांसू स्मार्टफोन, 5200mAh की धमाकेदार बैटरी, फ्री मिलेगा स्पीकर

Motorola का सस्ता स्मार्टफोन Moto G86 Power, जानिए कितना दमदार

iPhone 15 हुआ सस्ता, जानिए क्या 128 GB वाले स्मार्टफोन की कीमत

28000mAh बैटरी, 200MP कैमरा, 30GB रैम वाला 5G धांसू स्मार्टफोन लॉन्च

Vivo V60 5G India Price : वीवो के धांसू स्मार्टफोन की कीमत का खुलासा, जानिए क्या हैं फीचर्स