ग्रीन टी से ज्यादा फायदेमंद है ये नीली चाय, क्या आप जानते हैं इसके 5 बेहतरीन फायदे

Webdunia
ग्रीन टी और ब्लैक टी के बारे में तो आप जानते ही हैं, और इनका सेवन भी करते ही होंगे, लेकिन क्या कभी ब्लू टी यानि नीली चाय पी है आपने? अगर नहीं पी है तो एक बार जरूर ट्राय कीजिए, क्योंकि सेहत और ब्यूटी के लिए बेहद फायदेमंद है ये नीली चाय
 
अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ये चाय नीली कैसे होती है, तो हम आपको बता दें कि ये चाय अपराजिता के खुबसूरत नीले फूलों को उबालकर बनाई जाती है, इसलिए इसका रंग नीला होता है। इसे बटरफ्लाई टी भी कहा जाता है। जानिए इसे बनाने की विधि और 5 गजब के फायदे  -  
 
विधि - इस चाय को बनाने के लिए आपको चाहिए, अपराजिता के नीले फूल, पानी और स्वाद अनुसार नमक, शकर या नींबू। सबसे पहले पानी उबाल लें और उसमें अपराजिता के फूल डालें। जब इसका रंग नीला हो जाए, तो इसमें नमक या शकर डालें और कुछ बूंद नींबू की डालकर छान लें। अब यह पीने के लिए तैयार है। अब जानिए इसके फायदे -   
 
1 डिटॉक्स टी - आपके शरीर से अवांछित तत्वों को बाहर निकालकर ये चाय बॉडी को डिटॉक्स करती है और शरीर की आंतरिक सफाई करती है।
 
2 इम्युनिटी बूस्टर - यह एक बेहतरीन इम्यूनिटी बूस्टर की तरह काम करती है और इम्यूनिटी को बढ़ाकर बीमारियों से आपकी रक्षा करती है।
 
3 डायबिटीज - यह नीली चाय डायबिटीज के रोगियों के लिए बेहद फायदेमंद है। यह शुगर के लेवर को मेंटेन करने में काफी मददगार होती है।
 
4 ब्यूटी बेनिफिट्स - खूबसूरती को और निखारना चाहते हैं तो नीली चाय एक बढ़िया विकल्प है। यह चेहरे के दाग, धब्बे और झाइयों को मिटाकर रंगत निखारने में सहायक है।
 
5 माइग्रेन - माइग्रेन के मरीजों के लिए सुबह इस चाय का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है। यह दर्द के अलावा दिमागी थकान को भी दूर करती है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

होली का रंग नहीं पड़ेगा स्किन पर भारी, यह घरेलू नुस्खा है सबसे असरदार

होली में अलग-अलग रंगों से खेलने का महत्व

रंगों की वर्षा, गुलाल की फुहार... होली के इन संदेशों को भेजकर मनाइए रंगों का त्योहार

होली खेलने से पहले अपनी स्किन पर लगाएं ये प्रोटेक्टिव परत, रंगों से नहीं होगा नुकसान

होली खेलने का है शौक लेकिन बालों की है चिंता तो अपनाएं ये हेअर केअर टिप्स, रंगों से नहीं होंगे बाल खराब

सभी देखें

नवीनतम

होली की बाल कहानी : एकता का रंग

अंतरिक्ष से लौटने के बाद सुनीता विलियम्स को सामान्य जीवन जीने में लग सकते हैं महीनों, जानिए क्या होंगी चुनौतियां

एकनाथ षष्‍ठी कैसे मनाएं, क्यों मनाया जाता है यह पर्व

कोर्टिसोल हार्मोन को दुरुस्त करने के लिए डाईट में शामिल करें ये 4 चीजें, स्ट्रेस को कहें बाय-बाय

क्या प्रोटीन सप्लीमेंट्स लेने से जल्दी आता है बुढ़ापा, जानिए सच्चाई

अगला लेख