Hanuman Chalisa

इस विधि से रचाएं पिया के नाम की मेहंदी, जानें 7 टिप्स

Webdunia
सुहागन होने का सौभाग्य, करवाचौथ की रात हर विवाहिता के माथे पर चांद बनकर चमकता है। इस पर चार चांद लगाने के लिए आपका साज-श्रृंगार भी बेहद खास होता है। लेकिन अगर बात मेहंदी की हो, पिया के नाम की महकती मेहंदी पांचवे चांद का काम करती है। इस करवाचौथ भी आप पति के नाम की मेहंदी जरूर लगा रही होंगी। तो जरूर जानि‍ए गहरी मेंहदी रचाने और लगाने के यह 7 तरीके - 
 
हालांकि करवा चौथ एक पारंपरिक व्रत-पर्व है इसलिए इस मौके पर पारंपरिक मेहंदी का अपना महत्व है। लेकिन समय में आधुनिकता का तड़का लगने के साथ-साथ मेहंदी भी आधुनिक होती जा रही है। पहले जानते हैं प्राकृतिक मेहंदी के गहरे रंग के लिए कुछ उपाय, फिर जानेंगे कुछ आधुनिक मेहंदी के बारे में, जिसे लगाने और रचाने में आपको ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा।

यह भी पढ़ें :  मेहंदी में गहरा रंग चाहिए, तो आजमाएं ये 10 टिप्स
 
पारंपरिक मेहंदी रचाने के लिए आप चाहें तो घर पर ही एक रात पहले मेहंदी घोल कर लगा सकती हैं। इसे हाथ से मांडने की तरह या फिर कोन की सहायता से लगाया जा सकता है। इसके अलावा बाजार में भी इस मौके पर मेहंदी लगाने वालों की कोई कमी नहीं होती, जो कम समय में आपका हाथ भरकर मेहंदी लगा देंगे और रंग भी अच्छा चढ़ेगा।
 
अगर आप घर पर ही मेहंदी घोलना चाहती हैं, तो नीचे दी गई प्रक्रिया आपके लिए सहायक होगी - 
 
1 सूखी हि‍ना को चाय की पत्ती या कॉफी के पानी के साथ अच्छी तरह से घोल लें, ताकि इसमें गुठलियां न रह जाए।
2 अब इस घोल को प्लास्टिक के कोन में डालकर अपनी मनपसंद डिजाइन हथेलियों पर बनाएं
3 अगर सूखने के लिए अधि‍क इंतजार नहीं करना चाहतीं, तो अपनी हथेली को गैस के करीब ले जाकर एक सेंक लगा लें।
4 इसके बाद जब मेहंदी पूरी तरह सूख जाए उस पर नींबू और चीनी के घोल को लगाएं। 
5 मेहंदी का रंग गहरा चाहिए हो तो हथेलियों पर लौंग का धुंआ लगने दें।
6 पूरी तरह सूखने के बाद हाथों को अच्छी तरह पानी से धो लें।
7 अगर रात के समय मेहंदी लगा रहीं हैं, तो सुबह उठकर मेहंदी को रगड़कर निकालें, फिर इस पर तेल लगा लें।
मेहंदी की विभिन्न डिजाइनों में मारवाड़ी और अरेबियन सबसे ज्यादा प्रचलित और पसंद किया जाता है। इस तरह की डिजाइन ब्रश की सहायता से भी बनाए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें :  करवा चौथ पर बचें इन 5 रंगों से... जानिए क्यों?
 
आप चाहें तो गुड़ और कुमकुम की प्राकृतिक मेहंदी भी बना सकती हैं। इसके लिए कुमकुम और गुड़ को गर्म कर बनने वाली भाप का प्रयोग किया जाता है। इसका रंग भी काफी गहरा होता है।
 
इस पारंपरिक मेहंदी के अलावा भी बाजार में छापे वाली मेहंदी उपलब्ध होती है, जो एक दिन के लिए लगाई जा सकती है। इसका रंग काफी गहरा होता है, लेकिन इसमें केमिकल होने की आशंका से यह हथेलियों को नुकसान भी पहुंचा सकती है।
 
बाजार में मेहंदी वाले टैटू भी उपलब्ध हैं,जो मनचाहे रंगों और चमक व कुंदन के साथ सजाकर लगाए जाते हैं। आप चाहें तो पारंपरिक मेहंदी में भी इनका उपयोग कर सकते हैं। तो फिर देर किस बात की, जब लगाना हो पिया के नाम की मेहंदी...

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

भारतीय नौसेना के लिए जर्मन पनडुब्बियां, जो मुंबई में बनेंगी

भोजशाला: सत्य अतीत, सनातन की न्यायिक जीत

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

अगला लेख