suvichar

क्या है Cold Pressed Oil? स्किन के लिए है कई फायदे

Webdunia
Cold Pressed Oil Benefits for Skin
Cold Pressed Oil Benefits : इंस्टाग्राम रील और यूट्यूब वीडियो देखने के बाद हमें कई तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट्स के बारे में जानने को मिला है। कई वीडियो देखने के बाद आपने भी सनस्क्रीन और फेस सीरम तो ज़रूर ख़रीदा होगा। अच्छे मेकअप से ज़्यादा हमारे लिए अच्छी त्वचा है क्योंकि बेदाग़ और साफ़ स्किन होने के कारण हमारा आत्म-सम्मान बढ़ जाता है। इस स्किन केयर ट्रेंड में आपने कोल्ड प्रेस्ड ऑइल के बारे में कहीं न कहीं तो सुना ही होगा। अगर नहीं, तो इस आर्टिकल के ज़रिए हम आपको बताएंगे कि क्या है कोल्ड प्रेस्ड ऑइल और इसके क्या फायदे हैं।
 
क्या है कोल्ड प्रेस्ड ऑइल?
कोल्ड प्रेसिंग मेथड के ज़रिए बीज, फल या नट्स में से प्राकृतिक रूप से तेल निकाला जाता है। इस मेथड में किसी प्रकार की हीट या केमिकल प्रयोग नहीं किए जाते हैं बल्कि नॉर्मल रूम टेम्प्रेचर में तेल को निकाला जाता है। इस कारण से तेल के ज़रूरी पोषक तत्व ख़तम नहीं होते हैं। हॉट प्रेसिंग मेथड में तेल को 110 डिग्री से ऊपर गर्म किया जाता है।
 
क्या हैं कोल्ड प्रेस्ड ऑइल के फायदे?
 
  1. कोल्ड प्रेस्ड ऑइल में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होता है जिसकी वजह से आपके चेहरे पर रिंकल और फाइन लाइन कम होती हैं।
  2. इस तेल में विटामिन A और E मौजूद होता है जिसके कारण ये तेल आपके चेहरे को मॉइस्चराइज रखता है।
  3. साथ ही कोल्ड प्रेस्ड ऑइल में फैटी एसिड मौजूद होता है जो आपके एक्ने को कम करने में मदद करता है।
  4. कोल्ड प्रेस्ड ऑइल में हीलिंग प्रॉपर्टी होती है जो आपके घाव या कट को हील करने में मदद करती हैं।
  5. अगर आपकी त्वचा में खुजली या इर्रिटेशन होती है तो आपको कोल्ड प्रेस्ड ऑइल का इस्तेमाल ज़रूर करें।
  6. फेसिअल मसाज करने के लिए कोल्ड प्रेस्ड ऑइल एक बेहतरीन विकल्प है।
कौन से कोल्ड प्रेस्ड ऑइल का करें इस्तेमाल?
1. कोल्ड प्रेस्ड कोकोनट ऑइल 
कोल्ड प्रेस्ड नारियल का तेल आपकी त्वचा को हाइड्रेट रखेगा। साथ ही अगर आपको स्किन इन्फेक्शन की समस्या है तो आपको कोल्ड प्रेस्ड नारियल का तेल ज़रूर इस्तेमाल करना चाहिए।
 
2. कोल्ड प्रेस्ड एवोकाडो ऑइल 
एवोकाडो में विटामिन A D और E होता है जो आपकी त्वचा को नरिश करता है। साथ ही एवोकाडो ऑइल में हीलिंग प्रॉपर्टी भी मौजूद होती हैं।
 
3. कोल्ड प्रेस्ड ग्रेपसीड ऑइल
ग्रेपसीड ऑइल में फैटी एसिड, विटामिन स, डी और इ मौजूद होता है जो आपके चेहरे से रिंकल और फाइन लाइन को कम करता है। साथ ही आपकी त्वचा को बेदाग़ बनाता है।
 
4. कोल्ड प्रेस्ड जोजोबा ऑइल 
जोजोबा ऑइल में एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टी होती हैं जिसकी वजह से आपके पिंपल और एक्ने कम होते हैं। साथ ही आपका चेहरा नरिश भी रहता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

क्या एक पुत्र भी गुरु हो सकता है? माता देवहूति का अद्भुत जीवन

रंगों और स्वाद का संगम: रंगपंचमी पर्व के 5 सबसे बेहतरीन पकवान

Low Blood Sugar: हाइपोग्लाइसीमिया, बॉडी में शुगर कम होने पर क्या लक्षण महसूस होते हैं?

सृष्टि का आधार और शक्ति का विस्तार है स्त्री

क्या सीढ़ियां चढ़ते ही घुटने चटकने लगते हैं? बिना दवा जोड़ों के दर्द से राहत दिलाएंगे ये 7 देसी नुस्खे

सभी देखें

नवीनतम

International Womens Day 2026: महिला दिवस कब और कैसे शुरू हुआ, जानें इतिहास और महत्व

Womens Day Massages: महिला दिवस पर सबसे जबरदस्त और प्रेरणादायक 15 शुभकामना संदेश

Shivaji Jayanti: तिथिनुसार छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती आज, जानें इस महान योद्धा के बारे में 5 खास बातें

Rangpanchami foods: सबसे स्वादिष्ट ये 5 पकवान बनाएंगे रंगपंचमी के पर्व को खास

Rangpanchami Special Thandai: रंगपंचमी पर बनाएं भांग की ठंडाई, होगा त्योहार का आनंद दोगुना

अगला लेख