Hanuman Chalisa

आईलाइनर के ये ब्यूटी हैक्स आपको शायद ही पता होंगे, जरूर पढ़ें

Webdunia
अगर अब तक आपको लगता है कि आईलाइनर का इस्तेमाल केवल आंखों को सजाने के लिए ही कर सकते हैं, तो आप गलत सोच रहे हैं। वैसे आईलाइनर का मुख्य काम तो आंखों की खूबसूरती बढ़ाना ही है, लेकिन इसके कुछ अन्य इस्तेमाल भी किए जा सकते हैं, जो मेकअप करते हुए आपके बहुत काम आ सकते है -
 
 
1 हल्‍की आइब्रो को डार्क करें -
 
कई लोगों की आइब्रो के बाल बहुत कम होते है, तो कई लोगों की आइब्रो अच्छे शेप में नहीं होती। ऐसे में आप आईलाइनर के इस्तेमाल से भी अपनी आइब्रो को ड्रार्क कर व शेप दे सकते हैं।
 
2 सफेद बाल को करें काला -
 
अगर किसी के बाल ग्र हो रहे हो, तो दोबारा रूट टच अप करने से पहले भी कई बार सामने से हल्के-हल्के या कुछ बाल सफेद दिखने लगते हैं। ऐसे में उन कुछ बालों को लिक्विड आईलाइनर की मदद से काला कर सकते हैं।
 
3 झट से बिंदी लगाएं -
 
जो महिलाएं बिंदी लगाना पसंद करती हैं, वे जरूरत पड़ने पर या रोजाना भी आईलाइनर का इस्तेमाल करके भी बिंदी लगा सकती हैं।
 
4 मस्‍कारा लगाएं -
 
कई बार तैयार होते हुए ध्यान जाता है कि मस्‍कारा पूरी तरह सुख गया है, तब आप गिले आईलाइनर को मस्‍कारा के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 
 
5 ब्यूटी स्‍पाट बनाएं -
 
कई लोगों को तिल का निशान अच्छा लगता है, अगर आप भी अपने चेहरे, होठों के नीचे या ठुड्डी पर कोई ब्यूटी स्‍पाट या तिल देखना पसंद करती हैं, तो आईलाइनर का पतला ब्रश इस इच्छा को पूरी कर सकता है। आप आईलाइनर के इस्तेमाल से तिल बना सकते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

Nautapa and Health: नौतपा और स्वास्थ्य: डॉक्टर की सलाह कब है जरूरी?

लोकतंत्री कॉकरोच

Veer Savarkar : स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर के बारे में 10 खास बातें

World No Tobacco Day: विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2026: एक कदम तंबाकू से दूर, हजार कदम स्वास्थ्य की ओर

Ahilyabai Holkar जयंती: नारी शक्ति, न्याय और सेवा का प्रतीक महारानी अहिल्याबाई होलकर

अगला लेख