मुँहासे क्या हैं?

Webdunia
ND
हमारे चेहरे के ऊपरी भाग में एक विशेष प्रकार की ग्रंथि होती है, जिसमें से तैलीय द्रव्य निरंतर निकलता रहता है जो कि हमारी त्वचा को प्राकृतिक रूप से कोमल रखने में सहायता करता है।

युवावस्था में प्रवेश करते ही हार्मोन्स का असंतुलन त्वचा की इन तैलीय ग्रंथियों को उत्तेजित करता है। जब ये ग्रंथियाँ जो कि चेहरे पर सबसे अधिक होती है। बहुत सक्रिय हो जाती है, तब त्वचा पर दाग-धब्बों का जाल फैलने लगता है। ग्रंथियों के अधिक सक्रिय हो जाने के कारण तैलीय द्रव्य की निर्माण मात्रा बढ़ जाती है, जिसके कारण रोमछिद्र चौड़े हो जाते हैं।

धीरे-धीरे यह द्रव्य गाढ़ा होकर रोम छिद्रों को बंद कर देता है। यह गाढ़ा द्रव्य व रोम छिद्रों के मुख पर एक क़डा आवरण बना देता है। इस आवरण की संरचना में गंधक की प्रधानता होती है। इस आवरण को व्हाइट-हेड कहते हैं। यह हेड वायु के संपर्क से ऑक्सीजन से क्रिया करके काला पड़ जाता है।

यह आसपास की त्वचा के तंतुओं में विकार उत्पन्न करके सूजन कर देता है। यह सूजा हुआ भाग धीरे धीरे मुँहासा बन जाता है।

8 वेजिटेरियन फूड्स जो नैचुरली कम कर सकते हैं बैड कोलेस्ट्रॉल, जानिए दिल को हेल्दी रखने वाले सुपरफूड्स

सोते समय म्यूजिक सुनना हो सकता है बेहद खतरनाक, जानिए इससे होने वाले 7 बड़े नुकसान

चाय कॉफी नहीं, रिफ्रेशिंग फील करने के लिए रोज सुबह करें ये 8 काम

क्या आपको भी चीजें याद नहीं रहतीं? हो सकता है ब्रेन फॉग, जानिए इलाज

क्या है सिटींग वॉकिंग का 2 पर 20 रूल? वेट लॉस और ब्लड शुगर मैनेज करने में कैसे कारगर?

भारत के हाथ लगी नवीनतम चीनी मिसाइल, टेक्नोलॉजी का हो सकता है खुलासा

पार्टनर से रोमांटिक अंदाज में कहें गुड नाइट, भेजें ये 20 दिल छू जाने वाले गुड नाइट कोट्स

इन 6 लोगों को नहीं पीनी चाहिए छाछ, जानिए वजह

भारत में कोरोना का JN.1 वैरिएंट: जानिए कितना है खतरनाक और क्या हैं इसके प्रमुख लक्षण

बाल कविता: इनको करो नमस्ते जी