Hanuman Chalisa

बढ़ती उम्र में भी रिंकल्स-फाइन लाइंस नहीं आएंगी नजर, बस करें ये काम

WD Feature Desk
इसलिए महिलाओं पर ज्यादा दिखता है असर

बढ़ती उम्र के साथ महिलाओं की स्किन डल होने का एक प्रमुख कारण मेनोपॉज होता है। मेनोपॉज के समय महिलाओं के शरीर में कई बड़े बदलाव होते हैं। आमतौर पर 45 से 50 की उम्र में महिलाओं में मेनोपॉज के लक्षण नजर आने लगते हैं। इस समय महिलाओं के  शरीर में एस्ट्रोजन का लेवल कम होने लगता है। जिसका सीधा असर स्किन पर पड़ता है। मेनोपॉज के बाद स्किन पतली व बेजान नजर आने लगती है।

मेनोपॉज के बाद शरीर में कोलेजन स्तर बहुत गिर जाता है। इसके साथ ही स्किन के नीचे का फैट खत्म होने लगता है और स्किन का लचीलापन भी कम हो जाता है। यह असर आंखों, होठों, माथे और गर्दन पर सबसे पहले और सांसे ज़्यादा नजर आता है।

इन तरीकों से जवां बनी रहेगी स्किन
1. स्किन को हमेशा रखें साफ
उम्र के बढ़ने के साथ स्किन रूखी होने लगती है। इसलिए ज़रूरी है कि इसे हमेशा उपयुक्त नमी दी जाए। स्किन को साफ रखना भी बहुत ज़रूरी है । ड्राई स्किन के लिए हमेशा उसी के अनुसार क्लींजर का उपयोग करें। इससे स्किन में नमी बनी रहेगी। फोम या जेल क्लींजर की जगह आप क्रीम बेस क्लींजर का उपयोग करें।

2. स्किन को रखें हाइड्रेट
मेनोपॉज के कारण स्किन की तेल ग्रंथियों की सक्रियता कम होने लगती है। यही कारण है कि स्किन रूखी होने लगती है। इसलिए स्किन पर हाईड्रेशन पहुँचाने वाली क्रीम लगाएं, जिससे स्किन की नमी बनी रहे। नहाने या मुंह धोने के लिए बहुत ज्यादा गर्म पानी का उपयोग न करें। इससे त्वचा से प्राक्रतिक तेल निकल जाता है और त्वचा रूखी हो जाती है। साथ ही स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए   पर्याप्त पानी का सेवन करना जरूरी है।

3. सनस्क्रीन लोशन है बहुत जरूरी
स्किन को सूरज की रोशनी से बचाना बहुत जरूरी है। स्किन पर झुर्रियां पड़ने का एक प्रमुख कारण यूवी किरणें भी होती हैं। बढ़ती उम्र के साथ स्किन खुद अपनी सुरक्षा नहीं कर पाती। इसलिए जरूरी है कि आप 30 या उससे ज्यादा एसपीएफ वाला सनस्क्रीन लोशन रोज अप्लाई करें। अगर आप धूप में जा रही हैं तो हर दो से तीन घंटे में इसे री-अप्लाई करें। घर में रहने पर भी सनस्क्रीन लगाना बहुत ज़रूरी है।

4. टोनर ज़रूर अप्लाय करें
बढ़ती उम्र के साथ स्किन ​पर डार्क स्पॉट नजर आने लगते हैं। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, ये और डार्क होने लगते हैं। एक अच्छा टोनरइस समस्या से निपटने के लिए काफ़ी मददगार हो सकता है। यह स्किन कई रंगत निखारता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

पोहा, समोसा खाकर हो गए हैं बोर तो नाश्ते में खाएं स्प्राउट्स चाट, 5 फायदे: Healthy Breakfast Ideas

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

सनातन परंपरा का यह एक नियम, जिसे अब मान रही है मॉडर्न साइंस; रोज सुबह करने से बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

सभी देखें

नवीनतम

त्रिपुरा चुनाव में कुल 822 वोट पाने वाली पार्टी (NCPI) लोकसभा में बनी NDA की नई 'पॉवर प्लेयर'!

Global Wind Day 2026: विश्व पवन दिवस क्या है, क्यों मनाया जाता है?

इलाज आपकी थाली में, ध्यान नहीं दिया तो साइलेंट किलर साबित हो सकता है एनीमिया

World Blood Donor Day 2026: विश्व रक्तदान दिवस, कब और क्यों मनाया जाता है?

Blood Donation Quotes: रक्तदान के लिए प्रेरित करेंगे ये शानदार 25 स्लोगन, संदेश और प्रेरक पंक्तियां

अगला लेख