Festival Posters

जीरो फिगर का नया ट्रेंड

करीना और जीरो फिगर

गायत्री शर्मा
PRPR
दुबला-पतला दिखना हर लड़की की चाह होती है और आजकल तो 'जीरो फिगर' का चलन है। फिल्म 'टशन' में अपने जीरो फिगर के जलवे दिखाकर अभिनेत्री करीना कपूर आज एक 'स्टाइल आइकॉन' बन गई है, जिसका अनुसरण करते हुए कई लड़कियाँ जीरो फिगर बनाने की होड़ में जुट गई हैं।

लड़कियो ं क े लि ए कल तक (36-24-36) साइज को 'परफेक्ट फिग र' माना जाता था किंतु आज यूरोपीयन मॉडल्स की तर्ज पर बॉलीवुड में भी 'जीरो फिगर' (31-23-32) का चलन है।

जिसे पाने के लिए अभिनेत्र ी करीना कपूर ने 'पावर योग' व सख्त डाइट का सहारा लिया। करीब आठ महीने की कड़ी मेहनत के बाद करीना इस 'जीरो फिगर' को पाने में सफल रही।

PRPR
आजकल युवा लड़कियों में भी अपनी सेहत को लेकर पहले से अधिक जागरूकता आई हैं। अपने फिगर को मेंटेन करने के लिए वे फिटनेस सेंटर और योगा क्लासेस में जाकर लाखों रुपए खर्च करती हैं।

फिल्मी अभिनेत्रियों की तर्ज पर युवा लड़कियों को भी जीरो फिगर पाने का नया भूत चढ़ा है। 'जीरो फिगर' का यह नया ट्रेंड अभिनेत्रियों के लिए भले ही फायदेमंद हो किंतु आपके लिए जरूर नुकसानदेह हो सकता है।

वजन बढ़ाना, घटाना, बाल छोटे-बड़े करना... यह सब कलाकारों के पेशे का एक अहम हिस्सा है। अब दर्शकों की चहेती करीना को ही लीजिए जो अपनी अगली फिल्म के लिए जीरो फिगर भूलकर फिर से अपना वजन बढ़ाने में लगी है।

IFMIFM
' फिट एंड फाइन फिटनेस सेंटर' की संचालिका आरती दुबे के अनुसार- 'आजकल हमारे पास 10 कस्टमर्स में से 3 'टशन' की करीना की तरह जीरो फिगर पाने की चाह में आती हैं।

हम भी मानते हैं कि अचानक बहुत अधिक वजन कम करके शरीर को एक विशेष आकार में ढालना शरीर के लिए बहुत अधिक नुकसानदेह होता है परंतु कस्टमर्स को संतुष्ट करना भी हमारे लिए आवश्यक होता है।'

चिकित्सकों की माने तो जीरो फिगर का जादू अधिक समय तक नहीं चल पाएगा क्योंकि अपने शरीर की आवश्यकताओं को नजरअंदाज कर उसे कष्ट देना शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है।

वजन कम करने के प्राणायाम, व्यायाम आदि कई कुदरती उपाय हैं जिनसे धीरे-धीरे वजन कम होता है लेकिन एक माह में ताबड़तोड़ 10-12 किलोग्राम वजन कम करना शरीर के लिए बहुत नुकसानदायक हो सकता है।

कल तक अपने मांसल सौंदर्य से दर्शकों को आकर्षित करने वाली ये अभिनेत्रियाँ जीरो फिगर का चलन कब तक बरकरार रख पाएँगी। यह तो हम सभी जानते ही हैं।

वजन कम करो किंतु इतना भी नहीं कि हम खाना-पीना भी भूल जाएँ और हमारा शरीर तंदुरूस्त बनने की बजाय कमजोर हो जाए। फैशनेबल बनने की तर्ज में शरीर की आवश्यकताओं का भी ध्यान अवश्य रखें क्योंकि जान है तो जहान है।
Show comments

मजबूत और लंबे बालों के लिए 5 बेस्ट विटामिन जो करेंगे कमाल, जानिए हर एक के फायदे

Hair Care: बालों और स्कैल्प के लिए कॉफी कितनी फायदेमंद है? जानें पूरे फायदे और नुकसान

T Point House Vastu Tips: टी’ पॉइंट वाला घर लेना शुभ या अशुभ, जानें बर्बाद होंगे या आबाद

स्प्राउट्स खाने के बाद नहीं लगेगा भारीपन, जानिए अंकुरित अनाज खाने का सही तरीका

ठंड में रोज यदि 10 बादाम खाएं तो क्या होता है?

इंदिरा गांधी का जन्म कहां हुआ था और जानिए उनके बचपन की 5 खास बातें

Rani Lakshmi Bai : रानी लक्ष्मी बाई के जन्म और मृत्यु का रहस्य क्या है?

Winter Recpe: सर्दियों में रहना है हेल्दी तो बनाएं ओट्स और मखाने की स्वादिष्ट चिक्की, मिलेंगे कई सेहत फायदे

Winter Health Tips: सर्दियों में रखना है सेहत का ध्यान तो खाएं ये 5 चीजें

Lala Lajpat Rai: लाला लाजपत राय की पुण्यतिथि पर जानें 10 अनसुने तथ्य