Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

वसंत ऋतु में चेहरे की देखभाल है जरूरी, दलिया उबटन से स्किन रहेगी ड्राईनेस से मुक्त

Advertiesment
स्किन केयर टिप्स
वसंत का मौसम शुरू हो गया है। इस मौसम में ठंडी हवा चलती है, मौसम ठंडा-गरम होता है जिससे स्किन बहुत अधिक ड्राई हो जाती है। साथ ही खिंचाव होने लगता है। ऐसे में आप घर पर अपने चेहरे की देखभाल जरूर करें। इसके लिए दलिया का उबटन लगाएं। इससे आपकी स्किन को विटामिन ई मिलेगा, स्किन मॉइस्चराइजर होगी। तो आइए जानते हैं कैसे बनाएं उबटन और कैसे लगाएं साथ ही इसे लगाने के क्‍या फायदे होंगे।  

उबटन बनाने की विधि -

- एक कटोरी दलिया लें।  
- इसका पाउडर बना लें, हालांकि थोड़ा- थोड़ा दरदरा रहने दें।  
- इसमें आप गुलाब जल या एलोवेरा जेल मिलाएं।  
- या अगर ताजा दूध भी आप मिला सकते हैं।  
- और अगर आपकी स्किन ऑयली है तो कच्चे दूध की जगह गुनगुना पानी भी मिला सकते हैं।  
- अब इसमें हल्दी पाउडर मिलाएं।  सिर्फ चुटकीभर। इसके बाद एक जैसा करके लगा लें।  

इसे लगाने के फायदे

- चेहरे को जरूरी विटामिन ई मिलेगा।  
- चेहरे पर जमा डेड सेल्‍स खत्म हो जाएंगे।  
- नाक पर जमा व्हाइट हेड्स खत्म हो जाएंगे।  
- चेहरे पर जाम एक्‍स्‍ट्रा ऑयल खत्म हो जाएंगा।  
- एंटी-इंफ्लामेटरी गुण से भरपूर होने के कारण ड्राई स्किन से छुटकारा मिलेगा। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

High Energy Foods : अपनी डाइट में शामिल करें ये 5 फूड्स, दिनभर बनी रहेगी एनर्जी




Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi