Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

इस केमिकल फ्री होममेड मॉइश्चराइजर से पाइए बेदाग और ग्लोइंग त्वचा

बाज़ार के महंगे प्रोडक्ट की जगह लगाएं घर में आसानी से बनने वाला मॉइश्चराइजर

हमें फॉलो करें skin care tips

WD Feature Desk

ग्लोइंग स्किन की चाह में लोग अलग-अलग तरह के ट्रीटमेंट और थेरेपी कराते हैं। कई बार गलत ब्यूटी प्रोडक्ट्स से नुकसान भी हो सकते हैं। बेदाग और ग्लोइंग त्वचा के लिए आप घर पर ही मॉइश्चुराइजर बनाकर लगा सकते हैं। आज हम आपको एक ऐसे DIY मॉइश्चुराइजर बनाने की विधि और उपयोग की जानकारी दे रहे हैं जिससे आप गुलाबी निखार पा सकती हैं। ये आसानी से घर पर तैयार किया जा सकता है और इसमें हानिकारक केमिकल भी नहीं होते। ALSO READ: गर्मियों में खुजली और रैशेज से बचाएगा नारियल से बना प्राकृतिक साबुन

घर पर कैसे बनाएं मॉइश्चराइजर?
  • घर पर मॉइश्चराइजर बनाने के लिए एक कटोरी में दो चम्मच एलोवेरा जेल और एक चम्मच चावल का पानी लें।
  • इसमें आधा चम्मच ग्लिसरीन और आधा चम्मच गुलाब जल मिलाएं।
  • इसमें एक चम्मच चुकंदर का रस भी मिलाएं। 
  • अब इसे अच्छे से मिक्स कर ले।
  • जेली मॉइश्चुराइजर बनकर तैयार है।
 
DIY मॉइश्चुराइजर लगाने के फायदे
  • इसे लगाने से त्वचा की नमी बरकरार रहती है।
  • दाग-धब्बों से भी राहत मिलती है।
  • चेहरे का रंग साफ़ होता है।
  • त्वचा पर कसाव आता है।
  • त्वचा के रोमछिद्रों को कम करता है।
 
(Disclaimer) : सेहत, ब्यूटी केयर, आयुर्वेद, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार जनरुचि को ध्यान में रखते हुए सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

23 मई : विश्व कछुआ दिवस, जानें इतिहास और धार्मिक महत्व