हैदराबाद का हीरा 212 करोड़ से ज्यादा में बिका

Webdunia
बुधवार, 17 अप्रैल 2013 (13:07 IST)
रूठे प्रियतम को मनाने के लिए हीरे से बेहतर क्या हो सकता है, लेकिन हम जिस हीरे की बात कर रहे हैं, उसे लेने की सोचने भर से आपकी जेब आपसे रूठ सकती है।
BBC

गोलकुंडा की खदानों से निकला 34 कैरेट का असाधारण गुलाबी रंग का ‘प्रिंस' डायमंड एक नीलामी के दौरान 3.93 करोड़ अमेरिकी ड ॉलर या करीब 212 करोड़ भारतीय रुपयों से अधिक में बिक गया है।

यह हीरा एक समय में हैदराबाद के निजाम की शान बढ़ा चुका है। निलामी संस्था क्रिस्टी ने बताया है कि प्रिंस डायमंड को एक गुमनाम चहेते ने फोन पर बोली लगाकर खरीदा।

शानदार अतीत : क्रिस्टी के जूलरी विभाग के प्रमुख राहुल कड़ाकिया ने इस हीरे की बिक्री से पहले कहा कि, 'प्रिंस डायमंड का शानदार अतीत है, इसके साथ गोलकुंडा, हैदराबाद के निजाम और बड़ौदा की महारानी सीता देवी जैसे चर्चित नाम जुड़े हुए हैं।'

बेमिसाल ताकत का प्रतिनिधित्व करने के कारण गोलकुंडा में खोजे गये बेहद खूबसूरत पत्थर हमेशा राजाओं के लिए रिजर्व रहते थे।

उन्होंने बताया, 'आमतौर पर माना जाता है कि भारत को भगवान से जो तोहफे मिले हैं, उन्हें भारत ने मानवता के नाम कर दिया और कोई शक नहीं कि प्रिंस गोलकुंडा के महानतम उपहारों में एक है।'

यह हीरा एक वक्त हैदराबाद के निजाम के पास था, जो टाइम मैगजीन के मुताबिक 1937 में दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति थे। इस हीरे को 1960 के बाद से सार्वजनिक तौर पर नहीं देखा गया है।

गोलकुंडा : क्रिस्टी के मुताबिक दुनिया के चार सबसे बड़े गुलाबी डायमंड गोलकुंडा से ही मिले हैं। गोलकुंडा में 800 ई.पू, से हीरों का उत्खनन किया जा रहा है।

इससे पहने 2010 में ग्राफ पिंक नाम के एक हीरे को जीनेवा में 4.4 करोड़ अमेरिकी डॉलर में बेचा गया था। उस समय उसे निलामी के इतिहास में सबसे महंगा हीरा माना गया। दो सबसे बड़े पिंक डायमंड: डारया-1 नूर (वजन 175 से 195 कैरेट) और नूर-अल-आइन (60 कैरेट) मूल रूप से इरान के क्राउन जूलर्स के पास थे।

विशेषज्ञों का कहना है कि उन्हें 242 कैरेट के एक पिंक डायमंड से काटकर बनाया गया था।

क्रिस्टी ने कहा है कि ऐसा माना जाता है कि प्रिंस डायमंड दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा गुलाबी हीरा है और इसे करीब 300 साल पहले गोलकुंडा की खदान से निकाला गया था।

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

मोबाइल मेनिया

iPhone 16 को कड़ी टक्कर देगा Vivo का सस्ता फोन, 6500mAh की दमदार बैटरी धांसू फीचर्स

Samsung Galaxy Z Fold 7 : सैमसंग का धांसू फ्लिप स्मार्टफोन, कीमत सुनेंगे तो हो जाएंगे हैरान

OnePlus Nord 5 : 20 घंटे चलने वाली बैटरी, 50 MP कैमरा, वन प्लस का सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च

Nothing Phone 3 की क्या है कीमत, जानिए इसके 10 दमदार फीचर्स

Nothing Phone 3 कल होगा लॉन्च, स्मार्टफोन में मिलेंगे ये खास फीचर्स, इतनी हो सकती है कीमत