छाछ केवल पीने के ही नहीं, बल्कि चेहरे की देखभाल के भी काम आ सकती है

Webdunia
यदि आप अब तक छाछ को केवल पीते आई है, तो इसे त्वचा पर लगाने के फायदे जानने के बाद आप जरूर इसे आजमा कर देखें। छाछ से आप अपनी स्किन की देखभाल कर सकती है। इसके लिए आपको रूई को छाछ डुबोना है और अब इस रूई को अपनी स्किन पर अप्लाई करना है। अगर आप चाहें तो छाछ में गुलाब जल मिक्स करके भी अप्लाई कर सकती है। आइए, जानते हैं ऐसा करने से क्या-क्या फायदे होते है - 
 
1. छाछ त्वचा को मॉइश्चराइज करने के साथ ही क्लींजर का भी काम करता है। इसमें लैक्टिक एसिड पाया जाता है, जो आपकी स्किन से गंदगी को निकाल कर बाहर कर देता है।
 
2. छाछ आपकी स्किन के रंग को लाइट करने में मददगार होती है। इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड और अल्फा हाइड्रॉक्सी एसिड चेहरे की रंगत को निखारने के साथ-साथ स्किन पर से गहरे निशान मॉर्क्स को हटाने में मदद करते हैं।
 
3. स्किन के टेक्सचर को बेहतर करने के लिए आप छाछ में हल्दी पाउडर और बेसन मिलाकर पेस्ट बनाएं। अब इसे अपने चेहरे पर 15-20 मिनट के लिए लगाकर रखें। इसके बाद आप हल्के गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।
 
4. यदि आपकी त्वचा पर टैनिंग हो गई हो. तो आप ठंड़ी छाछ में टमाटर का रस मिलाएं और अब इस मिश्रण को अपने चेहरे व अन्य प्रभावित स्थान पर  लगाएं। इसके बाद आप करीबन एक घंटे बाद चेहरे को धोएं। इससे आपकी स्किन को ठंडक मिलेगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

क्या होता है DNA टेस्ट, जिससे अहमदाबाद हादसे में होगी झुलसे शवों की पहचान, क्या आग लगने के बाद भी बचता है DNA?

क्या होता है फ्लाइट का DFDR? क्या इस बॉक्स में छुपा होता है हवाई हादसों का रहस्य

खाली पेट ये 6 फूड्स खाने से नेचुरली स्टेबल होगा आपका ब्लड शुगर लेवल

कैंसर से बचाते हैं ये 5 सबसे सस्ते फूड, रोज की डाइट में करें शामिल

विवाह करने के पहले कर लें ये 10 काम तो सुखी रहेगा वैवाहिक जीवन

सभी देखें

नवीनतम

वर्ल्ड म्यूजिक डे 2025 : संगीत का साथ मेंटल हेल्थ के लिए इन 7 तरीकों से है फायदेमंद

क्या भारत ईरान-इजराइल युद्ध के बावजूद दोनों के साथ मजबूत संबंध बनाए रख सकता है?

गर्मियों में योग करने का सबसे सही समय, तपती गर्मी से मिलेगी तुरंत राहत

21 जून योग दिवस 2025: सूर्य नमस्कार करने की 12 स्टेप और 12 फायदे

याददाश्त बढ़ाने के लिए आज से ही छोड़ दें अपनी ये 8 आदतें, दिमाग पर डालती हैं बुरा असर

अगला लेख