नैचुरल लुक के लिए लिपस्टिक की जगह करें ये चीजें ट्राई
इन चीज़ों के इस्तेमाल से होंठों के साथ चेहरा भी दिखेगा आकर्षक
Publish Date: Tue, 09 Jul 2024 (08:10 IST)
Updated Date: Mon, 08 Jul 2024 (16:02 IST)
खूबसूरत दिखने के लिए लोग कई तरह के मेकअप टिप्स को आजमाते हैं और उसी में से एक बहुत ख़ास मेकअप प्रोडक्ट है लिपस्टिक। अगर आपका मेकअप करने का मन नहीं है तो भी अकेले लिपस्टिक लगाकर आप सुंदर दिख सकती हैं।
लिप क्रेयॉन्स
अगर आप अपने लिप्स को स्मूद बनाना चाहती है तो लिपस्टिक की बजाए लिप क्रेयॉन का इस्तेमाल करें। लिप क्रेयॉन लगाने का फैशन बड़ी तेजी से बढ़ता जा रहा है। ये काजल पेन्सिल की तरह होते है ,बस शार्प करते जाओ और लगाते जाओ। मैट और ग्लॉस दोनों तरह की लिप क्रेयॉन से आप अपने होंठों को नेचुरल दिखा सकती हैं। ये लिप्स को मॉश्चराइज़ करते हैं।
लिप लाइनर
लिपस्टिक लगाने से पहले लिपलाइनर का प्रयोग ज़रूर करें, इसका रंग आपके लिपस्टिक के रंग से मिलता-जुलता होना चाहिए। अगर एकदम मैचिंग रंग न हो तो ऐसा हो जो इससे अगल न दिखे। होठों के आउटलाइन में लिप पेंसिल लगायें, लिप पेंसिल से लिपस्टिक को फिल करें, इससे लिपस्टिक ज्यादा देर तक लगी रहेगी। इसके बाद ब्रश से लिपस्टिक को होठों पर अच्छे से फैलायें।
लिप स्टेन
लिप स्टेन लिपस्टिक की अपेक्षा ज्यादा टिकाऊ होता है और फैलता नहीं है। ये वाटर या जेल बेस्ड होता है। ये लिपस्टिक की तरह चिपचिपा भी नहीं होता है। अगर आप चाहते हैं पूरे दिन आपके लिप्स का कलर ना उतरे तो लिप स्टेन अच्छा विकल्प हो सकता है।
लिप ग्लॉस
लिप ग्लॉस होठों को चमकीला और कलरफुल या नैचुरल दिखाने के लिए अच्छा विकल्प होता है। लिप ग्लॉस आपके होठों को नर्म व मुलायम रखने के साथ ही खूबसूरत लुक भी देता है। ये लिपस्टिक की तरह ही वैक्स, ऑयल और पिगमेंट के मिश्रण से बने होते हैं। लिप ग्लॉस पतले होठों के लिये बहुत अच्छा रहता है। ये होठों पर एक चमकीली परत बना देता है, जिससे होंठ अधिक उभरे हुए और भरे हुए दिखाई देते हैं।
लिप बाम
लिप बाम होठों की सतह पर एक ऐसी पर्त बना देता है, जो मॉइश्चर को लॉक करके होठों को नर्म बनाये रखता है। लिप बाम में मौजूद वैक्स, पैराफिन , लेनोलिन आदि से होंठ सूखने से बचे रहते है और उन पर पपड़ी भी नहीं आती है। साथ ही चेहरा fresh नज़र आता है। आप अपनी पसंद के हिसाब से जो आपको सूट करे उस शेड का लिप बाम चुन कर ले सकते है।