बुल्गारिया की दुल्हनें

Webdunia
मंगलवार, 7 मार्च 2017 (13:34 IST)
सोफिया। दुनिया भर में जितने भी देश हैं, उनमें उतनी ही अजीब और अनोखी परम्पराएं पाई जाती हैं और बहुत सारी तो ऐसी लगती हैं कि इनसे विचित्र और कोई हो नहीं सकती है। पूर्वी यूरोपीय देश बुल्गारिया भी अपनी एक विचित्र प्रथा के कारण जाना जाता है। इस देश में दुल्हन का मेकअप इतना विचित्र होता है कि उसे मेकअप में दूल्हा तो क्या ज्यादातर लोग नहीं पहचान पाते हैं। 
यहां दुल्हन को एक खास तरह के पेंट 'गेलेना' से सजाया जाता है और मेक अप इतना गाढ़ा होता है कि दुल्हन की आंखें लगभग बंद होती हैं। शादी की खास बात यह है कि दुल्हन तब तक अपनी आंखें नहीं खोलती है जब तक कोई धर्मगुरु आकर उसे आशीर्वाद नहीं देता है। यहां दुल्हन को बहुत खास तरीके से सजाया जाता है लेकिन दूल्हा बहुत ही साधारण सी ड्रेस में ही रहता है। 
 
यहां दुल्हन एक खास तरह के पेंट ' गेलेना' को चेहरे पर लगाकर तैयार होती हैं। उसके चेहरे पर  गैलेना की एक परत होती है और इसके अलावा चेहरे पर फूल और चमकीले सितारे भी लगाए जाते हैं ताकि वह बहुत अधिक आकर्षक दिखे। दुल्हन जब तैयार होकर गांव वालों के सामने आती है तो सबकी नजर बस उस पर ही होती है। ये परंपरा सदियों से चली आ रही है। दुल्हन की आंखें पेंट से ढकी हुई होती हैं और शादी खत्म होने तक वह आंखें नहीं खोलती।
 
दुल्हा एकदम साधारण कपड़ों में रहता है ताकि लोगों का ध्यान दुल्हे पर ना जाए और सभी लोग दुल्हन को ही देखें। इस परम्परा के अंत में दुल्हा उसके चेहरे को छूकर विश्वास करता है कि दुल्हन असली और वही है जिसे उसने पसंद किया था। जब दुल्हा चेहरा छू लेता है तो विवाह भी सम्पन्न मान लिया जाता है और तब दुल्हन को भी इजाजत होती है कि वह अब दुल्हे के घर जा सकती है।(वेबदुनिया)
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

सावन माह में क्या खाएं और क्या नहीं?

वेट लॉस में बहुत इफेक्टिव है पिरामिड वॉक, जानिए चौंकाने वाले फायदे और इसे करने का तरीका

सावन में रचाएं भोलेनाथ की भक्ति से भरी ये खास और सुंदर मेहंदी डिजाइंस, देखकर हर कोई करेगा तारीफ

ऑफिस में नींद आ रही है? जानिए वो 5 जबरदस्त ट्रिक्स जो झटपट बना देंगी आपको अलर्ट और एक्टिव

सुबह उठते ही सीने में महसूस होता है भारीपन? जानिए कहीं हार्ट तो नहीं कर रहा सावधान

सभी देखें

नवीनतम

फाइबर से भरपूर ये 5 ब्रेकफास्ट ऑप्शंस जरूर करें ट्राई, जानिए फायदे

सावन में नॉनवेज छोड़ने से शरीर में आते हैं ये बदलाव, जानिए सेहत को मिलते हैं क्या फायदे

सावन में कढ़ी क्यों नहीं खाते? क्या है आयुर्वेदिक कारण? जानिए बेहतर विकल्प

हर किसी के लिए सुरक्षित नहीं होता आइस बाथ, ट्रेंड के पीछे भागकर ना करें ऐसी गलती

विश्व जनसंख्या दिवस 2025: जानिए इतिहास, महत्व और इस वर्ष की थीम

अगला लेख