ब्यूटी को दमकाए गोल्ड फेशियल

Webdunia
FILE
' चांदी जैसा रंग है तेरा सोने जैसे बाल...' शायद अब यह गीत बदलना पड़े और उसे ऐसे गाया जाए- सोने जैसा रंग है तेरा...। फेशियल आजकल पुरुष और स्त्री दोनों कराते हैं। खूब चलन में हैं। फेशियल के बिना किसी कार्यक्रम में नहीं जाते हैं।

शादी और अन्य कार्यक्रमों में तो पूरा मसाज होता है। परंतु अब फेशियल में और खूबियां जु़ड़ गई हैं। समय के साथ इसमें भी और निखार आ रहा है। अब सोने की वर्क से फेशियल कराने का दौर आ रहा है। कीमत भी लिहाजा वैसी ही है। सोने की वर्क का फेशियल लंदन में खासा क्रेज लिए हुए है।

80 मिनट के फेशियल की कीमत 180 पौंड (यानी करीब 14400 रु.) है। सोने के वर्क को मसाज के दौरान लगाया जाता है। फेशियल करने वाली कंपनी का दावा है कि इस तरह का मसाज कराने से त्वचा और जवां, निखरी हुई और उजली हो सकेगी।

FILE
हालांकि भारत में सोने के वर्क के सेवन और लगाने की पुरानी परंपरा रही है। यह भी कहा जाता है कि क्लियोपेट्रा हर रात सोने का वर्क लगाकर सोती थी। जबकि चीन की महारानी अपने चेहरे पर सोने के रोलर मसाज के दौरान फिराती थीं। यूएमओ कंपनी का यह दावा है कि साउथ कैरोलिना के चार्ल्सटन प्लेस स्पा में यह विधा विकसित की गई है। ब्यूटी ट्रीटमेंट की दिशा में यह विलासिता बढ़ाने की निशानी है।

अब फेशियल ब्रिटेन में ही नहीं हर जगह मौजूद है। अमेरिका के रॉन रेजेग्गी का कहना है कि कई बार त्वचा स्वर्ण को स्वीकारती नहीं है। सामान्य तौर पर शरीर हर 28 दिन में नई कोशिका बनाता है। परंतु स्वर्ण के ट्रीटमेंट से यह प्रक्रिया तेज हो सकती है।

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

महाशिवरात्रि पर शिव को चढ़ाएं भांग की ठंडाई का भोग, जान लें कैसे करें तैयार?

एग्जाम की तैयारी के लिए ये हैं मेजिकल टिप्स, नहीं भूलेंगे बार-बार और बना रहेगा आत्मविश्वास

पीरियड्स की डेट हो जाती है डिले तो इस देसी ड्रिंक से मिलेगी राहत

वर्कआउट के बाद भी बढ़ रहा है वजन? जानिए क्या है वजह

महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ को चढ़ाएं ये विशेष भोग, जानें रेसिपी

सभी देखें

नवीनतम

महर्षि दयानन्द सरस्वती के 5 विशेष कार्य जिनके कारण रखा जाता है उन्हें याद

आंखें निकालीं, जीभ काटी, शरीर से चमड़ी उधेड़े जाने पर भी नहीं कुबूला इस्लाम, जानिए संभाजी की शूरता और बलिदान की महागाथा

हड्डियों की मजबूती से लेकर ब्लड शुगर कंट्रोल में बहुत फायदेमंद है व्रत में खाई जाने वाली ये चीज, फायदे जानकर रह जाएंगे दंग

केमिकल फ्री स्किन चाहते हैं तो इस नैचुरल फेस मास्क को आजमाएं, भूल जाएंगे पार्लर के महंगे ट्रीटमेंट

सफेद बालों को नेचुरली काला करने के लिए बहुत असरदार है ये DIY नुस्खे