Biodata Maker

क्‍या कोविड काल में आपके भी मेकअप प्रोडक्ट सूख गए हैं, तो जानें कैसे करें रीयूज

Webdunia
शनिवार, 15 जनवरी 2022 (13:54 IST)
कोरोना काल में वैसे ही एक बार फिर से पाबंदिया लगना शुरू हो गई है। जिसके चलते लड़कियां अपने मेकअप का किसी तरह से इस्तेमाल नहीं कर पा रही। लेकिन कुछ पारिवारिक कार्यक्रम में आपको जाना भी पड़ सकता है। लेकिन प्रोडक्‍ट्स रखे हुए सूख जाते हैं। जिसे लड़कियां अक्‍सर फेंक देती है। क्‍या आप भी ऐसा करती हैं? पर कुछ ट्रिक्‍स है जिन्हें फॉलो कर आप प्रोडक्ट को दोबारा यूज कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं कैसे?  

- मेकअप प्रोडक्ट को सही जगह पर रखें - जी हां, उन्‍हें ठीक से नहीं रखने पर वह बेकार हो जाते हैं। कई बार प्रोडक्ट को इधर-उधर रखने पर वह बेकार हो जाते हैं और दोबारा यूज करने का मन भी नहीं करता है। इसलिए मेकअप प्रोडक्ट को अलग ही शेल्फ में रखें।   

- सूखे फाउंडेशन का करे फिर से इस्तेमाल

आज के वक्त में फाउंडेशन में कई सारे विकल्‍प है। लड़कियां अपनी स्किन और जरूरत के मुताबिक फाउंडेशन का चयन करती है। लेकिन लिक्विड फाउंडेशन के साथ एक समस्या है वे लंबे वक्त तक पड़े रहने परा सूख जाते हैं।  ऐसे में उन्‍हें आप मॉइस्चराइजर क्रीम के साथ मिक्स करके लगा सकते हैं।  

- कंसीलर का दोबारा इस्तेमाल करें -

चेहरे पर डार्क स्‍पॉट और दाग को छुपाने के लिए महिलाएं कंसीलर का इस्तेमाल करती है। अगर आपका कंसीलर छुप जाता है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। इसके लिए सबसे पहले कंसीलर में नॉर्मल पानी स्प्रे करें। फिर उसे माइक्रोवेव में 10 सेकंड के लिए रख दें। 10 सेकंड बाद उसे उंगलियों से प्रेस करें, इस तरह आप चेक कर पाएंगी कि पानी पूरी तरह अब्सॉर्ब हुआ है या नहीं। इसके बाद फिर से आप कंसीलर का इस्तेमाल कर सकती हैं।  

आईशैडो का फिर से इस्तेमाल करें -

कई लड़कियों को क्रीमी आईशैडो अधिक पसंद है। क्योंकि उससे लुक भी अच्‍छा आता है और टेक्‍चर भी। कई बार प्लेट में रखे रहने से भी सुख जाते हैं। इसके लिए आपको आईशैडो को फेंकने की जरूरत नहीं है। बेहतरी के लिए आप ऑर्गन आयल या नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकती है। आईशैडो में जरूरत अनुसार कुछ बूंदे मिलाकर उसे ब्रश या मेकअप इक्विपमेंट से एक जैसा कर लें।  

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Toilet Vastu Remedies: शौचालय में यदि है वास्तु दोष तो करें ये 9 उपाय

डायबिटीज के मरीजों में अक्सर पाई जाती है इन 5 विटामिन्स की कमी, जानिए क्यों है खतरनाक

एक दिन में कितने बादाम खाना चाहिए?

Vastu for Toilet: वास्तु के अनुसार यदि नहीं है शौचालय तो राहु होगा सक्रिय

Winter Health: सर्दियों में रहना है हेल्दी तो अपने खाने में शामिल करें ये 17 चीजें और पाएं अनेक सेहत फायदे

सभी देखें

नवीनतम

Ambedkar philosophy: दार्शनिक और प्रसिद्ध समाज सुधारक डॉ. बी.आर. अंबेडकर के 10 प्रेरक विचार

Dr. Ambedkar Punyatithi: डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि, जानें उनके जीवन के 10 उल्लेखनीय कार्य

अयोध्या में राम मंदिर, संपूर्ण देश के लिए स्थायी प्रेरणा का स्रोत

Shri Aurobindo Ghosh: राष्ट्रवादी, दार्शनिक और महर्षि श्री अरबिंदो घोष की पुण्यतिथि

एक दिन में कितने बादाम खाना चाहिए?

अगला लेख