Hanuman Chalisa

मसाज के लिए पार्लर जाना ही जरूरी नहीं, घर पर ही करें चेहरे की मसाज

Webdunia
आप कई बार सुबह तो तरोताजा सोकर उठती है लेकिन जब चेहरा आईने में देखती हैं, तो लगता है कि चेहरे की थकान तो मिटी ही नहीं। इस चेहरे पर तो बीते कई दिनों कि थकान जस की तस बनी हुई है। कई बार किसी दिन ज्यादा व्यस्त होने पर व अधिक मेहनत भरा दिन गुजरने पर चेहरा थका-थका सा लगता है। चाहें आप अपनी हंसी के पीछे कितना ही इस थकान को छुपाने के कोशिश कर लें, लेकिन कोई फायदा नहीं होता।
 
हमेशा पार्लर जाकर मसाज कराने का समय निकालना भी मुश्किल ही होता है। ऐसे में अच्छा होगा कि आपको खुद ही अपने हाथों से चेहरे की मसाज करना आता हो, तो आइए जानते हैं कि कैसे आप अपने चेहरे पर हाथों से मसाज कर थकान को छू मंतर कर सकती हैं-
 
1 चेहरे पर दिखने वाली थकान को उतारने के लिए अपने हाथ अंगुलियों के पोरों से चेहरे की हल्की मालिश करें। इससे ब्लड सर्क्युलेशन बढ़ेगा, और आप तरोताजा महसूस करेंगे।
 
2 नाक के दोनों ओर हल्की मालिश करते हुए, धीरे-धीरे आंखों के बीच वाले भाग से लेकर आंखों के नीचे वाले हिस्से में भी हल्की मालिश करें। 
 
3 भौंहों पर हल्का दबाव बनाते हुए अंदर से बाहर की ओर मालिश करें, फिर आंखों के बाहरी किनारों पर मालिश करते हुए माथे तक पहुंचें।
 
4 अब आंखों के बिल्कुल नीचे की ओर हाथों को लाएं, फिर गालों के बीच में हल्की मालिश करते हुए, मसूड़ों के उपर की त्वचा पर भी मा‍लिश करें और जबड़ों को अंगुलियों से पकड़कर हल्का दबाव बनाएं।
 
5 मालिश के लिए नारियल या बादाम के तेल का प्रयोग कर सकते हैं। इसके अलावा वनस्पति तेल में सुगंधि‍त तेल की कुछ बूंदे डालकर प्रयोग
करना बेहद फायदेमंद होता है। सुगंध से थकान आसानी से मिट जाती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

अमेरिका और ईरान युद्ध दोबारा भड़का तो क्या होगा?

बच्चे की मौत से न टूटे किसी मां-बाप का सपना, यह यूपी सरकार का संकल्प

Savarkar Jayanti 2026: वीर सावरकर जयंती: काला पानी की यातनाएं झेलने वाले वीर क्रांतिकारी की गाथा

Story for Kids: बच्चों के लिए कल्पनाशील कहानी: आइसक्रीम वाला पहाड़ और पिघलती खुशियां

आल्हा जयंती कैसे और कब मनाई जाती है?

अगला लेख