Causes of Hair Loss : क्यों होता है हेयर लॉस, जानिए वजह

Webdunia
बाल झड़ने की समस्या के बारे में तो आप जानते ही होंगे, लेकिन कई लोग बाल झड़ने यानी कि हेयर फॉल और हेयर लॉस को एक ही समझने की गलती कर देते हैं। कई बार बाल झड़ना काफी हद तक सामान्य प्रक्रिया होती है।

माना जाता है कि अधिकांश लोगों के हर रोज करीब 100 बाल टूटते हैं, लेकिन अगर इससे ज्यादा टूटते हो तो उसके कई अन्य कारण हो सकते हैं, जिसे बाल झड़ना व हेयर फॉल कहेंगे। वहीं हेयर लॉस इससे अलग होता है, जिसमें बाल जड़ से गिर जाते है और दोबारा नहीं ऊगते।
 
आइए, जानते हैं कि हेयर लॉस किन कारणों से होता है -
 
1 कई बार हेयर लॉस आनुवांशिक कारणों की वजह से हो सकता है।
 
2 गलत हेयरस्टाइल व बालों का गलत रखरखाव भी इसकी वजहों में से है। कई बार बालों को रबर बैंड से कसकर बांधंने व हाई पोनी टेल नियमित बनाने से भी हेयर लॉस की समस्या हो सकती है।
 
3 इसके अलावा डाई, ब्लीच, स्ट्रेटनर्स या परमानेंट वेव सॉल्यूशन के इस्तेमाल से भी बाल परमानेंट झड़ना शुरू हो सकते है।
 
4 महिलाओं में हेयर लॉस की समस्या बर्थ कंट्रोल पिल्स लेने, प्रेग्नेंसी, डिलिवरी के बाद व मेनोपॉज आदि स्थितियों में जहां हार्मोन में बदलाव आते हैं, उस वजह से भी होता है।
 
5 कई बार किसी गंभीर बीमारी व सर्जरी के दौरान होने वाले तनाव से भी कुछ समय के लिए बालों के उगने की प्रक्रिया रुक सकती है। इसके अलावा थॉयराइट डिसऑर्डर, सिफलिस, आयरन की कमी या इन्फेक्शन की वजह से भी हेयर लॉस हो सकता हैं।
 
6 कीमोथेरेपी व कई बार कुछ दवाइयों के साइड इफेक्ट की वजह से भी हेयर लॉस शुरू हो सकता है।
 
7 ऊपर बताए कारणों के अलावा शरीर में पोषक तत्वों की कमी से भी बाल झड़ सकते हैं व हेयर लॉस भी हो सकता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

अंतरराष्ट्रीय बुकर प्राइज क्या है? कब शुरू हुआ और किसे मिलता है? जानिए कौन रहे अब तक के प्रमुख विजेता

स्किन से लेकर डाइबिटीज और बॉडी डिटॉक्स तक, एक कटोरी लीची में छुपे ये 10 न्यूट्रिएंट्स हैं फायदेमंद

ये हैं 'त' अक्षर से आपके बेटे के लिए आकर्षक नाम, अर्थ भी हैं खास

अष्टांग योग: आंतरिक शांति और समग्र स्वास्थ्य की कुंजी, जानिए महत्व

पर्यावरणीय नैतिकता और आपदा पर आधारित लघु कथा : अंतिम बीज

सभी देखें

नवीनतम

भारतीय सेना पर निबंध: शौर्य, पराक्रम और राष्ट्र सेवा की बेजोड़ मिसाल, जानिए भारतीय सेना की वीरता की महागाथा

ब्लड प्रेशर को नैचुरली कंट्रोल में रखने वाले ये 10 सुपरफूड्स बदल सकते हैं आपका हेल्थ गेम, जानिए कैसे

क्या चीन के इस बांध ने बदल दी धरती की रफ्तार? क्या है नासा के वैज्ञानिकों का चौंकाने वाला दावा

सिर्फ एक सिप भी बढ़ा सकता है अल्जाइमर का खतरा, जानिए ये 3 ड्रिंक्स कैसे बनते हैं ब्रेन के लिए स्लो पॉइजन

अगला लेख