Skin Care Tips - केले के छिलकों से करें चेहरे के दाग -धब्बों की छुट्टी

Webdunia
केला का सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद अच्छा होता है। इसमें मौजूद पोटेशियम, कैल्शियम, विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है। दिल के मरीजों के लिए केले का सेवन लाभदायक होता हैै। साथ ही वजन कम करने में भी मदद करता है। इसमें मौजूद कार्बोहाइड्रेट शरीर की कमजोरी को दूर करता है। इसी के साथ केले के छिलके में भी कई सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसमें विटामिन बी, सी, ई पोटेशियम और मैग्नीशियम की मात्रा होती है। जिससे पिंपल्स और मुहांसे दूर करने में मदद मिलती है। आइए जानते हैं केले के छिलके से कैसे दाग धब्बे दूर होते हैं।

1.सबसे पहले केले के छिलकों को चेहरे पर अच्छे से रंगड़े। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट दाग - धब्बों से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं।केले के छिलकों को रगड़ने के बाद अब चेहरे पर थोड़ा सा शहद लगा ले और  केले के छिलके की मदद से एक ही डायरेक्शन में रगड़ें। सप्ताह में 2 बार ऐसा करें। जल्द आपको फर्क नजर आने लगेगा।

2. अगर आप अंडे का प्रयोग करते हैं तो यह उपाय आपको झुर्रियां कम करने में मदद करेगा। केले के छिलकों को पहले पीस लें। इसके बाद एक अंडा मिक्स करें। दोनों को अच्छे से मिक्स कर लें। अब इसे चेहरे पर 20 मिनट के लिए लगा लीजिए। इसके बाद ठंडे पानी से चेहरे को धो लें। सप्ताह में कम से कम 2 बार इसका प्रयोग करें।

3. डार्क सर्कल होने से चेहरे की चमक चली जाती है। इसके लिए केले के छिलके का इस्तेमाल करें। जी हां, छिलके से सफेद रेशे निकाल उसमें एलोवेरा जेल मिक्स करें। और 15 मिनट के लिए आंखों के नीचे लगाएं। कुछ दिन तक लगातार इस्तेमाल करने के बाद आपको फर्क नजर आने लगेगा।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

वजन घटाने से लेकर दिमाग तेज करने तक, माचा टी है सबका हल

मधुमेह रोगियों को सावन व्रत में क्या खाना चाहिए, जानें डायबिटिक व्रत भोजन की सूची और 6 खास बातें

क्यों आते हैं Nightmares? बुरे सपने आने से कैसे खराब होती है आपकी हेल्थ? जानिए वजह

बारिश के मौसम में बैंगन खाने से क्या होता है?

सावन में भोलेनाथ के इन 10 गुणों को अपनाकर आप भी पा सकते हैं स्ट्रेस और टेंशन से मुक्ति

सभी देखें

नवीनतम

गुरु हर किशन जयंती, जानें इस महान सिख धर्मगुरु के बारे में 6 अनसुनी बातें

‘इंतज़ार में आ की मात्रा’ पढ़ने के बाद हम वैसे नहीं रहते जैसे पहले थे

भारत के विभिन्न नोटों पर छपीं हैं देश की कौन सी धरोहरें, UNESCO विश्व धरोहर में हैं शामिल

चैट जीपीटी की मदद से घटाया 11 किलो वजन, जानिए सिर्फ 1 महीने में कैसे हुआ ट्रांसफॉर्मेशन

मानसून में चिपचिपे और डैंड्रफ वाले बालों से छुटकारा पाने के 5 आसान टिप्स

अगला लेख