Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

त्योहारों के मौसम में इन होममेड आई मास्क से बढ़ाएं आंखों की खूबसूरती

5 मिनट में बन के होंगे तैयार ये आई मास्क, लगाते ही दिखेगा इंस्टेंट रिजल्ट

हमें फॉलो करें DIY Eye Masks

WD Feature Desk

, शुक्रवार, 6 सितम्बर 2024 (17:51 IST)
DIY Eye Masks : त्योहारों का सीजन आ गया है। इन दिनों महिलाएं सबसे अधिक तैयार होती है और मेकअप भी करती हैं। ऐसे में क्या आप जानते है कि आपकी त्वचा को भी थकान महसूस हो सकती है? जी हां, आपकी स्किन पर लगने वाले केमिकल से बने मेकअप प्रोडक्ट्स आपकी स्किन को नुक्सान पंहुचा सकते हैं और सबसे अधिक प्रभाव पढता है आपकी आंखों पर। इसलिए इस आर्टिकल में आप जानिए की कैसे आप घर बैठे ही अपनी आखों की देखभाल कर सकतीं हैं, इन आई मास्क की मदद से - 
 
 
1. कॉफी और शहद का आई मास्क
कॉफी और शहद से बने इस होममेड आई मास्क से आंखों की खूबसूरती तो बढ़ाई ही जा सकती है लेकिन साथ ही आंखों के नीचे के काले घेरों से भी छुटकारा मिलता है। जानिए इसको बनाने की विधि - 
 
आवश्यक सामग्री
कॉफी पाउडर - 1 चम्मच
शहद -1 चम्मच
विटामिन ई कैप्सूल- 4 -5
 
बनाने का तरीका
  • ये आई मास्क बनाने के लिए कॉफी पाउडर और शहद को आपस में अच्छी तरह मिलाएं।
  • विटामिन ई कैप्सूल से तेल बाहर निकाल लें और कॉफी और शहद के मिश्रण में मिलाएं।
  • सारी सामग्रियों को आपस में अच्छी तरह मिलाएं।
  • आई मास्क इस्तेमाल के लिए तैयार है। 
 
 
2. आलू और गुलाब जल अंडर आई मास्क
आंखों के नीचे डार्क सर्कल से छुटकारा मिलेगा, अपनाएं ये तरीका 
 
आवश्यक सामग्री
आलू -1
गुलाब जल -1 /2 चम्मच
 
बनाने का तरीका
  • इस आई मास्क को बनाने के लिए सबसे पहले आलू को छीलकर कद्दूकस कर लें।
  • कद्दूकस किए गए आलू में गुलाब जल मिलाएं और पेस्ट तैयार करें।
  • इसके इस्तेमाल से पहले चेहरा क्लीन्ज़र से साफ़ करें।
  • 20 मिनट तक आंखों पर लगाने के बाद धो लें। 
 
 
3. पाइन एप्पल और हल्दी का आई मास्क
पाइन एप्पल में त्वचा को खूबसूरती प्रदान करने वाले कई गुण पाए जाते हैं, साथ ही हल्दी में मौजूद एंटीसेप्टिक गुण त्वचा के कई विकारों को दूर करते हैं। इन दोनों के मिश्रण से तैयार आई मास्क स्किन के लिए अच्छा होता है। 
 
आवश्यक सामग्री
अनानास का रस - 4 चम्मच
हल्दी पाउडर -1 चम्मच
 
बनाने का तरीका

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शरीर को फौलाद बनाने के साथ दिल की बीमारी को दूर रखता है ये विटामिन! जानें 6 बेहतरीन फायदे