ड्राय फ्रुट्‍स से निखारें सौंदर्य

गायत्री शर्मा
Gayarti SharmaWD
अब तक हम सौंदर्य निखारने के लिए जड़ी-बूटियों, फलों व सब्जियों का उपयोग फेस पैक के रूप में करते थे, किंतु अब जमाना बदल गया है। अब सौंदर्य निखारने के लिए फेस पैक के रूप में सूखे मेवों (ड्राय फ्रुट्‍स) का प्रयोग होने लगा है।

सूखे मेवे केवल हमारी सेहत के लिए ही नहीं बल्कि हमारे सौंदर्य के लिए भी फायदेमंद होते हैं। आमतौर पर हममें से कई लोग बाजार में मिलने वाले सौंदर्य प्रसाधनों को अपनी त्वचा पर लगाने से इसलिए कतराते हैं कि कहीं उनका साइड इफेक्ट उनकी त्वचा को कोई नुकसान न पहुँचा दे। सौंदर्य को निखारने के लिए सूखे मेवे से बने इन फेस पैक का प्रमुख फायदा यह होगा कि इनका आपकी त्वचा पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होगा।

  नारियल हमारी त्वचा की झुर्रियाँ, मुँहासे व दाग-धब्बे मिटाने में बहुत फायदेमंद है। यह बाजार में आसानी से भी उपलब्ध हो जाता है। नारियल की गिरी के साथ-साथ उसका पानी भी त्वचा की खोई रौनक लौटाने में बहुत अधिक मददगार होता है।      
अखरोट लौटाए खोई रौनक :-
अखरोट खाना और उसका फेस पैक हमारी त्वचा पर लगाना हमारे स्वास्थ्य और सौंदर्य दोनों के लिए फायदेमंद होता है। अखरोट का फेस पैक बनाने के लिए उसके छिलके को महीन पीसकर उसमें मुल्तानी मिट्टी, खस-खस और दही मिलाएँ। अब इस मिश्रण को चेहरे पर लगाकर कुछ देर बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें। इस फेस पैक को लगाने से आपकी त्वचा में नई रौनक आएगी।

आप चाहें तो अखरोट के तेल का उपयोग त्वचा पर मसाज करने के लिए भी कर सकते हैं। इसके लिए अखरोट के तेल में तिल का तेल और लैवेंडर का तेल मिलाकर इस मिश्रण का प्रयोग हम मसाज ऑइल के रूप में कर सकते हैं।

काजू निखारे सौंदर्य :-
काजू हम सभी का जाना-पहचाना व पसंदीदा मेवा है। हम सभी इसे बहुत चाव से खाते हैं लेकिन क्या कभी हमने इसका प्रयोग सौंदर्य निखारने के लिए किया है?

काजू तैलीय, शुष्क आदि हर प्रकार की त्वचा के लिए लाभप्रद होता है। यदि आपकी त्वचा तैलीय प्रकृति की है तो आप काजू को रातभर दूध में भिगोकर सुबह उसे महीन पीसकर उसमें मुल्तानी मिट्टी, नींबू या दही की थोड़ी मात्रा मिलाकर उसे चेहरे पर लगाएँ।

शुष्क त्वचा वाले बारीक पिसे हुए काजू में मुल्तानी मिट्टी व शहद मिलाकर अपनी त्वचा पर लगाएँ। इससे आपकी त्वचा में एक कुदरती चमक आती है।

NDND
नारियल हटाए दाग-धब्बे :-
नारियल हमारी त्वचा की झुर्रियाँ, मुँहासे व दाग-धब्बे मिटाने में बहुत फायदेमंद है। यह बाजार में आसानी से भी उपलब्ध हो जाता है। नारियल की गिरी के साथ-साथ उसका पानी भी त्वचा की खोई रौनक लौटाने में बहुत अधिक मददगार होता है।

नारियल के तेल में एलोवेरा जेल मिलाकर त्वचा पर लगाने से सूर्य की हानिकारक किरणों से हमारी त्वचा की सुरक्षा होती है।

त्वचा के दाग-धब्बे मिटाने के लिए एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी पावडर, एक चम्मच चंदन पावडर, एक चम्मच केओलिन पावडर, चुटकीभर हल्दी आदि सभी को नारियल के पानी में मिलाकर पेस्ट बना लें। फिर इस पेस्ट को चेहरे पर कुछ देर लगाकर धोने से धीर-धीरे त्वचा का रंग निखरने लगता है और दाग-धब्बे कम होते जाते हैं।
Show comments

वर्ल्ड म्यूजिक डे 2025 : संगीत का साथ मेंटल हेल्थ के लिए इन 7 तरीकों से है फायदेमंद

21 जून योग दिवस 2025: सूर्य नमस्कार करने की 12 स्टेप और 12 फायदे

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: 30 की उम्र तक हर महिला को शुरू कर देना चाहिए ये 5 योग अभ्यास

21 जून: अंतरराष्ट्रीय योग एवं संगीत दिवस, जानें इसकी 3 खास बातें

क्यों पुंगनूर गाय पालना पसंद कर रहे हैं लोग? जानिए वैदिक काल की इस अद्भुत गाय की विशेषताएं

विश्‍व योग दिवस 2025: योग से कैसे कर सकते हैं तोंद को कम?

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025: मात्र 10 मिनट अंग संचालन करने से ही बने रहेंगे सेहतमंद

स्टडी : नाइट शिफ्ट में काम करने वाली महिलाओं को अस्थमा का खतरा ज्यादा, जानिए 5 कारण

हार्ट हेल्थ से जुड़े ये 5 आम मिथक अभी जान लें, वरना पछताएंगे

बारिश के मौसम में मच्छरों से होने वाली बीमारियों से कैसे बचें? जानिए 5 जरूरी टिप्स