सचिन-कांबली के 'रिकॉर्ड' को जलाया

विधांशु कुमार, बीबीसी हिंदी संवाददाता, दिल्ली

Webdunia
BBC
पच्चीस साल पहले मुंबई के एक स्कूली टूर्नामेंट में दो खिलाड़ी अपना नाम रिकॉर्ड की किताब में लिखवा रहे थे। सचिन तेंदुलकर और विनोद कांबली को उससे पहले कोई नहीं जानता था लेकिन 24 फरवरी 1988 को शारदाश्रम विद्या मंदिर की तरफ से खेलते हुए 14 साल के सचिन तेंदुलकर और विनोद कांबली ने 664 रनों की साझेदारी की और कुछ साल बाद दोनों खिलाड़ी भारतीय टीम में भी आ गए। लेकिन उस रिकॉर्ड मैच का स्कोर कार्ड अब मौजूद नहीं ह ै, मुंबई स्कूल स्पोर्ट्स एसोसिएशन यानी एमएसएसए ने वो स्कोर कार्ड 15 साल पहले ही जला दिया था।

संघ के क्रिकेट सचिव एचएस भोर से जब बीबीसी ने बात की तो उन्होंने माना कि स्कोर कार्ड अब मौजूद नहीं है। उन्होंने कहा उस कागज के स्कोर कार्ड को दीमक लग गई और उसमें छेद-छेद हो गए थे, इसलिए करीब 15 साल पहले ही उसे जला दिया गया, आज मुझसे मत पूछिए क्यों? सिर्फ उसी कागज को नहीं बल्की दूसरे कागज भी जो खराब हो गए थे उन्हें भी जला दिया गया।

जिम्मेदारी नहीं भोर या संघ का कोई दूसरा सदस्य इसकी जिम्मेदारी नहीं लेना चाहता है। संघ के महासचिव सेबेस्टियन फर्नांडीज ने भी कहा कि उन्हें इस बारे में कुछ नहीं पता है लेकिन भोर मानते हैं कि चूक तो हो ही गई और उस रिकॉर्ड को बचा के रखना चाहिए था।

BBC
वो कहते है जरूर बचाना चाहिए था। रिकॉर्ड तो रिकॉर्ड होता है। तब इलेक्ट्रॉनिक मीडिया भी नहीं था। न हो कंप्यूटर में वो रिकॉर्ड बचा के रखा गया। भोर कहते हैं कि अब तो कंप्यूटर आ गया, अब जो रिकॉर्ड बनते हैं वो सीधे कंप्यूटर में जाते हैं इसलिए अब रिकॉर्ड को कई खतरा नहीं है।

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसे देश अपने खिलाड़ियों की स्मृतियां संजोकर रखते हैं। ऑस्ट्रेलिया में तो डॉन ब्रैडमैन का मशहूर म्यूजियम है, जहां उनसे जुड़ी हर छोटी-बड़ी चीजें मिल जाती है। कई खेलप्रेमी सचिन तेंदुलकर को भी भारत का ब्रैडमैन मानते हैं लेकिन आज वो ही स्कोर कार्ड मौजूद नहीं है जिसने सचिन को रातों-रात सितारा बना दिया था।

मुंबई स्कूल क्रिकेट की प्रमुख चैंपियनशिप हैरिस शील्ड में शारदाश्रम ने वो मैच सेंट जेवियर्स के खिलाफ खेला था। उस मैच में सचिन तेंदुलकर ने नाबाद 326 रन बनाए थे जबकि कांबली ने 349 रन बनाए थे और वो भी आउट नहीं हुए थे। साझेदारी के उस रिकॉर्ड को 2006 में हैदराबाद के मोहम्मद शाहबाज टुम्बी और उनके सहपाठी मनोज कुमार ने रन 721 रनों की साझेदारी के साथ तोड़ा था।

Show comments

जरूर पढ़ें

कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की कोशिश, CM योगी ने उपद्रवियों को दी चेतावनी

समुद्र में आग का गोला बना जहाज, 300 से ज्यादा यात्री थे सवार, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

महंगा पड़ा कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में HR मैनेजर को गले लगाना, एस्ट्रोनॉमर के CEO का इस्तीफा

संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, बिहार में SIR पर विपक्ष ने उठाए सवाल

24 कंपनियों ने जुटाए 45,000 करोड़, IPO बाजार के लिए कैसे रहे 2025 के पहले 6 माह?

सभी देखें

मोबाइल मेनिया

Apple iphone 17 pro price : लॉन्च से पहले ही आईफोन 17 प्रो की चर्चाएं, क्या होगी कीमत और फीचर्स, कैसा होगा कैमरा

iPhone 16 को कड़ी टक्कर देगा Vivo का सस्ता फोन, 6500mAh की दमदार बैटरी धांसू फीचर्स

Samsung Galaxy Z Fold 7 : सैमसंग का धांसू फ्लिप स्मार्टफोन, कीमत सुनेंगे तो हो जाएंगे हैरान

OnePlus Nord 5 : 20 घंटे चलने वाली बैटरी, 50 MP कैमरा, वन प्लस का सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च

Nothing Phone 3 की क्या है कीमत, जानिए इसके 10 दमदार फीचर्स