Home Made Hair Spa Cream : घर पर बनाएं हेयर स्पा क्रीम और करें घर में पार्लर जैसा स्पा

Webdunia
हर किसी की चाहत होती है खूबसूरत और शाइनी बालों को पाने की। लेकिन धूल व बार-बार बालों में हीट के इस्तेमाल करने से बालों की रौनक धीरे-धीरे खोती जाती है जिसके लिए पार्लर जाकर हेयर स्पा करना एक विकल्प बचता है। पार्लर में जाकर ढेरों पैसे खर्च करने पड़ते हैं और हर बार पार्लर जाकर इतने पैसे खर्च करना मुमकिन भी नहीं हो पाता है।
 
वहीं कोरोना काल में अधिकतर लोग पार्लर से दूरी बनाए हुए हैं। यदि आप पार्लर जाए बिना घर में ही हेयर स्पा करने के बारे में सोच रही हैं तो यहां हम इस लेख में आपको घर में ही हेयर स्पा क्रीम बनाना सिखाएंगे जिससे कि आप खुद ही घर में हेयर स्पा कर सकती हैं, साथ ही साथ आप पैसों और समय दोनों की बचत कर सकती हैं।
 
किन चीजों आवश्यकता है?
 
2 चम्मच ऑलिव ऑइल
1 चम्मच नारियल का तेल
1 चम्मच ग्लीसरीन
4 से 5 चम्मच एलोवेरा जेल
4 चम्मच हेयर पैक या हेयर कंडीशर जो आप इस्तेमाल करते हों
 
कैसे बनाएं?
 
1. सबसे पहले 1 कटोरे में ऑलिव ऑइल लें, एलोवेरा जेल, ग्लीसरीन, हेयर पैक या हेयर कंडीशनर को मिला लें।
2. इन्हें मिक्सर के जार में डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
3. अब नारियल और बादाम का तेल समान मात्रा मिलाकर अपने बालों की जड़ों में लगा लें।
4. अब जो स्पा क्रीम आपने तैयार की है, उसे अपने बालों में अच्छी तरह से लगा लें।
5. टॉवेल को गर्म पानी में डुबोकर इसे अपने बालों में लपेट लें और कुछ समय तक स्टीम लें। ऐसा 4 से 5 बार करें।
6. अब अपने रेगुलर शैम्पू से अपने बालों को धो लें।
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

बारिश के मौसम में जरूर पिएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स, शरीर को देंगे इम्युनिटी, एनर्जी और अंदरूनी गर्माहट

रोने के बाद क्या सच में आंखें हो जाती हैं स्वस्थ? जानिए इसके पीछे का साइंटिफिक सच

टॉप 7 फूड्स जो मसल्स रिकवरी को तेजी से सपोर्ट करते हैं, जानिए जिमिंग के बाद क्या खाना है सबसे फायदेमंद

दही खाते समय लोग करते हैं ये 8 बड़ी गलतियां, सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर

शिव के विषपान प्रसंग पर हिन्दी कविता : नीलकंठ

सभी देखें

नवीनतम

कारगिल की जंग में भारत के साथ थे कौन से देश और किसने दिया था दुश्मन पाकिस्तान का साथ, जानिए इतिहास

डॉलर या पाउंड नहीं, ये है दुनिया की सबसे महंगी करेंसी, जानिए इसके मुकाबले कहां ठहरता है आपका रुपया

बरसात के मौसम में ये 5 आसान योगासन कर सकते हैं आपकी इम्युनिटी की रक्षा

सदाबहार की पत्तियां चबाकर खाने के ये 7 फायदे नहीं जानते होंगे आप

26 जुलाई 1999 को क्या हुआ था, जानें कारगिल दिवस पर 6 खास बातें

अगला लेख